MP को 90 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव, मोहन यादव ने गिनाईं उपलब्धियां; मुंबई रोड शो में निवेशकों ने दिखाई रुचि

Madhya Pradesh Investment: मुंबई निवेशक रोड शो में मध्यप्रदेश को करीब 90 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। इनसे लगभग 14,375 रोजगार के अवसर बनने की संभावनाएं है।
Madhya Pradesh Mumbai Roadshow 90000 Crore Investment 14375 Jobs
मुख्यमंत्री मोहन यादव(फोटो नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

Mohan Yadav In Mumbai Roadshow: मध्यप्रदेश को निवेश और औद्योगिक विकास का नया केंद्र बनाने की दिशा में प्रदेश सरकार को बड़ी सफलता मिल रही है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अगुवाई में गुरुवार को मुंबई में आयोजित निवेशक रोड शो के दौरान मध्यप्रदेश के लिए करीब 90 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं।

इन प्रस्तावों के माध्यम से प्रदेश में लगभग 14,375 रोजगार के अवसर सृजित होने की संभावना है। मुख्यमंत्री ने निवेशकों को अगले वर्ष आयोजित होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।

असीम संभावनाओं की धरती

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश को ‘असीम संभावनाओं की धरती’ बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। भारत आज दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था से तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ रहा है।

वैश्विक स्तर पर बड़े राजनीतिक एवं आर्थिक केंद्र भारत की ओर सकारात्मक दृष्टि से देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश में निर्माण, नवाचार, प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता का विस्तार हुआ है। कभी मोबाइल फोन के लिए दूसरे देशों पर निर्भर भारत आज स्वयं बड़े पैमाने पर मोबाइल निर्माण कर रहा है।

10 लाख करोड़ धरातल पर

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में आयोजित GIS के माध्यम से करीब 34 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर MoU हुए थे। इनमें से लगभग 10 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव अब धरातल पर उतर चुके हैं।

उन्होंने कहा कि यह निवेशकों के मध्यप्रदेश के प्रति बढ़ते विश्वास का प्रमाण है। उन्होंने दावा किया कि मध्यप्रदेश निवेशकों को देश में सबसे सस्ती बिजली उपलब्ध कराने वाले राज्यों में अग्रणी है।

पर्याप्त बैंकिंग सुविधाएं, सरप्लस बिजली, बेहतर मानव संसाधन, स्किल्ड लेबर और देश के मध्य में रणनीतिक भौगोलिक स्थिति प्रदेश को निवेश के लिए आकर्षक बनाती है। अपराध-मुक्त जीवन-पद्धति और 25 से अधिक निवेश अनुकूल नीतियां भी उद्योगों के लिए सकारात्मक वातावरण तैयार कर रही हैं।

नवकरणीय ऊर्जा में सबसे ज्यादा रुचि

मुंबई रोड शो में नवकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में निवेशकों की विशेष रुचि देखने को मिली। ACME Global करीब 47 हजार करोड़ रुपये का निवेश मध्यप्रदेश में करने जा रहा है। इसके अलावा अवाडा समूह, INOX और Air Products सहित कई बड़े निवेशकों के प्रस्ताव भी सामने आए हैं।

फार्मा क्षेत्र में इनक्यूब एथिकल सहित अन्य कंपनियों ने निवेश और कारोबार विस्तार की इच्छा जताई है। सूचना प्रौद्योगिकी, डेटा सेंटर और केमिकल विनिर्माण क्षेत्र में भी निवेशकों ने मध्यप्रदेश में संभावनाएं तलाशने में रुचि दिखाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन निवेश प्रस्तावों से प्रदेश में औद्योगिक गतिविधियों को गति मिलेगी और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

10 लाख करोड़ धरातल पर

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में आयोजित GIS के माध्यम से करीब 34 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर MoU हुए थे। इनमें से लगभग 10 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव अब धरातल पर उतर चुके हैं।

उन्होंने कहा कि यह निवेशकों के मध्यप्रदेश के प्रति बढ़ते विश्वास का प्रमाण है। उन्होंने दावा किया कि मध्यप्रदेश निवेशकों को देश में सबसे सस्ती बिजली उपलब्ध कराने वाले राज्यों में अग्रणी है।

पर्याप्त बैंकिंग सुविधाएं, सरप्लस बिजली, बेहतर मानव संसाधन, स्किल्ड लेबर और देश के मध्य में रणनीतिक भौगोलिक स्थिति प्रदेश को निवेश के लिए आकर्षक बनाती है। अपराध-मुक्त जीवन-पद्धति और 25 से अधिक निवेश अनुकूल नीतियां भी उद्योगों के लिए सकारात्मक वातावरण तैयार कर रही हैं।

