-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- Chhatrapati Sambhajinagar Road Pothole Repair Plan 90 Lakh Patchwork
छत्रपति संभाजीनगर में गड्ढों की मरम्मत के लिए 90 लाख की योजना, मंजूरी मिलते ही शुरू होगा पैचवर्क
- Written By: आलोक उमाकृष्ण
Road Pothole Repair Plan: छत्रपति संभाजीनगर मनपा ने बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत और गड्ढे भरने के लिए 90 लाख रुपये का प्रस्ताव तैयार किया है। मंजूरी के बाद पैचवर्क अभियान शुरू होगा।

बारिश से क्षतिग्रस्त सड़क (फोटो नवभारत)
Sambhajinagar Road Pothole Repair Plan: लगातार बारिश और विभिन्न विकास परियोजनाओं के कारण छत्रपति संभाजीनगर की सड़कों की हालत बिगड़ती जा रही है। जगह-जगह बने गहरे गड्ढों से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ने और यातायात प्रभावित होने के बीच मनपा ने राहत योजना तैयार की है।
शहर की क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत और गड्ढों को भरने के लिए 90 लाख रुपये का प्रस्ताव तैयार किया गया है। आम सभा से मंजूरी मिलते ही व्यापक स्तर पर पैच वर्क अभियान शुरू किया जाएगा। यह जानकारी मनपा आयुक्त अमोल येडगे ने पत्रकारों को दी।
आयुक्त अमोल येडगे ने क्या कहा?
उन्होंने बताया कि शहर में नई जलापूर्ति योजना, भूमिगत सीवर लाइन और गैस पाइपलाइन जैसी विभिन्न आधारभूत परियोजनाओं के चलते अनेक प्रमुख और आंतरिक सड़कों की खुदाई की गई थी। कई स्थानों पर काम पूरा होने के बाद भी सड़कों की मरम्मत समय पर नहीं हो सकी। लगातार वर्षा के कारण इन स्थानों पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे नागरिकों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई के विकास को मिलेगी रफ्तार, बीएमसी जुटाएगी 9,500 करोड़ रुपए का बॉन्ड; देश का सबसे बड़ा नगर निगम बॉन्ड
BMC का बड़ा फैसला: जन्म प्रमाणपत्र के लंबित आवेदनों का होगा तेजी से निपटारा, रविवार को भी खुलेंगे केंद्र
8 साल बाद भी अधूरी पुणे की समान जलापूर्ति योजना, बढ़े वाटर टैक्स के बावजूद नहीं मिली नियमित सप्लाई
नासिक में मंडराया डेंगू का खतरा: जुलाई में मिले 22 नए मरीज, संदिग्धों का आंकड़ा पहुंचा 260 के पार!
मनपा आयुक्त अमोल येडगे ने बताया कि शहरभर में गड्ढों की मरम्मत के लिए लगभग 90 लाख रुपये का विस्तृत प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसे आगामी सामान्य सभा में स्वीकृति के लिए रखा जाएगा। मंजूरी मिलने के बाद निविदा प्रक्रिया पूरी कर प्राथमिकता के आधार पर सभी प्रमुख मार्गों पर पैंचवर्क शुरू किया जाएगा।
यह भी पढ़ेः- छत्रपति संभाजीनगर की हर संपत्ति को मिलेगा अलग पीआर कार्ड, ड्रोन सर्वे से बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड
पानी भारने से गड्ढें बन जाते हैं जानलेवा
संभाजीनगर मनपा के अनुसार जलापूर्ति परियोजना के तहत पाइपलाइन बिछाने वाले ठेकेदार ने अपने हिस्से की सड़कों की मरम्मत का अधिकांश कार्य पूरा कर लिया है। हालांकि सीवर और गैस पाइपलाइन से प्रभावित कई मार्गों पर अभी भी मरम्मत शेष है। इन्हीं हिस्सों में सबसे अधिक गड्ढे बनने से यातायात बाधित हो रहा है। बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अनुमान नहीं लग पाता, जिससे दोपहिया वाहन चालकों के फिसलने और दुर्घटनाओं की घटनाएं बढ़ रही हैं।
कई स्थानों पर कीचड़ और जलभराव के कारण पैदल चलने वालों को भी कठिनाई हो रही है।मनपा का कहना है कि प्रस्ताव स्वीकृत होते ही शहर के प्रमुख मार्गों से मरम्मत अभियान शुरू किया जाएगा, ताकि वर्षा ऋतु के दौरान नागरिकों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।
– नवभारत लाइव के लिए छत्रपति संभाजीनगर से शफीउल्ला हुसैनी की रिपोर्ट
Chhatrapati sambhajinagar road pothole repair plan 90 lakh patchwork
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Birthday Horoscope: 27 जुलाई को जन्मे लोगों के लिए सफलता और नई जिम्मेदारियों का साल, पढ़ें जन्मदिन राशिफल
Jul 27, 2026 | 06:15 AMबारिश बनेगी मुसीबत; दिल्ली-उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट
Jul 27, 2026 | 06:14 AM11 साल की उम्र में शुरू किया अभिनय, ‘शोले’ के गब्बर बन अमजद खान ने बदल दी बॉलीवुड के विलेन की परिभाषा
Jul 27, 2026 | 06:09 AMAaj Ka Rashifal: कर्क को मिलेगा शुभ समाचार, मकर का लौटेगा रुका हुया धन, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 27, 2026 | 12:05 AMपटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:14 PMखाली पेट, ट्रकों से पहुंचती थीं ट्रेनिंग…आज हैं भारत की गोल्डन क्वीन! मीराबाई चानू की प्रेरणादायक कहानी
Jul 26, 2026 | 11:13 PMइंडियन आइडल 16 का खिताब ज्योतिर्मयी नायक के नाम, कैंसर मरीजों को म्यूजिक थेरेपी देने वाली सिंगर ने रचा इतिहास
Jul 26, 2026 | 11:06 PMवीडियो गैलरी

उद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही धंस गया UP का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सपा नेता ने उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 10:57 PM
CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:47 PM
जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:31 PM
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार; वकील ने खोले बड़े राज, राजनीतिक जीवन में पहली बार जाना पड़ा जेल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 09:04 PM
चुप नहीं बैठी महिला; बीएमटीसी बस में छेड़छाड़ करने वाले को ड्राइवर ने सिखाया सबक, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 08:45 PM
अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM














