स्टेशनों पर गूंजे छठ के गीत, बढ़ा विवाद, मुंबई में भाजपा व विपक्ष के नेता आमने-सामने

Mumbai Railway Station: मुंबई के रेलवे स्टेशनों पर छठ पूजा के भोजपुरी गीत बजने से सियासी बवाल मच गया है। मनसे और शिवसेना (UBT) ने जताया कड़ा विरोध।
A political controversy has erupted over the playing of Bhojpuri Chhath songs at several railway stations in Mumbai
मुंबई रेलवे स्टेशन छठ पूजा गीत विवादसोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • मुंबई के कई रेलवे स्टेशनों पर भोजपुरी छठ गीत बजने से राजनीतिक विवाद शुरू।

  • शिवसेना UBT और मनसे ने रेलवे की पहल पर जताई आपत्ति, शिंदे गुट ने किया समर्थन।

  • बाणगंगा तालाब में छठ पूजा के आयोजन का मनसे कार्यकर्ताओं ने किया विरोध।

Mumbai Railway Station Chhath Puja Songs Row: दिवाली के बाद अब मुंबई में छठ पूजा की तैयारियां जोरों पर हैं। ऐसे में जब बुधवार को अचानक रेलवे स्टेशनों पर लगे स्पीकर पर छठ पूजा से जुड़े भोजपुरी गीत गूंजने लगे, तो लोग चकित रह गए। रेलवे का यह प्रयोग सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के लिए था, लेकिन अब इसे लेकर सियासी संग्राम छिड़ गया है।

उत्तर भारतीय समाज के नेताओं ने जहां रेलवे के इस पहल का स्वागत किया है। वहीं विपक्ष की उद्धव ठाकरे की पार्टी (यूबीटी) और राज ठाकरे की मनसे ने रेलवे के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आमतौर पर रेलवे स्टेशनों पर ट्रेनों की समय सारिणी की सूचना, जागरूकता संदेश या सरकारी विज्ञापन सुनाई देते हैं।

महाराष्ट्र को बिहार मत बनाओ

स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस पर देशभक्ति गीत सुनाई देते हैं। बीते बुधवार को वडाला, विद्या विहार, कुर्ला, आंबिवली सहित कई रेलवे स्टेशनों पर छठ पूजा के उपलक्ष्य में भोजपुरी में छठ पूजा के भक्ति गीत सुनाई दिए।

भोजपुरी गाने बजने का वीडियो वायरल होने के बाद मराठी भाषा के लोगों और कुछ राजनीतिक दलों के नेताओं ने कड़ी आपत्ति जताई है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए रेलवे स्टेशन के अनाउंसमेंट सिस्टम पर सवाल उठाए जा रहे हैं। रेलवे प्रशासन से शिकायत कर मांग की गई है कि इस मामले को गंभीरता से लिया जाए।

यात्रियों को परेशानी से बचाने के लिए ऐसे आयोजनों पर रोक लगाई जाए। चेतावनी दी गई है कि रेलवे स्टेशन आम यात्रियों की सुविधा के लिए हैं। सार्वजनिक जगहों पर तेज आवाज में गाने बजाकर यात्रियों को परेशान करना, बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर इस तरह की गतिविधिया बंद नहीं हुई, तो इसके खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।

मराठी एकीकरण समिति के अध्यक्ष गोवर्धन देशमुख ने कहा कि वोट मांगने के लिए और क्या-क्या किया जाएगा। महाराष्ट्र राज्य को बिहार मत बनाओ। रेलवे स्टेशनों पर भोजपुरी गाने बजाकर मराठी लोगों के सब्र का इम्तिहान मत लो। शहर के सभी चौकों और झीलों को गंदा मत होने दो। बिहार का यह त्योहार निजी जगहों पर मनाया जाना चाहिए। भोजपुरी गाने बजाने वालों होश में आओ।

रेलवे की सफाई

बढ़ते विवाद को देखते हुए मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी स्वप्निल नीला ने साफ किया है कि छठ पूजा के लिए मुंबई से बिहार और उत्तर प्रदेश जाने वाले यात्रियों की संख्या अधिक है। हर दिन लगभग 50 से 60 हजार यात्री अपने गांव जा रहे है। इसलिए अनाउंसमेंट के दौरान ऐसे कल्चरल गाने बजाए जा रहे हैं। कुछ रेलवे अधिकारियों ने बताया कि केंद्र सरकार से आदेश मिलने के बाद उसका अनुपालन किया जा रहा है।

