राजुरा में अदालत जा रही महिला हमला और दिनदहाड़े मारपीट, पीड़िता ने मांगी पुलिस सुरक्षा
Rajura Woman Assault Case: महाराष्ट्र के राजुरा में अदालत में पेशी के लिए जा रही महिला के साथ पंचायत समिति चौक पर दिनदहाड़े मारपीट का मामला सामने आया है, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
- Written By: आंचल लोखंडे
woman attacked on way to court (सोर्सः सोशल मीडिया)
Chandrapur Crime News: न्यायालय में पेशी के लिए जा रही एक महिला के साथ दिनदहाड़े सड़क पर मारपीट किए जाने की घटना से शहर में दहशत फैल गई है। यह घटना राजुरा शहर के पंचायत समिति चौक में हुई। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने इस मामले में केवल अदखलपात्र अपराध (एनसी) दर्ज कर आरोपी को छोड़ दिया। महिला ने अपनी जान को खतरा बताते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और न्यायालय में पेशी के दौरान पुलिस सुरक्षा की मांग की है।
जानकारी के अनुसार पूर्णिमा उमाजी रामटेके 6 मार्च 2026 को राजुरा न्यायालय में चल रहे एक मामले की तारीख पर उपस्थित होने आई थीं। वह ऑटो से पंचायत समिति चौक पर उतरी ही थीं कि वहां पहले से मौजूद रीता संतोष तुराणकर ने उन्हें रोककर सार्वजनिक रूप से मारपीट शुरू कर दी।
पुलिस ने केवल एनसी दर्ज कर मामला समाप्त कर दिया
पीड़िता के अनुसार मारपीट के दौरान उनके हाथ की उंगली में गंभीर चोट लगी और वह खून से लथपथ हो गईं। इसके अलावा उनके सीने पर भी चोट आई है। पूर्णिमा रामटेके ने बताया कि मारपीट के बाद आरोपी महिला ने कुछ अन्य लोगों को भी फोन कर मौके पर बुला लिया। स्थिति बिगड़ने की आशंका के चलते वह तुरंत ऑटो में बैठकर न्यायालय पहुंच गईं।
सम्बंधित ख़बरें
गांधी वार्ड में फिर टूटा दुकान का ताला, देव्हाड़ी गांव में बढ़ा चोरो का आतंक, ग्रामीणों में दहशत
अड्याल में विवाद मुक्त ग्राम समिति की बैठक बनी रणक्षेत्र, पंचायत सभागार में दो गुटों के बीच जमकर मारपीट
ट्विशा शर्मा केस: आरोपी पति समर्थ सिंह को कोर्ट में किया गया पेश, पुलिस को मिली 7 दिन की रिमांड
पूर्व DGP के फर्जी हस्ताक्षर कर जमीन हड़पने का आरोप, 3 दिन की पुलिस रिमांड पर फेथ ग्रुप का मालिक राघवेंद्र
घटना के बाद पूर्णिमा रामटेके ने राजुरा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने उनकी मेडिकल जांच कराकर अदखलपात्र अपराध (एनसी) दर्ज किया है। हालांकि पीड़िता का आरोप है कि इससे पहले भी रीता तुराणकर दो बार उन पर हमला कर चुकी है, लेकिन हर बार पुलिस ने केवल एनसी दर्ज कर मामला समाप्त कर दिया।
पति ने घर से निकाल दिया था
पूर्णिमा रामटेके ने बताया कि रीता तुराणकर उनके पति की परिचित महिला है। उन्होंने कहा कि उनकी जान को खतरा है, इसलिए आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और न्यायालय में पेशी के दौरान उन्हें पुलिस सुरक्षा दी जाए।
पीड़िता के अनुसार वर्ष 2012 में उनका विवाह वेकोलि कर्मचारी उमाजी रामटेके से हुआ था। कुछ वर्षों बाद घरेलू विवाद बढ़ने पर उनके पति ने मारपीट कर उन्हें घर से निकाल दिया। वर्तमान में वह मध्यप्रदेश के नेपानगर में अपनी विधवा मां के साथ रह रही हैं और इस संबंध में न्यायालय में मामला चल रहा है। इस घटना के बाद शहर में चर्चा का माहौल है। न्याय की मांग लेकर अदालत आने वाली महिला के साथ खुलेआम मारपीट होने से लोगों में नाराजगी है। पीड़िता ने पुलिस से मामले की गंभीरता को देखते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है।
