पति की हत्या के आरोप से बरी पत्नी को संपत्ति मे मिलेगा हिस्सा, बॉम्बे हाईकोर्ट ने खारिज की ससुराल पक्ष की अपील

Bombay HC Inheritance Ruling: बॉम्बे हाईकोर्ट की औरंगाबाद खंडपीठ ने कहा कि पति की हत्या के आरोप से बरी पत्नी को उत्तराधिकार से वंचित नहीं किया जा सकता। ससुराल पक्ष की अपील खारिज।
Bombay HC Wife Inheritance Rights Property Dispute
बॉम्बे हाईकोर्टसोर्स: सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • पति की हत्या के आरोप से बरी पत्नी को संपत्ति में हिस्सा मिलेगा।

  • बॉम्बे हाईकोर्ट की औरंगाबाद खंडपीठ ने सुनाया फैसला।

  • ससुराल पक्ष की द्वितीय अपील खारिज।

  • हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम की धारा 25 का किया उल्लेख।

  • मामला बीड़ जिले की केज तहसील की महिला से जुड़ा है।

Bombay HC Wife Inheritance Rights Property Dispute: बॉम्बे हाईकोर्ट की औरंगाबाद खंडपीठ ने स्पष्ट किया है कि पति की हत्या के आरोप से दोषमुक्त हो चुकी पत्नी को उसकी संपत्ति के उत्तराधिकार से वंचित नहीं किया जा सकता। न्यायमूर्ति संजय देशमुख ने ससुराल पक्ष की द्वितीय अपील खारिज करते हुए कहा कि हत्या का आरोप सिद्ध नहीं होने पर हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम की धारा 25 के तहत पत्नी को अयोग्य नहीं ठहराया जा सकता।

बॉम्बे हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

पति की हत्या के आरोप से हाईकोर्ट द्वारा दोषमुक्त की जा चुकी पत्नी को उसकी संपत्ति के उत्तराधिकार से वंचित नहीं किया जा सकता। बॉम्बे हाईकोर्ट की औरंगाबाद खंडपीठ ने एक महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया कि हत्या का आरोप सिद्ध नहीं होने पर हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम की धारा 25 के तहत पत्नी को संपत्ति पाने के अधिकार से अयोग्य नहीं ठहराया जा सकता।

न्यायमूर्ति संजय देशमुख ने यह फैसला सुनाते हुए ससुराल पक्ष की द्वितीय अपील खारिज कर दी। मामला बीड़ जिले की केज तहसील की एक महिला से संबंधित है।

पति की संपत्ति में हिस्सा मांगा था

मामले के अनुसार, पति रामचंद्र की मृत्यु के बाद महिला ने ससुराल पक्ष से पैतृक कृषि भूमि और मकान में अपना हिस्सा मांगा था। इस पर ससुराल पक्ष ने महिला के उत्तराधिकार के अधिकार को चुनौती दी।

उनका दावा था कि महिला का पहला विवाह नानाभाऊ आंधले से हुआ था और उसका तलाक नहीं हुआ था। ऐसे में रामचंद्र के साथ उसका दूसरा विवाह वैध नहीं था। इसके अलावा, पति की हत्या के आरोप का हवाला देकर भी उसे संपत्ति में हिस्सा देने का विरोध किया गया।

Bombay HC Wife Inheritance Rights Property Dispute
चंद्रपुर की नागभीड़ कृषि उपज मंडी में भीषण आग, 3.5 करोड़ रुपए के नुकसान का अनुमान

आपराधिक मामले में हाईकोर्ट ने किया था दोषमुक्त

इस मामले में सत्र न्यायालय ने महिला को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। हालांकि, महिला की आपराधिक अपील पर सुनवाई करते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट ने उसे दोषमुक्त कर दिया था।

इसके बाद ससुराल पक्ष ने हत्या के आरोप के आधार पर उसे उत्तराधिकार से वंचित करने का तर्क दिया। लेकिन हाईकोर्ट में यह दलील स्वीकार नहीं हुई।

Bombay HC Wife Inheritance Rights Property Dispute
पुणे में 10.70 लाख वर्गफीट अतिक्रमण मुक्त, हड़पसर-मांजरी में 61 दुकानें जमींदोज, 57 स्टॉल सील

धारा 25 के तहत अयोग्यता का आधार नहीं

बॉम्बे हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम की धारा 25 के तहत हत्या करने वाला व्यक्ति उत्तराधिकार से अयोग्य हो सकता है। लेकिन जब संबंधित महिला को हत्या के आरोप से दोषमुक्त किया जा चुका है, तो केवल पुराने आरोप के आधार पर उसे संपत्ति के अधिकार से वंचित नहीं किया जा सकता।

इसी आधार पर अदालत ने ससुराल पक्ष की द्वितीय अपील खारिज कर दी। फैसले से स्पष्ट हुआ कि आपराधिक मामले में दोषसिद्धि और उत्तराधिकार के अधिकार का निर्धारण कानूनी रूप से महत्वपूर्ण है।