छूट का ऑफर पड़ा भारी, दुकान उद्घाटन में मची अफरा-तफरी; सड़क पर लगा जाम
Retail Store Opening: छत्रपति संभाजीनगर में कपड़ों की दुकान के उद्घाटन पर भारी छूट के चलते महिलाओं की भीड़ बेकाबू हो गई। अफरा-तफरी के कारण सड़क पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया।
- Written By: अंकिता पटेल
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Sambhajinagar Crowd Chaos: छत्रपति संभाजीनगर शहर में आकाशवाणी चौक से त्रिमूर्ति चौराहे की ओर जाने वाली सड़क पर रविवार सुबह कपड़ों की दुकान के आगाज के दौरान अफरा-तफरी मच गई।
उद्घाटन के मौके पर घोषित आकर्षक छूट के चलते बड़ी संख्या में महिलाएं खरीदारी के लिए टूट पड़ी व देखते ही देखते हालात बेकाबू हो गए। सोशल मीडिया पर साड़ियों व ड्रेस पर भारी छूट के ऑफर तेजी से वायरल होने के बाद रविवार सुबह 11 बजे से ही दुकान के बाहर महिलाओं की भीड़ जुटने लगी।
उद्घाटन होते ही बड़ी संख्या में महिलाएं एक साथ दुकान के भीतर घुस गईं। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि कई महिलाओं को सांस लेने में दिक्कत होने लगी व कुछ ही देर में चीख-पुकार मच गई। स्थिति यह थी कि दुकान के बाहर भीड़ इतनी थी कि त्रिमूर्ति चौक की ओर जाने वाला मुख्य मार्ग पूरी तरह से जाम हो गया।
सम्बंधित ख़बरें
‘देख ले! इंडिया’ में दिखी ब्लाइंड महिला क्रिकेटर्स की महागाथा, राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने जज्बे को किया सलाम
अस्पताल में VIP ट्रीटमेंट, लेकिन कोर्ट में नो-कांप्रोमाइज! पार्षद रमेश म्हात्रे की वीडियो कॉल वाली अर्जी खारिज
ठाणे: MBMC की लापरवाही! बारिश में खुले गड्ढे से हादसे का खतरा, पाइपलाइन कार्य पूरा, सड़क मरम्मत अब तक अधूरी
रेलवे आंदोलन से लेकर राम मंदिर तक, महाराष्ट्र सरकार पर जमकर बरसे राज ठाकरे, इन चार मु्द्दों पर की बात
त्रिमूर्ति चौक की ओर जाने वाला मार्ग ठप
स्थिति बिगड़ती देख स्थानीय नागरिकों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थीं कि तीन महिलाएं बेहोश होकर गिर पड़ीं। पुलिस के अतिरिक्त बल बुलाने के बावजूद हालात सामान्य नहीं हो रहे थे। सुरक्षा कारणों से पुलिस ने संबंधित दुकान बंद करने का निर्णय लिया।
कई महिलाओं को सांस लेने में परेशानी
अव्यवस्था देखकर कई महिलाओं ने कहा कि दुकान के उद्घाटन का व्यापक तौर पर प्रचार किए जाने से वह लालच में आ गई थीं।
यदि उन्हें पता रहता था कि यहां अराजक स्थिति बनने वाली है, तो वे कतई यहां नहीं आतीं।
घटना के बाद कई महिलाओं का दम घुटने से उनके फूट-फूटकर रोने की भी खबर है।
यह भी पढ़ें:-मुफ्त जांच के साथ टीकाकरण का संदेश, हर बच्चे तक टीकाकरण का लक्ष्य; मनपा का विशेष जनजागरूकता अभियान
कई महिलाओं ने कहा कि अब वे किसी के भी लोकलुभावन झांसे में नहीं आएंगी।
कइयों ने ईश्वर का धन्यवाद माना कि इस अफरा-तफरी भरे माहौल में उनकी जान बच गई।
