Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

विकास या विनाश? ताडोबा-नागझिरा कॉरिडोर में स्टील प्लांट को मंजूरी, बाघों के रास्ते पर मंडराया संकट!

Tadoba Andhari Tiger Reserve: ताडोबा-नागझिरा कॉरिडोर में स्टील प्लांट को मंजूरी। वन्यजीव मंडल के विरोध के बावजूद सरकार ने लोहाडोंगरी में प्रोजेक्ट को हरी झंडी दी। संघर्ष बढ़ने का खतरा।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Jan 08, 2026 | 09:26 AM

ताडोबा-नागझिरा कॉरिडोर (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Navegaon Nagjhira Corridor: राज्य सरकार ने ताड़ोबा से नवेगांव-नागझिरा की ओर जाने वाले वन्यजीवों के कॉरिडोर क्षेत्र में एक स्टील प्लांट को मंजूरी दी है। इस स्टील प्लांट के निर्माण से इस क्षेत्र में मानव और वन्यजीवों के बीच संघर्ष और अधिक तेज होने तथा बाघों के संवर्धन में बाधा पहुंचने की आशंका से वन्यजीव प्रेमियों में नाराजगी है।

उल्लेखनीय है कि, यह प्रस्तावित स्टील प्लांट ब्रम्हपुरी तहसील के ग्राम लोहाडोंगरी से कुछ दूरी पर बनाया जा रहा है। इस क्षेत्र के पर्वतीय हिस्सों में बड़े पैमाने पर लौह अयस्क होने से ही इस क्षेत्र को लोहाडोंगरी के नाम से जाना जाता है।

पहले प्रस्ताव नकारा गया

राज्य सरकार ने इस क्षेत्र की नीलामी करते हुए यह लौह खान क्षेत्र नागपुर की एक कंपनी को आवंटित किया है। इस खान क्षेत्र का 36 हेक्टेयर क्षेत्र वन जमीन के तहत आने से इतनी वैकल्पिक जमीन वन विभाग को हस्तांतरित करने को भी सरकार ने मंजूरी दी है। गौरतलब है कि, इस स्टील प्लांट के प्रस्ताव को राज्य वन्यजीव मंडल की विशेषज्ञ टीम ने सिरे से नकार दिया था।

सम्बंधित ख़बरें

अंबरनाथ नपा व तहसील के तोड़ू दस्ते की संयुक्त कार्रवाई, शेतकी सोसायटी की जमीन से अतिक्रमण हटाना शुरू

महावितरण की ‘स्मार्ट वसूली’,बिल नहीं भरने वालों में मचा हड़कंप, सवा लाख उपभोक्ताओं पर गिरी गाज

महाराष्ट्र को दोहरा सम्मान, अशोक चव्हाण और श्रीकांत शिंदे को बड़ी जिम्मेदारी, मैत्री समूहों का करेंगे नेतृत्व

जंगल में आग रोकने के लिए अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग, वन मंत्री नाईक ने विधानसभा में दी जानकारी

इस टीम के समक्ष यह प्रस्ताव 16 अक्टूबर 2023 को आया था। वन्यजीव मंडल ने इस प्लांट के निर्माण से ताडोबा-नवेगांव-नागझिरा के वन्यजीवों के कॉरिडोर को बाधा पहुंचने, वन्यजीवों के संरक्षण, संवर्धन बाधित होने तथा मानव एवं वन्यजीवों के बीच पुनः संघर्ष तेज होने की संभावना से सरकार को आगाह किया था।

यह भी पढ़ें – चंद्रपुर में चंद्रशेखर बावनकुले की सभा में बागियों का हंगामा! एक मंच पर चढ़ा, दूसरे ने की नारेबाजी

मात्र 120 लोगों को मिलेगा रोजगार

राज्य वन्यजीव मंडल के सदस्यों के इस प्रस्ताव के विरोध को ध्यान में रखते हुए सरकार ने इस संदर्भ में तीन सदस्यीय एक अध्ययन समिति का गठन किया था। इस समिति ने राज्य वन्यजीव मंडल के सदस्यों के विरोध की परवाह न करते हुए इस प्रस्ताव में कुछ सुधार सुझाते हुए उसे मंजूर किया था।

प्रतिवर्ष महज 1.1 मिलियन टन की उत्पादन क्षमता तथा 120 लोगों को रोजगारक्षम बनाने वाले इस स्टील प्लांट से पर्यावरण को अधिक नुकसान होने से वन्य प्रेमियों में इस प्लांट की मंजूरी को लेकर बड़ी नाराजगी है।

Tadoba nagzira wildlife corridor steel plant approval conflict risk

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 08, 2026 | 09:26 AM

Topics:  

  • Chandrapur
  • Chandrapur News
  • Maharashtra
  • Tadoba-Andhari Tiger Reserve

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.