सूखे की मार झेल रहे लोगों की मदद को आगे आई संभाजीनगर मनपा, नगरसेवकों का मानधन सूखा राहत कोष में देने का निर्णय

Councillors One Month Honorarium: छत्रपति संभाजीनगर मनपा के सभी नगरसेवकों का एक महीने का मानधन सूखा राहत कोष में देने का निर्णय लिया गया है। महापौर ने नागरिकों से पानी बचाने की अपील की।
chhatrapati sambhajinagar municipal corporation drought relief fund councillors honorarium
छत्रपति संभाजीनगर मनपा (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Chhatrapati Sambhajinagar Municipal Corporation: मराठवाड़ा समेत महाराष्ट्र के कई हिस्सों में सूखे की गंभीर होती स्थिति के बीच छत्रपति संभाजीनगर मनपा ने मदद का हाथ बढ़ाया है।

मनपा के सभी नगरसेवकों का एक महीने का मानधन सूखा राहत कोष में जमा करने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में स्थायी समिति सभापति अनिल मकरिये मनपा आयुक्त को पत्र देंगे। यह जानकारी महापौर समीर राजूरकर ने बुधवार को पत्रकार वार्ता में दी।

सभी दलों की बैठक में बनी सहमति

महापौर समीर राजूरकर के कक्ष में बुधवार को सभापति अनिल मकरिये, सभागृह नेता गोविंद केंद्रे, विपक्ष के नेता समीर साजिद बिल्डर, वंचित के गुट नेता अफसर खान, एनसीपी के गुट नेता नवीन ओबेरॉय की एक बैठक हुई। बैठक में सूखे से प्रभावित नागरिकों की सहायता के लिए सभी राजनीतिक दलों के नगरसेवकों का एक महीने का मानधन राहत कोष में देने पर सहमति बनी।

chhatrapati sambhajinagar municipal corporation drought relief fund councillors honorarium
नासिक जिला परिषद जलसंकट को लेकर अलर्ट मोड पर, मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमकार पवार ने की समीक्षा बैठक

अनेक क्षेत्रों में गंभीर स्थिति

महापौर समीर राजूरकर ने बताया कि राज्य में पर्याप्त बारिश नहीं होने के कारण अनेक क्षेत्रों में गंभीर स्थिति बनी हुई है। मराठवाड़ा में स्थिति अधिक गंभीर होने के कारण प्रभावित नागरिकों की सहायता के लिए महानगरपालिका के सभी दलों के पदाधिकारियों के सहमति से यह यह पहल की गई है। राजूरकर ने कहा कि सूखे से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए आगे आना महाराष्ट्र की परंपरा रही है। इसी सामाजिक जिम्मेदारी को निभाते हुए नगरसेवकों का एक महीने का मानधन सूखा राहत कोष में दिया जाएगा।

chhatrapati sambhajinagar municipal corporation drought relief fund councillors honorarium
नागपुर करार की जलाई होली! गोंदिया जिले की 8 तहसीलों में प्रदर्शन,स्वतंत्र विदर्भ की मांग तेज

पानी की बर्बादी रोकने की अपील

महापौर ने नागरिकों से पानी की हर बूंद बचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सूखे की स्थिति में पानी बेहद महत्वपूर्ण है। शहर के कई हिस्सों में वाहनों और सड़कों की सफाई के लिए पानी का इस्तेमाल किया जा रहा है। नागरिक पानी की बर्बादी रोकें और जल संरक्षण को प्राथमिकता दें।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com