Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Chandrapur News: वन विकास निगम कर्मचारियों का अन्न त्याग सत्याग्रह आंदोलन होगा उग्र, शासन ने नही लिया संज्ञान

  • Written By: नवभारत डेस्क
Updated On: Dec 05, 2023 | 10:54 PM
Follow Us
Close
Follow Us:
  • कर्मचारीयों की मांगो पर वनमंत्री उदासीन 
  • अन्न त्याग आंदोलन के पांचवां दिन

चंद्रपुर/शेगांव. वनविकास निगम के कर्मचारियों के हड़ताल पर रहने के कारण वन क्षेत्र से जुड़े वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सार्वजनिक रूप से वन संरक्षण और वन्य जीव संरक्षण कार्य करने से इनकार करते हुए निगम के कर्मचारियों की मांग का समर्थन किया. 

महाराष्ट्र राज्य वनविकास निगम के अधिकारी व कर्मचारीयों के आंदोलन का सांतवां दिन रहा. वेतन आयोग के अंतर को शासन स्तर से तत्काल मंजूरी दिलाने की मांग को लेकर 1 दिसम्बर से संपूर्ण महाराष्ट्र राज्य में अन्नत्याग आंदोलन चल रहा है. 4 दिसम्बर से निगम ने संपूर्ण काम बंद आंदोलन शुरू किया है.

इस दृष्टी से निगम के आंदेालन में सहभागी हुए अधिकारी कर्मचारीयों पर कार्रवाई करने के निर्देश प्रशासन ने मंगलवार को निकाले है. जिससे निगम के सभी अधिकारी व कर्मचारीयों में प्रशासन के खिलाफ रोष निर्माण हुआ  है. आंदोलन को आक्रामक बनाकर सभी कर्मचारियों में यह भावना निर्माण की गई है कि सभी अधिकारी व कर्मचारी भुखमरी सत्याग्रह आंदोलन में भाग लेंगे और प्रशासन व सरकार का पुरजोर विरोध करेंगे.

सम्बंधित ख़बरें

चंद्रपुर: भीषण गर्मी से सूखे प्राकृतिक जलस्रोत, पानी की तलाश में बस्तियों की ओर रुख कर रहे हिंसक वन्यजीव

चंद्रपुर में 2756 बालिकाओं को लगेगा मुफ्त एचपीवी टीका; कैंसर से बचाव के लिए महानगरपालिका की विशेष मुहिम शुरू

चंद्रपुर की आदिवासी माताओं के लिए ‘संजीवनी’ बनी यह योजना! 2213 महिलाओं के बैंक खातों में पहुंची सरकारी मदद

चंद्रपुर में 2213 आदिवासी गर्भवती महिलाओं को मिला मातृत्व अनुदान योजना का लाभ

निगम के कर्मचारियों के वेतन आयोग के अंतर को लेकर जब वन मंत्री और संघ पदाधिकारियों के बीच नागपुर में बैठक हुई. वनमंत्री की ओर से कोई समाधान नहीं निकाला गया. जिससे वन मंत्री निगम कर्मचारियों की मांगों को लेकर उदासीन होने का चित्र दिखाई दे रहा है. 

अन्नत्याग सत्याग्रह आंदोलन का आज पांचवां दिन रहां और पूरे महाराष्ट्र में 500 से अधिक कार्यरत और सेवानिवृत्त अधिकारियों ने अन्न त्याग सत्याग्रह आंदोलन में भाग लिया है. सोमवार तक कई कर्मचारियों की हालत खराब होने पर उन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया था. इनमें से कई कर्मचारियों ने चिकित्सा उपचार लेने से इनकार कर दिया है. इससे आंदोलन अधिक उग्र होने की चर्चा है. 

लगातार पांचवें दिन भी आंदोलन जारी रहने से वनविकास निगम में लकड़ी की नीलामी बंद हो गयी है और निगम के राजस्व को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है. पूरे महाराष्ट्र में निगम कार्यालय का कामकाज बंद कर दिया गया है.

नागपुर में महाराष्ट्र का सबसे बड़ा गोरेवाड़ा अंतर्राष्ट्रीय प्राणी संग्रहालय है, इस परियोजना में एक वन्यजीव उपचार केंद्र है और चूंकि इस परियोजना में परियोजना की जिम्मेदारी वन विकास निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों पर है, इसलिए वहां वन्यप्राणियों की सुरक्षा की दृष्टी से एक बड़ी समस्या निर्माण हो गई है. 

वन विभाग का वन क्षेत्र वन विकास निगम के अधिकार क्षेत्र में है. निगम के कर्मचारी काम बंद आंदोलन में सहभागी होने से इस क्षेत्र में वन व वन्यजीव संरक्षण जिम्मेदारी वनविभाग के वनरक्षक, वनपाल, वनमजदूर नही लेंगे इसपर वनविभाग के वनरक्षक व वनपाल संगठन ने समर्थन देकर ज्ञापन पेश किया. इसलिए निगम के वन्य व वन्यजीव सुरक्षा की कार्य पुर्णत: ठप्प हुवे है. 

सत्र से पहले निगम के कर्मचारियों के सातवें वेतन आयोग के अंतर को मंजूरी नहीं दी गई तो बड़े पैमाने पर हड़ताल होगी और इससे सरकार का सिरदर्द बढ़ जाएगा. इसलिए इस विषय पर तत्काल प्रशासन शासन स्तर पर आंदोलन का संज्ञान लेकर कर्मचारीयों के लंबित विषय को जल्द से जल्द हल करने का अनुरोध निगम के कर्मचारीयों ने किया है. संगठन का आरोप है कि अन्नत्याग आंदोलन के पांचवें दिन भी प्रशासन ने कोई संज्ञान नहीं लिया है और प्रशासन उक्त आंदोलन को गंभीरता से न लेते हुए आंदोलन को भड़काने का काम करने का आरोप किया जा रहा है. 

प्रशासन के इस प्रकार के दबाव तंत्र व कार्रवाई से ना डरते हुवे संपूर्ण महाराष्ट्र राज्य में शांती मार्ग से अन्नत्याग आंदोलन को अधिक तिव्र करने की जानकारी संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष अजय पाटील, कार्याध्यक्ष बी बी पाटील, महासचिव रमेश बलैया, उपाध्यक्ष रवी रोटे, राहुल वाघ, सचिव गणेश शिंदे, अभिजित राले, कृष्णा सानप, सुधाकर राठोड, दिनेश आडे, मनोह काले, अशोक तुंगिडवार, शाम शिंपाले, टेमराज हरिणखेडे, विक्रम राठोड, प्रतीक्षा दैवलकर व अन्य अधिकारियों ने दी. 

Satyagraha movement of forest development corporation employees

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 05, 2023 | 10:54 PM

Topics:  

  • Chandrapur News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.