नागपुर के 145 साल पुराने मारबत महोत्सव को मिलेगी वैश्विक पहचान, मेयर नीता ठाकरे ने CM फडणवीस को दिया निमंत्रण

Marbat Mahotsav: नागपुर के 145 साल पुराने ऐतिहासिक मारबत महोत्सव को वैश्विक पटल पर लाने के लिए महापौर नीता ठाकरे ने सीएम फडणवीस को निमंत्रण दिया है, मनपा बजट में विशेष निधि का प्रावधान किया गया है।
cm devendra fadanvis in nagpur marbat mayor nita thakre
नागपुर में सीएम देवेन्द्र फड़नवीस और मेयर नीता ठाकरे(सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Nagpur Culture and Heritage News: नागपुर शहर की अनूठी और ऐतिहासिक सांस्कृतिक धरोहर 'मारबत और बडग्या महोत्सव' को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पटल पर स्थापित करने के लिए नागपुर महानगरपालिका (NMC) ने कमर कस ली है। इसी कड़ी में महापौर नीता ठाकरे ने मुंबई में राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात कर उन्हें इस वर्ष आयोजित होने वाले भव्य मारबत महोत्सव का आधिकारिक निमंत्रण पत्र दिया।

145 वर्षों पुरानी मारबत परंपरा के लिए बजट में विशेष फंड

नागपुर की मारबत परंपरा का 145 वर्षों का समृद्ध और अनोखा इतिहास रहा है। इस सांस्कृतिक विरासत को संजोने और महोत्सव को भव्य रूप देने के लिए महानगरपालिका ने एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए अपने वार्षिक बजट में विशेष वित्तीय निधि का प्रावधान किया है। मुख्यमंत्री से पूर्व, मनपा के प्रतिनिधिमंडल ने देश की राजधानी दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर की प्रमुख हस्तियों से मुलाकात कर उन्हें भी इस ऐतिहासिक उत्सव में शामिल होने का निमंत्रण दिया है।

पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, जुटेंगी अंतरराष्ट्रीय हस्तियां

नागपुर मनपा का मुख्य विजन इस महोत्सव को केवल स्थानीय उत्सव तक सीमित न रखकर शहर में पर्यटन को बढ़ावा देना है। आयोजन में स्थानीय नागरिकों की व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के साथ-साथ देश-विदेश की ख्याति प्राप्त हस्तियों को भी आमंत्रित किया जा रहा है। इससे नागपुर के नाम को वैश्विक स्तर पर एक नई पहचान मिलेगी और शहर की समृद्ध विरासत का प्रदर्शन पूरी दुनिया के सामने हो सकेगा।

cm devendra fadanvis in nagpur marbat mayor nita thakre
विदेशों में ज्ञान और देश में ध्रुवीकरण? उद्धव ठाकरे गुट का RSS प्रमुख मोहन भागवत पर तीखा हमला

युद्ध स्तर पर चल रही हैं तैयारियां

महापौर नीता ठाकरे के कुशल मार्गदर्शन और प्रशासनिक अधिकारियों की देखरेख में मारबत और बडग्या उत्सव की तैयारियां युद्ध स्तर पर शुरू कर दी गई हैं। मनपा का पूरा प्रशासनिक अमला आयोजनों की रूपरेखा, सुरक्षा व्यवस्था और आगंतुकों की सुविधा के लिए आपसी समन्वय से काम कर रहा है, ताकि 145 साल पुरानी इस परंपरा का आयोजन यादगार बन सके।

Navbharat Live
navbharatlive.com