मुफ्त जांच के साथ टीकाकरण का संदेश, हर बच्चे तक टीकाकरण का लक्ष्य; मनपा का विशेष जनजागरूकता अभियान

Sambhajinagar Immunization Drive: छत्रपति संभाजीनगर महानगरपालिका ने हर बच्चे तक टीकाकरण पहुंचाने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। उच्च जोखिम क्षेत्रों में जनजागरूकता और मुफ्त जांच की गई।
Vaccination message with free check-ups, aiming for vaccination of every child; a special public awareness campaign by the municipal corporation.
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Municipal Health Department: छत्रपति संभाजीनगर शहर के हर बच्चे तक टीकाकरण की सुविधा पहुंचाने के उद्देश्य से छत्रपति संभाजीनगर महानगरपालिका के स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

यह अभियान महानगरपालिका आयुक्त जी श्रीकांत की अध्यक्षता में, वैद्यकीय स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पारस मंडलेचा के मार्गदर्शन और सहायक स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.उज्वला भांबरे के समन्वय से संचालित किया जा रहा है।

इसी क्रम में 3 जनवरी 2026 को महानगरपालिका क्षेत्र के राजनगर स्वास्थ्य केंद्र अंतर्गत आने वाली कासलीवाल झोपड़पट्टी बीड बायपास स्थित उच्च जोखिम वाले क्षेत्र में नियमित टीकाकरण को लेकर जनजागरूकता अभियान आयोजित किया गया। इस दौरान नागरिकों को टीकाकरण के महत्व की जानकारी दी गई और मुफ्त स्वास्थ्य जांच सेवाएं भी उपलब्ध कराई गईं।

39 मरीजों की हुई मुफ्त जांच

अभियान के तहत कुल 39 मरीजों की मुफ्त जांच की गई और आवश्यक दवाओं का वितरण किया गया। इस पहल से झोपड़पट्टी क्षेत्र के नागरिकों को सरकारी स्वास्थ्य सेवाएं आसानी से उपलब्ध हुईं और टीकाकरण को लेकर जागरूकता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

कार्यक्रम में राजनगर स्वास्थ्य केंद्र की डॉ. श्रुति गिरी, इंचार्ज सिस्टर शर्मा, आईएफएम शिंदे, स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट, एमपीडब्ल्यू, आरसी कर्मचारी, आशा स्वयंसेविकाएं, मलेरिया विभाग के कर्मचारी, एंबुलेंस चालक आशीष झांबरे सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने सक्रिय सहभाग लिया। अमृत बाल अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सुहास रोटे ने बच्चों के टीकाकरण, पोषण और निवारक स्वास्थ्य सेवाओं पर विस्तार से मार्गदर्शन किया।

Navbharat Live
navbharatlive.com