वर्धा नदी से बड़े पैमाने पर रेत की तस्करी, संबंधित अधिकारियों की अनदेखी
- Written By: नवभारत डेस्क
भद्रावती (सं.). भद्रावती शहर और तहसील में अवैध रेत तस्करी में बड़े पैमाने पर वृद्धि हुई है और अब रात में ट्रैक्टरों की मदद से चारगांव रेत घाट से बड़ी मात्रा में रेत की तस्करी की जा रही है, लेकिन राजस्व और पुलिस विभाग द्वारा इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है.
चारगांव रोड वेकोलि के एकता नगर कॉलोनी से गुजरती है. सड़क नदी तक जाने के कारण अवैध रेत तस्करी करने वालों की नजर इस घाट पर है. इस घाट से प्रतिदिन रात-दिन भारी मात्रा में रेती की तस्करी होती है. इस अवैध रेत तस्करी से राजस्व विभाग को करोड़ों रुपये का नुकसान हो रहा है, लेकिन रेत तस्कर इस गंदे कारोबार से जमकर कमाई कर रहे हैं.
इस नदी के रेती घाट से नियमित रूप से हो रही रेत तस्करी पर अधिकारियों की नजर कैसे नहीं पड़ती? यह सवाल आम नागरिकों को पड रहा है.
सम्बंधित ख़बरें
Chandrapur Congress: धानोरकर-वडेट्टीवार गुटबाजी चरम पर, 16 पार्षदों को अयोग्यता का कारण बताओ नोटिस
चंद्रपुर में मतदाता पुनरीक्षण अभियान तेज, 82% से अधिक प्रपत्र वितरित, 63 बीएलओ सम्मानित
Kidney Smuggling Racket: चंद्रपुर SIT का बड़ा एक्शन, क्रेटा कार और 11.50 लाख का कैश जब्त, 20 जुलाई को सुनवाई
चंद्रपुर जिले ने पेश की मिसाल, सत्र 2026-27 में 94 हजार से अधिक छात्रों को समय पर बांटे स्कूल यूनिफॉर्म
चंदनखेड़ा क्षेत्र में तो उस क्षेत्र के रेत तस्करों के खिलाफ कई कार्रवाई हो चुकी है, लेकिन इस घाट से अवैध रेत की तस्करी करने वाले शहर के रेत तस्करों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं होती, यह एक रहस्य है. क्या राजस्व विभाग इस रेत तस्करी पर ध्यान देगा? यह सवाल नागरिकों द्वारा पूछा जा रहा है.
