मुख्य लेखाधिकारी संतोष वाहुले को हटाने के निर्देश, अब आयुक्त अमोल येडगे लेंगे अंतिम फैसला

Accounts Department Controversy: छत्रपति संभाजीनगर मनपा में मुख्य लेखाधिकारी संतोष वाहुले के पद परिवर्तन को लेकर विवाद गहरा गया है। पिछले 5 वर्षों के आर्थिक व्यवहारों के अभिलेख उपलब्ध नहीं कराया।
chhatrapati sambhajinagar municipal corporation chief accounts officer transfer
छत्रपति संभाजीनगर मनपा(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

HighlightsL:

  • छत्रपति संभाजीनगर मनपा की स्थायी समिति के सभापति अनिल मकरिये ने मुख्य लेखाधिकारी संतोष वाहुले को पद से हटाने के निर्देश दिए।

  • मुख्य लेखा परीक्षक शिवाजी नाईकवाडे को अस्थायी रूप से मुख्य लेखाधिकारी की जिम्मेदारी सौंपने का प्रस्ताव रखा गया।

  • पिछले पांच वर्षों के आय-व्यय और आर्थिक व्यवहारों के अभिलेख उपलब्ध नहीं कराने पर सभापति ने नाराजगी जताई।

  • नगरसेवक अमित भुईगल ने फैसले पर आपत्ति जताते हुए संतोष वाहुले का पक्ष सुनने की मांग की, जिससे बैठक में तनाव पैदा हुआ।

Chhatrapati Sambhajinagar Municipal Corporation: छत्रपति संभाजीनगर महानगरपालिका के मुख्य लेखाधिकारी संतोष वाहुले का पद बदलने के स्थायी समिति सभापति अनिल मकरिये के निर्देश के बाद अब पूरा मामला आयुक्त अमोल येडगे के निर्णय पर टिक गया है।

गुरुवार को आयोजित स्थायी समिति की बैठक में सभापति मकरिए ने वाहुले से मुख्य लेखाधिकारी का पद से हटाते हुए अस्थायी रूप से मुख्य लेखा परीक्षक शिवाजी नाईकवाडे को जिम्मेदारी सौंपने के निर्देश दिए, हालांकि, इन निर्देशों पर किस तरह अमल करना है, इसका निर्णय आयुक्त अमोल येड़गे करेंगे।

आर्थिक व्यवहारों के अभिलेख मांगे

वे संबंधित दस्तावेजों, बैठक के कार्यवाही विवरण और मुंबई प्रांतीय महानगरपालिका अधिनियम के प्रावधानों का परीक्षण करने के बाद प्रशासन की अगली भूमिका स्पष्ट करेंगे। आवश्यकता पड़ने पर मामला महानगरपालिका की आमसभा अथवा राज्य सरकार के समक्ष भी भेजा जा सकता है।

स्थायी समिति की बैठक में सभापति अनिल मकरिये ने लेखा विभाग के कामकाज और आर्थिक व्यवहारों से संबंधित अभिलेख उपलब्ध नहीं होने का मुद्दा उठाया। उनके अनुसार, मुख्य लेखाधिकारी संतोष वाहुले को 5 मई, 15 अक्टूबर और 27 अक्टूबर 2026 को पत्र भेजकर पिछले पांच वर्षों के आय-व्यय का विवरण तथा आर्थिक व्यवहारों के अभिलेख मांगे गए थे।

मनपा आयुक्त येड़गे के फैसले पर टिकीं सभी की नजरें

अब आयुक्त अमोल येडगे को सभापति के निर्देशों और सबंधित कानूनी प्रावधानों का परीक्षण करना होगा। यदि निधर्धारित प्रक्रिया के तहत पदभार परिवर्तन संभव पाया जाता है, तो प्रशासन आवश्यक आदेश जारी कर सकता है। यदि इस निर्णय के लिए आम सभा की स्वीकृति आवश्यक मानी जाती है, ती मामला वहां भेजा जा सकता है।

वहीं, अधिकारों और प्रक्रिया को लेकर मार्गदर्शन की जरूरत होने पर राज्य सरकार से भी राय मांगी जा सकती है। मुंबई प्रांतीय महानगरपालिका अधिनियम की धारा 68 में आयुक्त के अधिकारी, कर्तव्यों और उनके प्रत्यायोजन से संबंधित प्रावधान है। ऐसे में पदभार परिवर्तन के मामले में संबंधित सेवा नियमों, प्रशासनिक अधिकारों और आवश्यक स्वीकृतियों का परीक्षण महत्वपूर्ण होगा।

chhatrapati sambhajinagar municipal corporation chief accounts officer transfer
नागपुर में रिटायर्ड शिक्षक से 48.28 लाख की साइबर ठगी, खुद को ATS और ED अधिकारी बताकर डराया

मनपा की स्थायी समिति की बैठक में हुई जोरदार बहस

इसके बावजूद अपेक्षित जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई। सभापति का कहना था कि महानगरपालिका के आर्थिक व्यवहारों में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए प्रत्येक खर्च का पूरा विवरण समिति के सामने होना आवश्यक है। पिछले पांच वर्षों में कितने धनादेश जारी किए गए, कितनी राशि खर्च हुई और किन कार्यों पर खर्च किया गया, इसका हिसाब मिलना चाहिए, अभिलेख उपलब्ध नहीं होने से लेखा परीक्षण की प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। इसी पृष्ठभूमि में उन्होंने मुख्य लेखाधिकारी का घद बदलने के निर्देश दिए।

chhatrapati sambhajinagar municipal corporation chief accounts officer transfer
नागपुर जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही खाली कराया गया परिसर

भुईगल के सवाल करने पर सभागृह में तनाव

बैठक के दौरान नगरसेवक अमित भुईगल ने इस निर्णय पर कड़ी आपत्ति जताते हुए सभापति से कहा कि वह अपनी व्यक्तिगत नाराजगी के चलते सतीष वाहुले से मुख्य लेखाधिकारी का पद हटाने के निर्देश दे रहे हैं? उन्होंने कहा कि रातोष वाहूले के विरुद्ध पद से हटाने का निर्देश दिया जा रहा है। पहले उनका पक्ष और स्पष्टीकरण भी सुना जाना चाहिए, भुइंगल ने संबंधित अधिकारी को अपनी बात रखने का अवसर देने की मांग की। उनके रुख के कारण सभागृह में तनावपूर्ण माहौल बन गया।