नवकरणीय ऊर्जा में सबसे ज्यादा रुचि

मुंबई रोड शो में नवकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में निवेशकों की विशेष रुचि देखने को मिली। ACME Global करीब 47 हजार करोड़ रुपये का निवेश मध्यप्रदेश में करने जा रहा है। इसके अलावा अवाडा समूह, INOX और Air Products सहित कई बड़े निवेशकों के प्रस्ताव भी सामने आए हैं।

फार्मा क्षेत्र में इनक्यूब एथिकल सहित अन्य कंपनियों ने निवेश और कारोबार विस्तार की इच्छा जताई है। सूचना प्रौद्योगिकी, डेटा सेंटर और केमिकल विनिर्माण क्षेत्र में भी निवेशकों ने मध्यप्रदेश में संभावनाएं तलाशने में रुचि दिखाई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन निवेश प्रस्तावों से प्रदेश में औद्योगिक गतिविधियों को गति मिलेगी और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

महाराष्ट्र-मध्यप्रदेश को बताया एक मां की दो संतान

डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र एक मां की दो संतानों की तरह हैं। मुंबई और महाराष्ट्र जहां वैश्विक स्तर के निवेशकों का प्रमुख केंद्र है, वहीं मध्यप्रदेश संभावनाओं का गढ़ है। उन्होंने मुंबई और महाराष्ट्र के निवेशकों से अगले GIS में शामिल होने तथा मध्यप्रदेश में निवेश करने का आह्वान किया।

रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री ने निवेशकों के साथ वन-टू-वन बैठकें कीं। विभिन्न देशों के वाणिज्यिक प्रतिनिधियों और राजदूतों के साथ भी चर्चा हुई। उद्योग जगत की प्रमुख हस्तियों ने मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया और कई निवेशकों ने प्रदेश में नए निवेश तथा मौजूदा परियोजनाओं के विस्तार की घोषणा की।

बैठक में आरपीजी समूह के चेयरमैन हर्ष गोयनका, सन फार्मा के दिलीप सांघवी, मधुरिमा सिंह,चिंतन ठाकुर,अतुल जैन,वीर अडानी सहित कई उद्योगपति शामिल हुए।

Madhya Pradesh Mumbai Roadshow 90000 Crore Investment 14375 Jobs
पुणे MLC चुनाव: भाजपा-महायुति के प्रचार अभियान का 9 अक्टूबर को रविंद्र चव्हाण करेंगे शुभारंभ

6,285 करोड़ रुपये के निवेश

कार्यक्रम के दौरान भी निवेश निवेशकों के प्रस्ताव का स्वागत मुख्यमंत्री ने किया। पारस सेमीकंडक्टर्स प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ संतोष कुमार ने मध्य प्रदेश में 6,285 करोड़ रुपये के निवेश का आश्वासन दिया। इससे करीब 2,500 रोजगार सृजित होने की संभावना है।

इसी क्रम में व्हील्स इंडिया लिमिटेड के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट एवं जनरल मैनेजर प्रशांत दास ने 105 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव दिया, जिससे लगभग 275 लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है।

एविक फार्मास्युटिकल लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर अजीत कुमार जैन ने 63.1 करोड़ रुपये के निवेश का आश्वासन दिया। कंपनी के इस निवेश से लगभग 2,530 रोजगार सृजित होने की संभावना है। इस अवसर पर कंपनी के जनरल मैनेजर चंद्र सेनी लाल भी मौजूद रहे।

Madhya Pradesh Mumbai Roadshow 90000 Crore Investment 14375 Jobs
हर 2 मिनट में आने लगी कॉल, मोबाइल इस्तेमाल करना हुआ मुश्किल; छत्रपति संभाजीनगर साइबर पुलिस ने 3 पर किया FIR

विनय कुमार जैन ने करेंगे 60 करोड़ रुपये के निवेश

वहीं एमएलएम फार्मा प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर विनय कुमार जैन ने 60 करोड़ रुपये के निवेश का आश्वासन दिया। इससे करीब 130 लोगों के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

इसके अलावा ग्रीन डॉट हेल्थ फूड प्राइवेट लिमिटेड के जोनल हेड विनोद यादव ने मध्यप्रदेश में 150 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की। इस निवेश से लगभग 370 लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। बताया गया कि

मुंबई शहर में हुए इस इंटरैक्टिव सेशन में सामने आए निवेश प्रस्तावों से सेमीकंडक्टर, ऑटोमोबाइल और फार्मास्युटिकल सहित विभिन्न क्षेत्रों में मध्यप्रदेश के प्रति उद्योग जगत की रुचि सामने आई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com