इरई डैम का बढ़ रहा जलस्तर, 0.50 मीटर खोले गए 7 दरवाजे, गांवों को अलर्ट रहने के आदेश
Erai Dam: चंद्रपुर जिले में हाल ही में हुई भारी बारिश के कारण इरई डैम का जलस्तर काफी हद तक बढ़ गया है। जलस्तर बढ़ने के कारण गांवों को अलर्ट रहने का आदेश दिया गया है।
- Written By: प्रिया जैस
इरई डैम (सौजन्य-नवभारत)
Chandrapur News: पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश के चलते इरई डैम का जलस्तर बढ़ता जा रहा है। जिसके चलते चंद्रपुर शहर के नदी तट के आसपास के इलाकों में बाढ़ की संभावना बढ़ गई है। प्रशासन ने ग्रामीण क्षेत्र में सतर्कता के निर्देश दिए है। इरई डैम का जलस्तर बढ़ने के कारण शुक्रवार को इरई डैम के 7 दरवाजे 0.50 मीटर से खोल दिए गए है। शहर में लगातार हो रही बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित है।
डैम के गेट खोलने की सभी संबंधित गांवों को सूचना दी गई है। अत: पद्मापुर, किटाली, मसाला, पडोली, यशवन्तनगर, दाताला, आरवट, नांदगांव पोडे, भटाली, वडोली, चिचेली, कढोली, पायली, खैरगांव, चांदसुर्ला, विचोडा बुजुर्ग, आंभोरा, लखमापुर, कोसरा, खुटाला हडस्ती, चारवट, कावटी, चेक तिरवंजा, देवला, चोरला, हिंगनाला, चिंचोली, मिनगांव, वडगांव, चंद्रपुर, माना में इरई नदी के तट पर रहने वाले सभी नागरिकों को सतर्कता के निर्देश दिए गए है।
बाढ़ की संभावना
इरई बांध का पानी छोडने से ना केवल ग्रामीण क्षेत्र बल्कि चंद्रपुर महानगर के नदी से सटे रहमत नगर, विठ्ठलमंदिर वार्ड, जगन्नाथ बाबा मठ, वडगांव आदि क्षेत्रों में बाढ की संभावना बढ़ गई है। आपदा प्रबंधन यहां स्थिति पर निगरानी रखे हुए है.लगातार हो रही बारिश के चलते चंद्रपुर तहसील में 3 बडे पशु, वरोरा तहसील में 1 बडा पशु एवं 1 छोटे पशु की मौत हुई है। वही गोंडपिंपरी तहसील में 1 मकान को नुकसान पहुंचा है।
सम्बंधित ख़बरें
नीट धांधली के बीच चंद्रपुर में फूटे पटाखे: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर छात्रों व नागरिकों ने मनाया जश्न!
आषाढ़ी एकादशी पर लाखनी में निकली भव्य दिंडी यात्रा, विट्ठल नाम के जयघोष से भक्तिमय हुआ नगर
चंद्रपुर में नकली सोयाबीन बीज का बड़ा फर्जीवाड़ा, 17 किसानों की फसल चौपट, कंपनी-सप्लायर पर एफआईआर
Chandrapur News: चंद्रपुर में छात्रों के समर्थन में बंद और विरोध प्रदर्शन, कई संगठनों ने निकाली रैली
लगातार हो रही बारिश के कारण वरोरा तहसील में मौजा अर्जुनी से चारगांव खुर्द की ओर जानेवाले पुल पर बाढ का पानी बहने से यह मार्ग बंद कर दिया गया है तथा धानोली से कोकेवाडा जानेवाले मार्ग के पुल पर से पानी बहने से मार्ग पर गजानन खाडे पुलिस पाटील धानोली ने लकडियां डालकर मार्ग बंद कर दिया है। राजुरा तहसील में धानोरा सिंधी मार्ग, चिंचोली अंतरगांव मार्ग बंद है। कोरपना तहसील की ओर जानेवाले भोयगांव धानोरा पुल पर 3 फिट पानी होने के कारण यह मार्ग बंद कर दिया है।
यह भी पढ़ें – दोस्त बने दुश्मन, दुश्मन बने दोस्त, क्या BJP को मिलेगा लाभ? रोमांचक होगा भद्रावती नगर पालिका चुनाव
शुक्रवार की सुबह 11 बजे तक बारिश की स्थिति
| जिला | बारिश की स्थिति |
|---|---|
| चंद्रपुर | 21.5 मिमी |
| मूल | 27.5 मिमी |
| गोंडपिपरी | 14.8 मिमी |
| वरोरा | 33.3 मिमी |
| भदावती | 22.8 मिमी |
| चिमूर | 30.3 मिमी |
| ब्रम्हपुरी | 11.6 मिमी |
| नागभीड़ | 33.7 मिमी |
| सिंदेवाही | 20.5 मिमी |
| राजुरा | 19.8 मिमी |
| कोरपना | 28.5 मिमी |
| सावली | 25.4 मिमी |
| बल्लारपुर | 28.8 मिमी |
| पोंभूर्णा | 15.3 मिमी |
| जिवती | 16.5 मिमी |
| कुल | 24.9 मिमी |
