

Chhatrapati Sambhajinagar Ganesh Mahasangh: आगामी गणेशोत्सव को व्यवस्थित, भव्य और सामाजिक उपक्रमों से जोड़कर मनाने के उद्देश्य से श्री गणेश महासंघ उत्सव समिति, छत्रपती संभाजीनगर की वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। समिति के अध्यक्ष पद पर हरिभाऊ हिवाले पाटील की नियुक्ति की गई है, जबकि पृथ्वीराज भाऊ पवार को संस्थापक अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नई कार्यकारिणी की घोषणा समिति की व्यापक बैठक में सर्वसम्मति से की गई। समिति की ओर से गणेशोत्सव के दौरान शहर के विभिन्न गणेश मंडलों को एकजुट कर सामाजिक, सांस्कृतिक और जनजागृति से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी की जा रही है। गणेश महासंघ के माध्यम से गणेश मंडलों के बीच समन्वय स्थापित करने तथा उत्सव को अधिक अनुशासित और सामाजिक दृष्टि से उपयोगी बनाने पर जोर दिया जाएगा।
नई कार्यकारिणी में अनिल मकरिये, अभिजीत देशमुख, डॉ. राजेंद्र दाते पाटील, राजू शिंदे, शिरीष बोरालकर और विजय औताडे सहित अनेक पदाधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारियां दी गई हैं। इसके अलावा राजेंद्र दानवे, ऋषिकेश जायस्वाल, राजू बागडे, राजीव जहागीरदार, पंकज फुलफगार, गणेश लोखंडे, डॉ. बाळासाहेब धोऱात, डी. एन. पाटील, नंदकुमार घोडेले, कृष्णा बनकर, नागराज गायकवाड, अभिषेक देशमुख, राज वानखेडे, शिवाजी दांडगे, संतोष जेजुरकर, अनिल बोरेसे, किशोर शितोले, संजय बारवाल, संदीप शेलके, दिनेश राजगोमसेल, अनिकेत पवार, हरीश शिंदे, विशाल दामोदे, अनिकेत निल्लावार, दिग्विजय शेरखाने और अन्य कार्यकर्ताओं का कार्यकारिणी में समावेश किया गया है।
समिति में स्वागताध्यक्ष के रूप में लक्ष्मीनारायण बाहेगिरी, प्रमोद राठोड, कैलास माने, जगनाथ काले, राजू बागडे, निर्मित दामोदे, प्रमोद पाटील, शिवाजी कांबळे, राजेंद्र राठोड, सचिन नरवाडे, अमर भोरसे सहित अनेक सदस्यों को जिम्मेदारियां दी गई हैं। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर भी शहर के विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा गणेश मंडल पदाधिकारियों को स्थान दिया गया है। उधर, गणेश महासंघ के मध्यवर्ती कार्यालय के उद्घाटन समारोह का आयोजन रविवार, 13 सितंबर को शाम 4 बजे किया जाएगा। यह समारोह तापडिया नाट्य मंदिर के सामने, निराला बाजार स्थित श्री गणेश महासंघ के मध्यवर्ती कार्यालय में आयोजित होगा।
समारोह में लोकसभा सांसद संदीपानजी भुमरे शुभहस्ते उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सामाजिक कार्यकर्ता तथा समिति के संस्थापक अध्यक्ष पृथ्वीराज भाऊ पवार करेंगे। कार्यक्रम में जिले के पालकमंत्री संजय शिरसाट, राज्य के ओबीसी विकास मंत्री अतुल सावे, विधान परिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे, विधायक प्रदीप जैस्वाल, विधायक अब्दुल सत्तार, विधायक रमेश गायकवाड सहित अनेक जनप्रतिनिधि और अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे।
समिति के अध्यक्ष हरिभाऊ हिवाले पाटील ने गणेश मंडलों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से समारोह में बड़ी संख्या में उपस्थित रहने की अपील की है। आगामी गणेशोत्सव में महासंघ के माध्यम से शहर में एकजुटता, सामाजिक बांधिलकी और स्वच्छता का संदेश पहुंचाने का संकल्प लिया गया है।