Gondia News: गोंदिया में जल संरक्षण के लिए महा वॉकॅथॉन, वॉक फॉर वॉटर में उमड़ा जनसैलाब

Gondia Water Conservation: गोंदिया में पूर्व मुख्यमंत्री सुधाकरराव नाईक की जयंती पर जल संरक्षण दिवस के तहत ‘महा वॉकॅथॉन वॉक फॉर वॉटर’ का आयोजन किया गया।
gondia maha walkathon walk for water
गोंदिया जल संरक्षण (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Gondia Walk for Water: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. सुधाकरराव नाईक की जयंती पर जल संरक्षण दिवस मनाया गया। पानी और मिट्टी संरक्षण की मुहिम केवल सरकारी अभियान तक सीमित न रहकर जनआंदोलन बने, इस उद्देश्य से गोंदिया में 'महा वॉकॅथॉन वॉक फॉर वॉटर' का आयोजन किया गया।

नागरिकों, विद्यार्थियों, अधिकारी-कर्मचारियों, खिलाड़ियों तथा विभिन्न संस्थाओं और संगठनों के पदाधिकारियों व सदस्यों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इससे जल संरक्षण के संदेश को व्यापक जनभागीदारी मिली। जयस्तंभ चौक से वॉकॅथॉन का उत्साहपूर्वक शुभारंभ हुआ।

इन प्रमुख लोगों की रही मौजूदगी

इस अवसर पर जिप अध्यक्ष लायकराम भेंडारकर,जिप सीईओ जेनित चंद्रा दॉन्तूला, अपर जिलाधिकारी अभिजीत घोरपडे, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. तानाजी लोखंडे, उपमुख्य कार्यकारी अधिकारी फरेंद्र कुतिरकर, विजय लोंढे, कार्यकारी अभियंता अजिंक्य वानखड़े, जिला जल संरक्षण अधिकारी सत्यजीत राऊत, सहायक जिला जल संरक्षण अधिकारी आदित्य राऊलवार, स्वाती तुरकर, जिप सिंचाई उपविभाग के उपविभागीय अभियंता विजय माली, विशाल पिंपले, सुमित नागदेवे, शुभदा अष्ट्रल, मृदा व जल संरक्षण विभाग के उपविभागीय अभियंता मडावी, वसंत राऊत और सोनाली ढोके उपस्थित थे।

gondia maha walkathon walk for water
गोंदिया में औद्योगिक विकास को मिलेगी रफ्तार, बुनियादी सुविधाओं के लिए 15 करोड़ मंजूर

मृदा व जल संरक्षण की शपथ

नागरिकों को मृदा व जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई। पश्चात हरी झंडी दिखाकर वॉकॅथॉन को रवाना किया गया। वॉकॅथॉन शिवधाम, फुलचूर पहुंची। इस दौरान प्रतिभागियों ने जल संरक्षण, पानी बचाने और मिट्टी संरक्षण का संदेश दिया गया।

पानी और मिट्टी बचाने का संदेश

वॉकॅथॉन में शामिल नागरिकों के साथ ही स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों, विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों तथा संस्थाओं और संगठनों के पदाधिकारियों को प्रशस्ति-पत्र वितरित किए गए। प्रस्तावना में जिला जलसंधारण अधिकारी सत्यजीत राऊत ने बताया कि जल संरक्षण अभियान के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं और उपक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण की मुहिम को व्यापक बनाना, जनसहभागिता बढ़ाना और पानी की बचत करना अभियान का मुख्य उद्देश्य है।

Navbharat Live
navbharatlive.com