Chandrapur News: नागभीड़ में ग्राम पंचायत चुनाव की आहट, प्रभाग रचना के आदेश जारी
Nagbhid Gram Panchayat Election: चंद्रपुर जिले के नागभीड़ तहसील में ग्राम पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, प्रशासन ने प्रभाग रचना के आदेश जारी किए और राजनीतिक हलचल बढ़ी।
- Written By: आंचल लोखंडे
gram panchayat polls 2026 (सोर्सः सोशल मीडिया)
Chandrapur Delimitation Order: जनवरी 2026 के बीच कार्यकाल समाप्त होने वाली ग्राम पंचायतों के आम चुनाव को देखते हुए प्रशासन ने प्रभाग रचना के आदेश जारी कर दिए हैं। इस फैसले से जिले के संबंधित गांवों में राजनीतिक माहौल गरमा गया है और ग्राम पंचायत चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। आने वाले समय में सरपंच आरक्षण और उम्मीदवारों की तैयारियां और जोर पकड़ने की संभावना है। फिलहाल नागभीड़ तहसील में इसकी सरगर्मियां तेज दिखाई दे रही हैं।
नागभीड़ तहसील में कुल 56 ग्राम पंचायतें हैं, जिनमें से 8 ग्राम पंचायतों में पहले ही प्रशासक नियुक्त किए जा चुके हैं। हाल ही में 10 से 14 फरवरी के बीच 43 ग्राम पंचायतों का कार्यकाल समाप्त हो गया था। इन ग्राम पंचायतों में प्रशासक नियुक्त करने के आदेश पर अदालत ने रोक लगा दी थी, लेकिन अब यह रोक हटा ली गई है और बुधवार को प्रशासक नियुक्त करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।
कभी भी हो सकता है चुनाव का ऐलान
17 फरवरी 2026 को जिलाधिकारी कार्यालय की ओर से प्रभाग रचना संबंधी आदेश जारी किया गया था। यह प्रक्रिया 20 फरवरी से 4 मई 2026 के बीच पूरी की जानी है। इसके अनुसार प्रशासन ने काम शुरू कर दिया है। ग्राम पंचायतों की प्रभाग रचना को आम चुनाव की शुरुआती तैयारी माना जा रहा है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि यह प्रक्रिया पूरी होते ही कभी भी चुनाव की घोषणा हो सकती है। कई बड़े गांवों में पार्टी पदाधिकारियों और इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है।
सम्बंधित ख़बरें
पश्चिम रेलवे का यात्रियों को बड़ा तोहफा, दादर-प्रयागराज सुपरफास्ट स्पेशल के 16 अतिरिक्त फेरे
मुंबई में साइबर और महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़े, हत्या-डकैती के मामलों में कमी
Mumbai Metro 3 की एक्वा लाइन पर तकनीकी खराबी, पीक आवर्स में एक घंटे ठप रही सेवा
Slum Free Mumbai: मुंबई को झोपड़पट्टी मुक्त बनाने का महा मिशन, महायुति सरकार का 35 लाख घरों का लक्ष्य
51 ग्राम पंचायतों के चुनाव की तैयारी
पिछली बार तहसील में 43 ग्राम पंचायतों के चुनाव 15 जनवरी 2021 को हुए थे, जबकि 8 ग्राम पंचायतों के चुनाव स्थगित कर दिए गए थे। इस वर्ष नागभीड़ तहसील में 43 नियमित और 8 स्थगित कुल 51 ग्राम पंचायतों के चुनाव होने की संभावना है। वार्ड गठन की हलचलों से गांव स्तर पर राजनीतिक समीकरण तेजी से बदल रहे हैं।
ये भी पढ़े: भिवंडी में लिया चंद्रपुर की हार का बदला! कांग्रेस ने बागी के साथ मिलकर बीजेपी को दे दी मात
सरपंच पद का आरक्षण
- 23 अप्रैल 2025 तक की स्थिति के अनुसार तहसील में
- 7 सरपंच पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं, जिनमें 4 महिलाओं के लिए हैं।
- 11 पद अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं, जिनमें 6 महिलाओं के लिए हैं।
- नामाप्र वर्ग के लिए 10 में से 5 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।
- सामान्य वर्ग में 28 में से 14 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।
