घर का सपना होगा साकार! छत्रपति संभाजीनगर मनपा के विकास मेले में बैंकों ने दी गृह ऋण की पूरी जानकारी
Padegaon Awas Mela: पडेगांव में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों के लिए विकास मेले का आयोजन हुआ। मेले में कई बैंकों ने हिस्सा लेकर नागरिकों को होम लोन व सब्सिडी की जानकारी दी।
- Written By: गोरक्ष पोफली
विकास मेला (सोर्स: फाइल फोटो)
PMAY Housing Loan Mela: प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत लाभार्थियों को आवास ऋण, बैंकिंग प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेजों संबंधी जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गुरुवार, 14 मई को शाम पांच बजे पडेगांव क्षेत्र में विशेष विकास मेले का आयोजन किया गया। यह मेला मनपा आयुक्त की संकल्पना तथा अधिकारी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया था।
मेले में विभिन्न राष्ट्रीयकृत और निजी बैंकों के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को गृह ऋण प्रक्रिया से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में लगभग 300 से 400 लाभार्थी, योजना के चयनित नागरिक, इच्छुक आवेदक तथा स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
लाभार्थियों को दी गई ऋण प्रक्रिया की पूरी जानकारी
मेले के दौरान बैंक प्रतिनिधियों ने नागरिकों को गृह ऋण प्राप्त करने के लिए आवश्यक दस्तावेजों, संभावित ब्याज दरों, मासिक किस्त, ऋण स्वीकृति प्रक्रिया और भुगतान पद्धति के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कई लाभार्थियों ने पहली बार सीधे बैंक अधिकारियों से संवाद कर अपनी शंकाओं का समाधान किया।
सम्बंधित ख़बरें
“यह यूपी-बिहार नहीं, महाराष्ट्र में मत लाओ बुलडोजर कल्चर”, बॉम्बे हाईकोर्ट की निगम को कड़ी फटकार
इंतजार के बाद भी पेश नहीं हो पाया मनपा बजट, चुनाव आयोग की मंजूरी नहीं मिलने से टली बैठक
मुंबई के होटलों में ‘चीज एनालॉग’ लिखना अनिवार्य, नियमों की अनदेखी पर 320 प्रतिष्ठानों को नोटिस
गेटवे ऑफ इंडिया की डीजल नौकाएं होंगी इलेक्ट्रिक; ईंधन खर्च और प्रदूषण घटाने के लिए नीति बनाएगी सरकार
कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों को यह भी बताया गया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत घर प्राप्त करने के बाद किस प्रकार वित्तीय नियोजन करना चाहिए और समय पर ऋण भुगतान किस प्रकार लाभदायक हो सकता है। बैंक अधिकारियों ने पात्र नागरिकों को विभिन्न योजनाओं और सब्सिडी से संबंधित जानकारी भी उपलब्ध कराई।
प्रशासन ने बताया आयोजन का उद्देश्य
कार्यक्रम में अतिरिक्त आयुक्त कल्पिता पिंपले, उपायुक्त अपर्णा थेटे के अलावा अन्य मनपा के अधिकारियों ने मनपा की ओर से मेले के आयोजन का उद्देश्य स्पष्ट करते हुए कहा कि कई लाभार्थियों को बैंकिंग प्रक्रिया और ऋण दस्तावेजों की जानकारी नहीं होने के कारण कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इसी समस्या को दूर करने के लिए मनपा ने एक ही स्थान पर सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने की पहल की है। इसके बाद ने उपस्थित नागरिकों को योजना का अधिकतम लाभ लेने, आवश्यक दस्तावेज समय पर पूर्ण करने तथा बैंक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी रखने का मार्गदर्शन किया।
नागरिकों ने रखीं समस्याएं, अधिकारियों ने किया समाधान
मेले में नागरिकों ने आवास योजना, ऋण प्रक्रिया, पात्रता, दस्तावेज सत्यापन और भुगतान संबंधी विभिन्न प्रश्न अधिकारियों के समक्ष रखे . उपस्थित टीम ने मौके पर ही कई समस्याओं का समाधान किया तथा आवश्यक मामलों में आगे की प्रक्रिया समझाई।
जनप्रतिनिधियों की प्रेरणा से शुरू हुई पहल
मनपा प्रशासन के अनुसार, यह पहल महापौर समीर राजूरकर उपमहापौर राजेन्द्र जंजाल तथा सभापति अनिल मकरिए तथा अन्य जनप्रतिनिधियों की प्रेरणा और सुझावों के बाद शुरू की गई है। प्रशासन का कहना है कि लाभार्थियों तक सीधे बैंकिंग सेवाएं पहुंचाने और प्रक्रिया को सरल बनाने के उद्देश्य से यह अभिनव पहल शुरू की गई है। नगर निगम ने नागरिकों से इस अभियान का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने की भी अपील की है।
यह भी पढ़ें: छत्रपति संभाजीनगर में लगातार दूसरे दिन चला मनपा का अतिक्रमण हटाओ अभियान, बेगमपुरा इलाके में मची खलबली
हर्सूल में भी लगेगा विशेष आवास मेला
मनपा प्रशासन ने बताया कि मेले को नागरिकों से उत्साहजनक प्रतिसाद मिला है। इसी को देखते हुए आगामी 16 और 17 मई को हरसूल क्षेत्र के गट क्रमांक 216 में भी विशेष आवास मेला आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन छत्रपति संभाजीनगर मनपा तथा के संयुक्त तत्वावधान में होगा। इस मेले में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन घरों से संबंधित जानकारी, बैंकिंग सुविधा और ऋण प्रक्रिया की जानकारी नागरिकों को उपलब्ध कराई जाएगी। प्रशासन ने अधिक से अधिक नागरिकों से मेले में भाग लेकर योजना का लाभ लेने की अपील की है।
साथ ही यह भी बताया गया कि पडेगांव में आयोजित विकास मेला अगले तीन दिनों तक जारी रहेगा। मनपा के कलादालन में प्रतिदिन बैंक प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे, जहां नागरिक अपनी शंकाओं का समाधान प्राप्त कर सकेंगे।
– नवभारत लाइव के लिए छत्रपति संभाजीनगर से शफीउल्ला हुसैनी की रिपोर्ट
