पूर्व DGP के फर्जी हस्ताक्षर कर जमीन हड़पने का आरोप, 3 दिन की पुलिस रिमांड पर फेथ ग्रुप का मालिक राघवेंद्र
Raghavendra Tomar On Remand: फेथ क्रिकेट अकादमी के संचालक राघवेंद्र तोमर को 3 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पूर्व डीजीपी के साथ धोखाधड़ी के मामले में तोमर को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया था।
- Written By: प्रीतेश जैन
राघवेंद्र तोमर (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Faith Group Owner Fraud: भोपाल में जमीन धोखाधड़ी के एक बड़े मामले में हबीबगंज थाना पुलिस ने फेथ ग्रुप और फेथ क्रिकेट अकादमी के संचालक राघवेंद्र सिंह तोमर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें 3 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस अब उनसे फर्जी दस्तावेज, जमीन ट्रांसफर और कथित फर्जी हस्ताक्षरों को लेकर गहन पूछताछ करेगी।
मामला वर्ष 2022 में दर्ज एफआईआर से जुड़ा है, जिसमें आरोप है कि ग्राम सेमरी की जमीन से जुड़े विवाद में मध्य प्रदेश के पूर्व डीजीपी एच.एम. जोशी के फर्जी हस्ताक्षर कर उन्हें पार्टनरशिप से बाहर कर दिया गया और जमीन अपने नाम कर ली गई।
फेथ क्रिकेट क्लब से जुड़ा है मामला
पुलिस जांच के अनुसार, राघवेंद्र सिंह तोमर और एच.एम. जोशी के बीच वर्ष 2017 में मैसर्स फेथ क्रिकेट क्लब नाम से साझेदारी हुई थी, जिसमें सेमरी गांव की जमीन पर क्रिकेट अकादमी विकसित करने की योजना थी। लेकिन आरोप है कि बाद में फर्जी दस्तावेज तैयार कर जोशी को पार्टनरशिप से बाहर कर दिया गया।
सम्बंधित ख़बरें
बुरहानपुर के इस गांव में ‘बेटी पढ़ाओ’ का नारा फेल! इस डर से नहीं जा रहीं बेटियां हाईस्कूल; जानें पूरा मामला
अल नीनो की चुनौती पर सरकार अलर्ट; शिवराज सिंह चौहान हर हफ्ते कर रहे हाई-लेवल मॉनिटरिंग
MP में ई-अटेंडेंस पर घमासान: उदय प्रताप सिंह के बाद बहस तेज, शिक्षक संगठनों ने रखा अपना पक्ष
जबलपुर: मोबाइल गुमने पर हुआ विवाद, बीच सड़क पर युवकों ने दो छात्रों को जमकर पीटा; चाकू मारकर किया घायल
पीड़ित को 2 साल बाद पता चला
हबीबगंज थाना प्रभारी संजीव चौकसे के मुताबिक, यह फर्जीवाड़ा लंबे समय तक चलता रहा और करीब दो साल बाद पीड़ित को इसकी जानकारी मिली, जिसके बाद उन्होंने शिकायत दर्ज कराई। जांच में सामने आया कि दस्तावेज हबीबगंज थाना क्षेत्र में तैयार किए गए थे, जिसके बाद केस को वहीं ट्रांसफर किया गया।
ये भी पढ़ें : Gwalior News: नवविवाहिता की खुदकुशी के 2 दिन बाद ही पति ने भी लगाई फांसी, सुसाइड नोट नहीं मिलने से उलझा मामला
गुरुवार रात राघवेंद्र गिरफ्तार
राघवेंद्र तोमर को गुरुवार रात रातीबड़ इलाके से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि इस पूरे मामले में कौन-कौन लोग शामिल हैं, जिनमें दस्तावेज तैयार करने वाले एजेंट, वकील और अन्य सहयोगियों की भूमिका भी संदिग्ध मानी जा रही है। पुलिस का कहना है कि आगे की जांच में वित्तीय लेन-देन और संपत्ति से जुड़े सभी पहलुओं की भी गहराई से पड़ताल की जाएगी।
