जलापूर्ति व्यवस्था को आधुनिक बनाने संभाजीनगर के महापौर जाएंगे दक्षिण कोरिया, विश्व बैंक उठाएगा दौरे का खर्च

Sameer Rajurkar South Korea Visit: छत्रपति संभाजीनगर के महापौर समीर राजूरकर 16 से 20 नवंबर तक दक्षिण कोरिया के सियोल और डेजॉन में आयोजित अंतरराष्ट्रीय जल प्रबंधन सम्मेलन में शामिल होंगे।
chhatrapati sambhajinagar mayor south korea water management visit
छत्रपति संभाजीनगर महापौर(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • छत्रपति संभाजीनगर के महापौर समीर राजूरकर 16 से 20 नवंबर तक अंतरराष्ट्रीय जल प्रबंधन सम्मेलन में शामिल होंगे।

  • इस विदेश दौरे का पूरा खर्च विश्व बैंक द्वारा वहन किया जाएगा।

  • सियोल और डेजॉन में आयोजित सम्मेलन में 14 देशों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।

Chhatrapati Sambhajinagar Mayor: छत्रपति संभाजीनगर शहर को जलापूर्ति व्यवस्था को आधुनिक और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में नई पहल होने जा रही है। पानी के वितरण में डिजिटल तकनीक के इस्तेमाल और जल प्रबंधन की अत्याधुनिक प्रणालियों का अध्ययन करने के लिए महापौर समीर राजूरकर दक्षिण कोरिया जाएंगे। विश्व बैंक ने उन्हें 16 से 20 नवंबर तक सियोल और डेजॉन में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के लिए चुना है।

इस सम्मेलन में 14 देशों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे, विशेष बात यह है कि महापौर के इस विदेश दौरे का पूरा खर्च विश्व बैंक वहन करेगा। दक्षिण कोरिया की जल संसाधन निगम संस्था के वॉटर की ओर से आयोजित सम्मेलन में जलापूर्ति व्यवस्था के डिजिटल परिवर्तन, पानी के प्रभावी वितरण और आधुनिक तकनीक के उपयोग पर विस्तार से चर्चा होगी। विभिन्न देशों में सफलतापूर्वक लागू की गई जलापूर्ति योजनाओं और नई तकनीकों की जानकारी भी साझा की जाएगी।

chhatrapati sambhajinagar mayor south korea water management visit
स्टेशनों पर गूंजे छठ के गीत, बढ़ा विवाद, मुंबई में भाजपा व विपक्ष के नेता आमने-सामने

महाराष्ट्र से हुआ तीन प्रतिनिधियों का चयन

विश्व बैंक ने इस सम्मेलन के लिए महाराष्ट्र से तीन प्रतिनिधियों का चयन किया है। इनमें छत्रपति संभाजीनगर के महापौर समीर राजूरकर, नागपुर की महापौर नीता ठाकरे और मनपा आयुक्त बिपिन इटनकर शामिल हैं।

chhatrapati sambhajinagar mayor south korea water management visit
ठाणे जिले में गर्मियों के जल संकट से निपटने की तैयारी, 30 करोड़ की कार्ययोजना तैयार

दक्षिण कोरिया के लिए रवाना

राजूरकर शनिवार 14 नवंबर को दक्षिण कोरिया के लिए रवाना होंगे। सम्मेलन के दौरान प्रतिनिधियों को सियोल और डेजॉन की जलापूर्ति परियोजनाओं का प्रत्यक्ष निरीक्षण कराया जाएगा। इसमें डिजिटल निग्रानी, जल वितरण की कार्यक्षमता और तकनीकी सुधारों का अध्ययन किया जाएगा। इस दौरे से मिलने वाली जानकारी शहर की जलापूर्ति व्यवस्था में सुधार और भविष्य की योजनाओं के लिए उपयोगी साबित होने की उम्मीद है।