मामूली विवाद में पत्थर से कुचलकर की थी हत्या: छत्रपति संभाजीनगर पुलिस ने बेनकाब किया मर्डर मिस्ट्री
Sambhajinagar Murder Case: संभाजीनगर में झाड़ियों से मिले युवक के शव मामले का पुलिस ने खुलासा कर रिक्शा चालक को गिरफ्तार किया। मामूली विवाद में पत्थर से हत्या कर शव झाड़ियों में फेंकने का आरोप है।
- Written By: अंकिता पटेल
छत्रपति संभाजीनगर हत्या,(सोर्सः AI डिजाइन फोटो)
Sambhajinagar Murder MIDC CIDCO Police: छत्रपति संभाजीनगर एमआईडीसी सिडको थाना क्षेत्र में झाड़ियों से मिले अज्ञात शव के मामले का शहर के पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए एक रिक्शा चालक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस जांच में सामने आया कि मामूली विवाद के दौरान आरोपी ने पत्थर से सिर कुचलकर युवक की हत्या कर दी थी और पहचान छिपाने के उद्देश्य से शव को झाड़ियों में फेंककर मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त ऑटो रिक्शा और मोबाइल फोन सहित कुल 1.10 लाख रुपये का सामान भी जब्त किया है। पुलिस के अनुसार, 15 जुलाई को गांधी फाटा के समीप बाजू मार्ग स्थित झाड़ियों में 35 वर्षीय अर्जुन राजत (निवासी जिला बीड) का सड़ा-गला शव मिला था।
सम्बंधित ख़बरें
ठाणे में भारी बारिश से उफान पर नदियां, भातसा बांध के खोले गए 5 गेट; तटीय इलाकों में अलर्ट जारी
संभाजीनगर में नई योजना की खुली पोल: टेस्टिंग के 4 घंटे बाद ही फटी पाइपलाइन, जलाशयों तक नहीं पहुंचा पानी
मुंबई लोकल में अब डिजिटल पहरा, 1,306 डिब्बों में लगेंगे CCTV, हर हरकत होगी कैमरे में कैद
नागपुर के मानेवाड़ा घाट पर सनसनीखेज गैंगवार: समझौते के बहाने बुलाकर युवक की हत्या, साथी की हालत गंभीर!
CCTV से खुला हत्या का राज, रिक्शा चालक गिरफ्तार
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर गंभीर चोट लगने से मृत्यु होने की पुष्टि होने के बाद एमआईडीसी सिडको थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच के दौरान पुलिस के पास मृतक के घटनास्थल तक पहुंचने अथवा उसके साथ मौजूद व्यक्ति के संबंध में कोई सुराग नहीं था।
इसके बाद अपराध शाखा की टीम ने देवलाई चौक से झाल्टा फाटा क्षेत्र तक लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की और तकनीकी जानकारी जुटाई। लगातार जांच के बाद पुलिस ने रिक्शा चालक शेख अनीस शेख अनीब (26) निवासी राजाराय टाकली, वर्तमान निवासी जुलेखा नगर, देवलाई रोड को हिरासत में लिया।
शराब के नशे में हुआ था विवाद
पूछताछ में सामने आया कि 12 जुलाई की शाम आरोपी मृतक को झाल्फा फाटा से अपने रिक्शे में बैठाकर विभिन्न स्थानों पर घुमाने के बाद एक देशी शराब की दुकान पर ले गया, वहां दोनों ने शराब पी। इसके बाद झाल्फा फाटा के पास झाड़ियों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
यह भी पढ़ें:-संभाजीनगर में नई योजना की खुली पोल: टेस्टिंग के 4 घंटे बाद ही फटी पाइपलाइन, जलाशयों तक नहीं पहुंचा पानी
आरोप है कि गुस्से में आरोपी ने पत्थर से मृतक के सिर पर कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद वह मृतक का रिक्शा लेकर मौके से भाग निकला। पुलिस आयुक्त प्रवीण पवार, पुलिस उपायुक्त (अपराध) श्रीकांत सातव, सहायक पुलिस आयुक्त (अपराध) मजहर सय्यद और प्रभारी सहायक पुलिस आयुक्त नरेंद्र पाडलकर के मार्गदर्शन में अपराध शाखा की टीम ने यह कार्रवाई की, मामले की आगे की जांच जारी है।
