Chandrapur News: प्लॉट के विवाद में दो गुटों में मारपीट, 16 के खिलाफ मामला दर्ज
Bhadrawati Plot Dispute: भद्रावती के संताजी नगर में प्लॉट विवाद को लेकर दो गुटों में मारपीट हुई। पुलिस ने दोनों पक्षों के 16 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
- Written By: आंचल लोखंडे
Plot dispute injuries (सोर्सः सोशल मीडिया)
Land Dispute Bhadrawati: भद्रावती शहर के संताजी नगर परिसर में सोसाइटी की खुली जगह पर प्लॉट विवाद को लेकर शुक्रवार, 13 फरवरी को दो गुटों में मारपीट की घटना हुई। इस घटना में दोनों पक्षों के लोग जख्मी हुए। दोनों गुटों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने कुल 16 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार, संताजी नगर स्थित प्लॉट क्रमांक 80, 81, 82, 83, 87, 88 और 89 विवादित हैं। संबंधित सोसाइटी ने इस संदर्भ में लहाणू बावणे और अन्य सात लोगों को अधिवक्ता के माध्यम से नोटिस भेजकर कोई कार्य न करने की सूचना दी थी।
जबरन भूमिपूजन करने का प्रयास
लेकिन शुक्रवार सुबह, संबंधित सात लोग अन्य कुछ लोगों के साथ लोहे की रॉड, हथियार और लाठी-काठी लेकर प्लॉट पर पहुंचे और भूमिपूजन करने का प्रयास किया। इस दौरान फरियादी युगेश खोब्रागड़े और अन्य सोसाइटी सदस्यों ने संबंधित लोगों से सातबारा उतारा दिखाने की मांग की। इसी पर दोनों गुटों में विवाद हुआ और मारपीट शुरू हो गई। इस घटना में फरियादी सहित सात से आठ लोग जख्मी हुए।
सम्बंधित ख़बरें
महिदपुर में हैवानियत की हद: जमीन में हिस्सा मांगने पर महिला के बाल काटे, जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया
कानपुर में इरशाद का ‘काला खेल’, दो युवतियों को बंधक बनाकर धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, आरोपी गिरफ्तार
बड़नगर मोहर्रम जुलूस विस्फोट केस में जांच तेज, ATS की एंट्री से खुल सकते हैं खौफनाक राज; 9 आरोपी गिरफ्तार
चंद्रपुर जिले में औसत 31.84 प्रतिशत जलसंग्रह, बारिश बढ़ने पर राहत की उम्मीद
ये भी पढ़े: बिनागुंडा में पुलिस ने आयोजित किया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 250 से अधिक नागरिकों की जांच
मामला दर्ज
शिकायत के आधार पर महेश लोणकर, जयश्री लोणकर, सुनील बावणे, अर्चना बावणे, निखिल बावणे, शुभम नागोसे और ताई लोणकर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। वहीं दूसरे पक्ष के मनोज आस्टूनकर, युगेश खोब्रागड़े, हरी खोब्रागड़े, खुशाल मस्के, प्रियांशु मस्के, चिन्नू खोब्रागड़े, सुनील डांगे और इमरान शेख के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
