Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
In Trends:
  • बिहार चुनाव 2025 |
  • बच्चू कडू नागपुर आंदोलन |
  • आज का मौसम |
  • Ind vs Aus |
  • महिला वर्ल्ड कप |
  • आज का राशिफल |
  • बिग बॉस 19
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महाराष्ट्र दिवालिया होने की कगार पर, वामनराव चटप ने की सरकार की आलोचना

Wamanrao Chatap: राज्य में 2 लाख पद रिक्त, विदर्भ आंदोलन समिति के नेता एडवोकेट वामनराव चटप ने कहा महाराष्ट्र दिवालिया होने की कगार पर है पृथक विदर्भ ही इसका समाधान है।

  • By आंचल लोखंडे
Updated On: Oct 30, 2025 | 04:58 PM

राज्य में दो लाख पद रिक्त:वामनराव चटप

Follow Us
Close
Follow Us:

Chandrapur News: महाराष्ट्र राज्य के बजट में इस वर्ष ₹45,892 करोड़ रुपये का घाटा दर्ज किया गया है, जबकि राज्य की राजस्व आय ₹5,60,963 करोड़ रुपये है। वार्षिक व्यय को पूरा करने के लिए ₹6,06,855 करोड़ रुपये की आवश्यकता बताई गई है। वर्तमान में राज्य पर ₹7,82,000 करोड़ रुपये का कर्ज है। इसके अलावा राज्य सरकार ने हाल ही में ₹13,000 करोड़ रुपये का नया कर्ज लिया है और ₹1,32,000 करोड़ रुपये केंद्र सरकार से मांगे हैं।

विदर्भ राज्य आंदोलन समिति के नेता और पूर्व विधायक एडवोकेट वामनराव चटप ने आरोप लगाया कि इतने भारी कर्ज की अनुमति मांगना इस बात का प्रमाण है कि राज्य आर्थिक रूप से दिवालिया होने की कगार पर है। उन्होंने यह जानकारी राजुरा में आयोजित पत्रकार परिषद में दी। सूचना के अधिकार (RTI) के तहत प्राप्त आंकड़ों में भी राज्य की गंभीर वित्तीय स्थिति उजागर हुई है।

राज्य दिवालियापन की ओर अग्रसर

एडवोकेट चटप ने बताया कि पिछले तीन वर्षों में राज्य के बजट में 67 प्रतिशत की कटौती की गई है। पिछले 11 वर्षों से अनुकंपा भर्ती, तथा 10 वर्षों से वर्ग 3 और वर्ग 4 की भर्ती बंद है। साथ ही, 4 मई 2020 से सार्वजनिक स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और औषधि विभाग को छोड़कर अन्य सभी विभागों में नई भर्ती पर रोक लगी हुई है।

वर्तमान में राज्य में 2 लाख 59 हजार पद रिक्त हैं। इनमें से 2 लाख 47 हजार पदों का बैकलॉग केवल विदर्भ क्षेत्र में है। चटप ने कहा कि सरकार के पास कर्मचारियों को वेतन देने की सुविधा नहीं है, इसलिए युवाओं को रोजगार के अवसर नहीं मिल रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि महाराष्ट्र के युवाओं को रोजगार केवल पृथक विदर्भ राज्य बनने पर ही प्राप्त होगा।

चटप ने विपक्षी दलों पर भी निशाना साधते हुए कहा कि विदर्भ राज्य की मांग पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। उन्होंने कहा कि “विदर्भ के स्वतंत्र राज्य के लिए संघर्ष में विफल रहने वाले 10 सांसदों को पद से इस्तीफा देना चाहिए।”

विदर्भ राज्य ही स्थायी समाधान

एडवोकेट चटप ने कहा कि यदि विदर्भ राज्य अलग बनाया गया, तो 100 प्रतिशत नौकरियाँ विदर्भ के युवाओं को मिलेंगी। राज्य गठन के बाद माध्यमिक सेवा मंडल और विभिन्न निगम गठित होंगे,सभी बांध दो वर्षों में पूरे किए जा सकेंगे,कृषि सिंचाई 80 प्रतिशत तक बढ़ाई जा सकेगी, और औद्योगिक निवेश को बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने बताया कि विदर्भ में बिजली उत्पादन की लागत केवल ₹2.40 प्रति यूनिट है। इससे बिजली दरों में कमी आएगी, कृषि पंपों की लोडशेडिंग समाप्त होगी और किसानों को पूर्णकालिक बिजली मिल सकेगी।

ये भी पढ़े: दो पूर्व पार्षदों में झड़प से मचा हंगामा, बागला चौक में डिवाइडर निर्माण कार्य रोका

आधी दर पर बिजली उपलब्ध कराई जा सकेगी

वर्तमान में विदर्भ में उत्पादित 7,200 मेगावाट बिजली में से केवल 2,200 मेगावाट ही क्षेत्र को मिलती है, जबकि 58 प्रतिशत कृषि पंपों का बैकलॉग है। अलग राज्य बनने के बाद किसानों को मुफ्त बिजली और उद्योगों को आधी दर पर बिजली उपलब्ध कराई जा सकेगी।

चटप ने बताया कि विदर्भ में सिंचाई क्षेत्र में ₹60,000 करोड़ और स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, उद्योग तथा ग्रामीण विकास में ₹15,000 करोड़, इस प्रकार कुल ₹75,000 करोड़ रुपये का विकास बैकलॉग है।

 

Rajya me 2 lakh pad rikt vidarb andolan neta wamanrao chatap rajura

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 30, 2025 | 04:58 PM

Topics:  

  • Chandrapur
  • Chandrapur News
  • Maharashta

सम्बंधित ख़बरें

1

आदमखोर बाघ पर काबू पाने के लिए टीम तैनात, हड़ताल के बाद वन विभाग की कार्रवाई

2

निकाय चुनावों में मजबूती से उतरें कार्यकर्ता, हर्षवर्धन सपकाल की बल्लारपुर में अपील

3

कांद्री-देऊलगांव का पुल बना मौत का जाल, मरम्मत की आस अधूरी

4

100 वर्षों से सिंचाई का सहारा रही नहरें, अब हो रही जर्जर,चांदपुर तालाब की दुर्दशा

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.