मोबाइल बैन, तो फोन कैसे? ताड़ोबा में वीडियो बनाना विधायक को पड़ा महंगा, वन विभाग ने काट दिया चालान
Tadoba Tiger Reserve News: ताडोबा टाइगर रिजर्व में नियम तोड़ना विधायक को पड़ा महंगा! 'रील्स' बनाने पर विधायक करण देवतले से वसूला गया 5,000 रुपये जुर्माना। जानें क्या है पूरा मामला।
- Written By: प्रिया जैस
ताडोबा में हाथ में दिखा फोन (सौजन्य-नवभारत)
Tadoba Tiger Reserve Rules: चंद्रपुर जिले के ताडोबा-अंधारी टाइगर रिजर्व में वन्यजीव संरक्षण के लिए कड़े नियम लागू होने के बावजूद नियम उल्लंघन का मामला सामने आया है। वरोरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक करण देवतले ने 30 जनवरी 2026 को बफर क्षेत्र के ‘निमढेला’ गेट से सफारी के दौरान मोबाइल का उपयोग कर वीडियो (रील्स) बनाया था।
इस मामले में वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए उनसे 5 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया। ताडोबा (Tadoba Tiger Reserve) में कोर और बफर दोनों क्षेत्रों में सफारी के दौरान मोबाइल ले जाना या उसका उपयोग करना पूरी तरह प्रतिबंधित है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि मोबाइल वन क्षेत्र के अंदर पहुंचा कैसे? प्रवेश द्वार पर पर्यटकों की सख्त जांच होती है, फिर इस मामले में जांच क्यों नहीं हुई?
वायरल वीडिओ से खुलासा
इस घटना का वीडियो उसी दिन सामने नहीं आया था, बल्कि करीब दो महीने बाद 4 अप्रैल 2026 को सोशल मीडिया और समाचार चैनलों पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आया। इससे यह भी सवाल उठ रहा है कि क्या ताडोबा प्रशासन को मीडिया में खबर आने के बाद ही जानकारी मिली?
सम्बंधित ख़बरें
Chandrapur Congress: धानोरकर-वडेट्टीवार गुटबाजी चरम पर, 16 पार्षदों को अयोग्यता का कारण बताओ नोटिस
चंद्रपुर में मतदाता पुनरीक्षण अभियान तेज, 82% से अधिक प्रपत्र वितरित, 63 बीएलओ सम्मानित
Kidney Smuggling Racket: चंद्रपुर SIT का बड़ा एक्शन, क्रेटा कार और 11.50 लाख का कैश जब्त, 20 जुलाई को सुनवाई
चंद्रपुर जिले ने पेश की मिसाल, सत्र 2026-27 में 94 हजार से अधिक छात्रों को समय पर बांटे स्कूल यूनिफॉर्म
यह भी पढ़ें – इधर खत्म होंगे चुनाव, उधर बढ़ेंगे दाम! नाना पटोले का सनसनीखेज दावा, बोले- फिटनेस सेंटर बनेंगे लूट की दुकान
वीडियो में जीप के शीशे में मोबाइल का स्पष्ट प्रतिबिंब दिखाई दे रहा है, जिससे नियम उल्लंघन के पुख्ता सबूत सामने आए हैं। वन विभाग के अनुसार, ये नियम वन्यजीवों की सुरक्षा और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए बेहद जरूरी हैं।
नियम सब के लिए समान
ताडोबा प्रशासन (Tadoba Tiger Reserve) ने स्पष्ट किया है कि यहां आने वाले सभी पर्यटकों के लिए नियम समान रूप से लागू हैं और किसी को भी विशेष छूट नहीं दी जाएगी।भविष्य में इस तरह की घटनाएं रोकने के लिए जांच व्यवस्था और नियमों के पालन को और सख्त करने की आवश्यकता जताई गई है।
