छत्रपति संभाजीनगर: जलसंकट पर अंबादास दानवे का अल्टीमेटम; ‘पानी की व्यवस्था सुधारें वरना शिवसेना करेगी आंदोलन’
Chhatrapati Sambhajinagar: छत्रपति संभाजीनगर में गहराते जलसंकट पर विधायक अंबादास दानवे ने मनपा प्रशासन को चेतावनी दी है। उन्होंने 15-16 दिनों के अंतराल पर हो रही जलापूर्ति को सुधारने की मांग की है।
- Written By: रूपम सिंह
जलसंकट (सौ. सोशल मीडिया )
Chhatrapati Sambhajinagar Water Crisis: छत्रपति संभाजीनगर शहर में लगातार गहराते जलसंकट को लेकर विधायक अंबादास दानवे ने मनपा प्रशासन को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि यदि शहर की जल वितरण व्यवस्था तत्काल सुधार नहीं की गई, तो शिवसेना सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी। इस संबंध में उन्होंने महानगरपालिका आयुक्त अमोल येडगे से मुलाकात कर शहर की जलापूर्ति व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा की।
दानवे ने बताया कि 1 जनवरी 2026 से अब तक लगभग 133 दिनों की अवधि में शहरवासियों को कम से कम 44 बार पानी मिलना चाहिए था। लेकिन वास्तविकता में केवल 15 से 16 बार ही जलापूर्ति की गई है प्रशासन तीन दिन के अंतराल पर पानी देने का दावा कर रहा है। जबकि कई क्षेत्रों में नागरिकों को 15 से 16 दिनों बाद पानी मिल रहा है।
इससे लोगों में प्रशासन के खिलाफ काफी रोष है। उन्होंने कहा कि छत्रपति संभाजीनगर शहर को प्रतिदिन लगभग 243 एमएलडी पानी की आवश्यकता है। जबकि वर्तमान में केवल 151 एमएलडी पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। दानवे ने यह भी सवाल उठाया कि जब दो दिनों में 300 एमएलडी पानी शहर में पहुंच रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
कचरा ढोने वाली गाड़ी से ले जाया गया शव, जलगांव के अमलनेर की शर्मनाक घटना; देखें झकझोर देने वाला वायरल VIDEO
छत्रपति संभाजीनगर में TET पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच की मांग, AIMIM का जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन
अब दोबारा होगी परीक्षा, नहीं देनी होगी फीस; शिक्षा मंत्री दादा भुसे ने किया पारदर्शी एग्जाम का वादा
इंदौर मॉडल पर संवरेगा छत्रपति संभाजीनगर, शहर के सौंदर्यीकरण के लिए ली जाएगी पेंट विक्रेताओं की मदद
गर्मी में शहर के कई इलाकों में स्थिति बनी अत्यंत गंभीर
नागरिकों को सात से आठ दिन बाद ही पानी क्यों मिल रहा है। शहर के मध्यवर्ती इलाकों सहित कई क्षेत्रों में स्थिति अत्यंत गंभीर बनी हुई है। सातारा, चिकलथाना, रामनगर, पडेगांव और मिटमिटा सहित कई इलाकों में 12 से 16 दिनों के अंतराल पर पानी की आपूर्ति हो रही है। कई स्थानों पर देर रात या तड़के पानी छोड़ा जा रहा है।
ये भी पढ़ें :- सोशल मीडिया से फैल रहा था गैंग का जाल? पाकिस्तान कनेक्शन पर ATS सख्त! भट्टी गैंग से जुड़े 17 लोगों से पूछताछ
जिससे छत्रपति संभाजीनगर नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कुछ क्षेत्रों में दूषित पानी की शिकायतें भी सामने आ रही हैं। दानवे ने कहा कि शहर को प्रतिदिन पानी उपलब्ध कराने का जो वादा किया गया था। वह अब तक पूरा नहीं हुआ है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि पानी वितरण के अंतराल को कम कर चार से पांच दिनों में नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए। अन्यथा शिवसेना शहरभर में तीव्र आंदोलन छेड़ेगी।
