छत्रपती संभाजीनगर में अवैध रेत माफिया पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 28 करोड़ की संपत्ति जब्त, 93 गिरफ्तार

Sambhajinagar Police News: संभाजीनगर ग्रामीण पुलिस ने अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 8 महीनों में 222 रेड कीं। 93 आरोपी गिरफ्तार हुए और 28.22 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई।
Chhatrapati Sambhajinagar Sand Mining Action
अवैध रेत उत्खनन में गिरफ्तार आरोपी प्रतीकात्मक तस्वीर, सोर्स: AI
Published on
Updated on

Chhatrapati Sambhajinagar Sand Mining Action: छत्रपती संभाजीनगर जिले में अवैध रेत उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ ग्रामीण पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। जनवरी से अगस्त तक आठ माह में पुलिस ने 222 कार्रवाई करते हुए 93 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस दौरान 65 लाख 5 हजार 250 रुपये की रेत तथा 27 करोड़ 57 लाख 69 हजार 700 रुपये के वाहन जब्त किए गए। जब्त माल की कुल कीमत 28 करोड़ 22 लाख 74 हजार 950 रुपये है।

पिछले साल के मुकाबले कार्रवाई में भारी बढ़ोतरी

छत्रपती संभाजीनगर जिले के पुलिस अधीक्षक प्रकाश जाधव के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे अभियान के तहत इस बार केवल रेत ले जाने वाले वाहनों पर ही कार्रवाई नहीं की जा रही, बल्कि रेत के अवैध भंडारण स्थलों पर भी छापेमारी की जा रही है। नाकाबंदी, वाहन जांच और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

पिछले वर्ष जनवरी से अगस्त के बीच 83 कार्रवाई हुई थी। इस वर्ष यह संख्या बढ़कर 222 हो गई है। गिरफ्तार आरोपियों की संख्या भी 24 से बढ़कर 93 पहुंच गई। वहीं जब्त रेत और वाहनों की कीमत पिछले वर्ष के 10 करोड़ 71 लाख 37 हजार रुपये से बढ़कर इस वर्ष 28।22 करोड़ रुपये हो गई है।

53 वाहनों के निलंबन का प्रस्ताव

छत्रपती संभाजीनगर जिले में अवैध रेत परिवहन में इस्तेमाल होने वाले वाहनों के खिलाफ केवल आपराधिक कार्रवाई ही नहीं, बल्कि निलंबन की कार्रवाई भी की जा रही है। छत्रपती संभाजीनगर पुलिस ने 53 वाहनों के निलंबन के प्रस्ताव भेजे थे, जिनमें से 29 वाहनों का निलंबन किया जा चुका है। इसी तरह 75 चालकों के लाइसेंस निलंबन के प्रस्ताव भेजे गए, जिनमें से 63 चालकों के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं।

Chhatrapati Sambhajinagar Sand Mining Action
छत्रपति संभाजीनगर: थाने के अंदर रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोचे गए PSI और पुलिसकर्मी, कोर्ट ने दिया 3 दिन का रिमांड

189 लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

छत्रपती संभाजीनगर जिले में अवैध रेत कारोबार से जुड़े 189 लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उनसे बंधपत्र लिया गया है। पिछले वर्ष यह संख्या 114 थी। पुलिस अधीक्षक प्रकाश जाधव ने चेतावनी दी है कि अवैध उत्खनन, भंडारण और परिवहन करने वालों के साथ ही कारोबार के लिए वाहन उपलब्ध कराने वालों पर भी कड़ी कार्रवाई होगी। बार-बार अपराध करने वालों के खिलाफ एमपीडीए कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com