छत्रपति संभाजीनगर के राज नगर-मुकुंदनगर में बनेगा रेलवे अंडरपास! MLA कल्याण काले ने दिए काम तेज करने के निर्देश

Raj Nagar Mukundnagar Railway Underpass: छत्रपति संभाजीनगर के राज नगर-मुकुंदनगर में रेलवे अंडरपास के प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण हुआ। सांसद कल्याण काले ने रेलवे-मनपा की संयुक्त बैठक के निर्देश दिए।
Sambhajinagar Raj Nagar Mukundnagar Railway Underpas
निरीक्षण के दौरान सांसद डॉ. कल्याण काले व अन्य(फोटो नवभारत)
Published on
Updated on

Chhatrapati Sambhajinagar Railway Underpas: राज नगर-मुकुंदनगर क्षेत्र के नागरिकों की रोजाना आवाजाही की समस्या को स्थायी रूप से हल करने के लिए प्रस्तावित रेलवे अंडरपास के स्थल का सोमवार को रेलवे व मनपा अधिकारियों ने निरीक्षण किया।

सांसद डॉ. कल्याण काले की मौजूदगी में हुए निरीक्षण के दौरान अंडरपास के लिए उपलब्ध जगह, नक्शा, चौड़ाई व अन्य तकनीकी पहलुओं की जानकारी ली गई।

आगे की प्रक्रिया के लिए मनपा आयुक्त के कक्ष में रेलवे व मनपा अधिकारियों की संयुक्त बैठक शीघ्र आयोजित करने के निर्देश सांसद काले ने दिए। इस मार्ग से रोजाना राज नगर व मुकुंद नगर क्षेत्र के हजारों नागरिकों के अलावा कामगार व स्कूली विद्यार्थी गुजरते हैं।

आवागमन में बढ़ी परेशानी

राज नगर और मुकुंदनगर क्षेत्र के नागरिकों को रेलवे पटरियों के कारण रोजाना आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। रेलवे मार्ग से ट्रेनों की आवाजाही के दौरान यातायात बाधित होने से कई बार सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग जाती है।

इससे स्थानीय नागरिकों के साथ ही कामगारों और स्कूली विद्यार्थियों को भी समय पर अपने गंतव्य तक पहुंचने में दिक्कत होती है। लंबे समय से चली आ रही इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए अब रेलवे अंडरपास निर्माण की दिशा में प्रक्रिया शुरू की गई है।

Sambhajinagar Raj Nagar Mukundnagar Railway Underpas
मुंबई के घाटकोपर में स्वर्ण राजा बप्पा का शाही दरबार, 1.75 किलो सोने के गहनों से सजे गणपति

निरीक्षण के दौरान उपस्थित अधिकारीगण

अंडरपास बनने से यातायात सुचारु होने और नागरिकों को राहत मिलने की उम्मीद है। इसी के तहत रेलवे विभाग व छत्रपति संभाजीनगर मनपा प्रशासन के अधिकारियों ने प्रस्तावित अंडरपास स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने स्थल का नक्शा, उपलब्ध चौड़ाई व अंडरपास निर्माण के लिए चर्चा की।

स्थल निरीक्षण के जरिए जरूरी बिंदुओं को तय करने का प्रयास किया गया। इस अवसर पर भाऊसाहेब जगताप, अशोक डोलस, मोहन सालवे, प्रकाश सानप, शुभम सालवे, लखन नाडे, सतीश चाबुकस्वार, वसंत शेलके, गिरी, रेलवे अधिकारी नामदेव आदि उपस्थित थे।

Sambhajinagar Raj Nagar Mukundnagar Railway Underpas
त्योहारी सीजन से पहले तुअर दाल महंगी होने के पीछे क्या है वजह? महाराष्ट्र-कर्नाटक की कम बारिश ने बढ़ाई चिंता

काम में देरी बर्दाश्त नहीं

नागरिकों की यह समस्या लंबे समय तक लंबित न रहे, इसके लिए अगली तत्काल शुरू करने के निर्देश सांसद डॉ. कल्याण काले ने अधिकारियों को दिए। उन्होंने मनपा आयुक्त के कक्ष में रेलवे व मनपा अधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित कर अंडरपास से संबंधित मुद्दे जल्द सुलझाने के भी निर्देश दिए।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com