मुंबई में उत्तर प्रदेश के चुनाव की राजनीति मत करो। यूपी में चुनाव है, इसलिए महाराष्ट्र के मंच का इस्तेमाल हो रहा है। देशभक्ति के भी गाने बजाए जा सकते हैं। राज्य की संस्कृति पर हावी मत हो। ऐसा करने से सिर्फ झगड़ा होता है। सभी के पर्व का सम्मान है। छठ पूजा एक त्योहार है। इसे त्योहार की तरह मनाओ। हम भी आपके पर्व में शामिल होंगे।

संजय राऊत, सांसद - शिवसेना (यूबीटी)

यूपी और बिहार सुधर गए है। बच्चे सीखने लगे हैं, दंगाई बदलने लगे हैं। वहां के मुख्यमंत्री अच्छा कर रहे हैं। यहां के मुख्यमंत्री महाराष्ट्र को यूपी और बिहार बनाने में लगे हैं। आज सभी को केंद्र से परमिट मिल रहा है।

किशोरी पेडणेकर, नेता प्रतिपक्ष (बीएमसी)

भैया दूज का त्योहार भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का सम्मान करता है। इस दिन उपनगरीय रेलवे स्टेशनों पर मराठी गाने क्यों नहीं सुनाई दे रहे? क्या महाराष्ट्र के त्योहारों और संस्कृति को प्राथमिकता देने के बजाय, छठ पूजा के गाने बजाकर दूसरे प्रांतों के त्योहार मनाने की जरूरत है?

राजू पाटिल, पूर्व विधायक (मनसे)

भारत भारत में में विभिन्न विभिन्न समुदाय के लोग भारत' की थीम के तहत ही विकसित भारत का परिकल्पना चल रही है। हम सब तिरंगे के नीचे एक साथ है। वही दूसरी तरफ सभी समुदाय के त्योहारों, सभ्यता, विचारों, भावनाओं, मान्यताओं, रीति-रिवाजों और नैतिक मूल्यों का बोध होता है। ऐसे में छठ पर्व को ठीक से समझने की जरूरत है। इससे कटुता खत्म होगी और आपसी सम्मान और संयम जरूरी है। इसलिए सभी धर्मों का सम्मान करना चाहिए

संजय उपाध्याय, विधायक बीजेपी

A political controversy has erupted over the playing of Bhojpuri Chhath songs at several railway stations in Mumbai
दूध और घी खरीदने वालों के लिए FDA आयुक्त तुकाराम मुंढे की चेतावनी, खुला दूध खरीदने से बचें

छठ के पारंपरिक गीत छठी मैया की आराधना और भक्ति का प्रतीक हैं। भोजपुरी, सांस्कृतिक परंपरा का हिस्सा रहे हैं। भारतीय रेलवे ने बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे, कोलकाता और मुंबई सहित कई शहरों के रेलवे स्टेशनों पर छठ पूजा से जुड़े गीत बजाने की पहल की है। मुंबई में इन गीतों पर आपत्ति जताना संकीर्ण मानसिकता को दर्शाता है। भक्ति भाव में शक्ति प्रदर्शन तलाशना ओछी हरकत है। छठ के पारंपरिक गीतों को राजनीतिक विवाद का विषय नहीं बनाना चाहिए।

संजय निरुपम, नेता- शिवसेना (शिंदे गुट)

A political controversy has erupted over the playing of Bhojpuri Chhath songs at several railway stations in Mumbai
Pune Grand Tour 2027: साइकिल प्रतियोगिता के लिए 168 करोड़ से चमकेंगी पुणे की 136 KM सड़कें

बाणगंगा में छठ पूजा मनसे ने किया विरोध

दक्षिण मुंबई के ऐतिहासिक बाणगंगा तालाब में छठ पूजा के आयोजन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मनसे ने यहां छठ पूजा कराने का विरोध करते हुए बीएमसी प्रशासन को कड़ी चेतावनी दी है। मनसे कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट कहा है कि किसी भी परिस्थिति में बाणगंगा में छठ पूजा का आयोजन नहीं होने दिया जाएगा।

छठ पूजा की तैयारियों को लेकर बीएमसी के डी वार्ड कार्यालय में बैठक होने की जानकारी मिलते ही मनसे पदाधिकारी और कार्यकर्ता आक्रामक हो गए। उन्होंने कार्यालय के बाहर नारेबाजी करते हुए बैठक का विरोध किया। बैठक में बीएमसी के सहायक आयुक्त के भी शामिल होने की जानकारी सामने आई थी। हालांकि, बाद में कार्यकर्ताओं को बताया गया कि ऐसी कोई बैठक आयोजित नहीं की जा रही है।