-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chandrapur »
- Suspicion Of Gang Rape Behind The Death Of The Girl The Family Demanded A High Level Investigation
युवती की मौत के पीछे सामूहिक दुष्कर्म का संदेह, परिजनों ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग
- Written By: नवभारत डेस्क

चंद्रपुर. महानगर से बाहरी क्षेत्र ग्राम चौराला के पास एक निर्जन स्थल पर हुई एक युवती की संदिग्ध मौत के पीछे सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या का कारण छिपा होने का आरोप युवती के परिजनों ने किया है.
इस मामले से कुछ पुलिस अधिकारियों के रिश्तेदार जुड़े होने पुलिस इस मामले को मोड़ देकर महज इसे एक दुर्घटना का नाम देकर मामला रफा दफा करने की कोशिश में लगी होने का आरोप भी उन्होंने किया है. इस मामले की जांच पडोली पुलिस से निकलकर मामले की उच्चस्तरीय जांच करने की मांग भी परिजनों ने की है.
यहां एक पत्रपरिषद में युवा स्वाभिमान पार्टी के जिलाध्यक्ष सूरज ठाकरे के नेतृत्व में आयोजित पत्रपरिषद में आरोप लगाते हुए युवती के भाई तथा अन्य परिजनों ने कहा कि, मृतक शीतल की मौत पूर्णतः संदिग्ध है, पुलिस इस मौत को एक दुर्घटना का नाम दे रही है, किंतु घटनास्थल पर पाए गए तथ्यों से हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है.
सम्बंधित ख़बरें
Chandrapur News: ब्रह्मपुरी का श्मशान घाट खुद गिन रहा आखिरी सांस, जर्जर खंभे बने हादसों का सबब
Chandrapur News: चंद्रपुर में बाढ़ का कहर, धान-कपास-सोयाबीन की सैकड़ों हेक्टेयर फसल बर्बाद
हिट एंड रन; चंद्रपुर में भिसी के पास तेज रफ्तार कार ने तीन युवतियों को रौंदा, फरार चालक की तलाश अभी जारी
चंद्रपुर में बाढ़ से मचा हाहाकार, वर्धा-इराई नदी में उफान से डूबे कई गांव, महाराष्ट्र-तेलंगाना का संपर्क टूटा
उन्होंने बताया कि, युवती का पठानपुरा निवासी अभिषेक देशभ्रतार से प्रेमसंबंध चल रहे थे, घरवालों को इसकी भनक लग गयी थी, यह लड़का युवती के चरित्र पर हमेशा से संदेह व्यक्त करता था, इस बात को लेकर दोनों में कई बार मनमुटाव होते थे. वह लड़का युवती को हमेशा प्रताड़ित करता था.
उन्होंने आगे बताया कि, इसी बात से दोनों के बीच ब्रेक अप हो गया था. इस बीच अभिषेक ने युवती से आखरी बार मिलने का आग्रह करते हुए उसे बाहर निकलने को कहा था.
परिजनों ने बताया कि, शीतल तुकुम में रहती थी जबकि वह युवक पठानपुरा में रहता था, शीतल अपनी दुपहिया लेकर घर से निकली थी, और अभिषेक अपनी बुलेट से बाहर निकल था, किंतु चंद घंटो बाद ही परिजनों को उसके साथ दुर्घटना होने की सूचना मिली, परिजन जब हॉस्पिटल पहुंचे तब तक युवती की मौत हो चुकी थी. मृतक के शरीर पर अन्य कहीं चोट के निशान नहीं थे, सिर्फ उसके गुप्तांग पर चोट थी, जिससे बड़ी मात्रा में खून बह रहा था.
उन्होंने बताया कि, शीतल को एक ब्लैक कार से अस्पताल ले जाया गया था, उस वक्त अक्षय नामक एक युवक था, यह युवक एक पुलिस अफसर का बेटा है, उसकी सोनाली नामक बहन शीतल की बेस्ट फ्रेंड थी, वह दोनों के प्रेम संबंधों को भली भांति जानती थी. शीतल की दोपहर 2 बजे सोनाली से फोन पर आखरी बार बात हुई थी, ततपश्चात साढ़े तीन बजे उसकी मौत की घटना सामने आई. अस्पताल में दाखिल करते वक्त शीतल को एक बोलेरो गाड़ी ने टक्कर मारने से वह घायल होने की बात उसे अस्पताल पहुंचाने वालों ने कही थी.
उन्होंने यह भी बताया कि, शीतल का प्रेमी अभिषेक के नाना भी पुलिस में है. इसी वजह से पुलिस इस मामले को दबाने का हरसंभव प्रयास कर रही है. जिले के पालकमंत्री भी इस मामले में पीड़िता के परिजनों को न्याय दिलाने से कतरा रहे है.
उन्होंने कहा कि, संदिग्ध आरोपियों के मोबाइल जब्त करने की बजाय पुलिस ने मृत पीड़िता का ही मोबाइल जब्त कर लिया है,घटनास्थल पर कितने लोग थे इसकी जांच पुलिस नहीं कर रही है, अभिषेक की बुलेट कहाँ है, इसकी कोई जानकारी नही है, वह ब्लैक कार किसकी थी, वह कहाँ है, किसी को कोई पता नहीं है.
मृतका का पोस्टमार्टम भी 24 घंटे बाद किया गया. यह पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल की उपस्थिति में करने की बात हुई थी, जबकि इसे एक ही डॉक्टर से आननफानन में निपटाया गया. मामले में सभीं संदिग्धों की गिरफ्तारी कर उच्चस्तरीय जांच करने तथा मृत पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग उन्होंने की है.
Suspicion of gang rape behind the death of the girl the family demanded a high level investigation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई पुलिस से हो गई करोड़ों की ठगी… फर्जी पुलिसकर्मी बनकर हर महीने सैलरी लेते रहे ठग, खुलासे से हड़कंप
Aug 05, 2026 | 09:58 AMमहाराष्ट्र कैबिनेट के 7 बड़े फैसले: किसान दुर्घटना सुरक्षा योजना 3 साल बढ़ी, 4 शहरों में नए सत्र न्यायालय
Aug 05, 2026 | 09:56 AMBhojpuri Bawaal: डिनर टेबल पर फूटा गुस्सा, पवन सिंह बीच में छोड़कर निकले, मचा बवाल
Aug 05, 2026 | 09:54 AMइंदौर एयरपोर्ट पर डीआरआई की बड़ी कार्रवाई, आबूधाबी से आए यात्री के पास से करीब एक किलो सोना जब्त
Aug 05, 2026 | 09:53 AMनवभारत संपादकीय: महाराष्ट्र में धर्मांतरण विरोधी कानून लागू, अब सुप्रीम कोर्ट में होगी असली परीक्षा
Aug 05, 2026 | 09:49 AMएक बस बनी शहर की मुसीबत, बीच रास्ते बंद हुई बस ने थाम दी छत्रपति संभाजीनगर की रफ्तार, जाम में फंसे हजारों लोग
Aug 05, 2026 | 09:39 AMअजीत अगरकर का भविष्य अधर में! BCCI में नए मुख्य चयनकर्ता को लेकर मंथन, वीवीएस लक्ष्मण का नाम सबसे आगे
Aug 05, 2026 | 09:34 AMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM














