- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chandrapur »
- Massive Fire In Savargaon Lakda Depa Negligence Of Electricity Department Exposed
सावरगांव लकडा डेपा में भीषण आग, विद्युत विभाग की लापरवाही उजागर
- Written By: नवभारत डेस्क

तलोधी बा./ नागभीड़: तलोधी बालापुर वनपरिक्षेत्र अंतर्गत आनेवाले सावरगांव स्थित लकडा डेपो (काष्ट भंडार) में सोमवार की सुबह 11 बजे अचानक आग लगने से बडे पैमाने पर लकडा जलकर खाक हो गया. यह आग विद्युत विभाग के 33 केवी वॉट के 11 केवी वाट के दो तारों में हुई स्पार्किंग के कारण लगी. इसकी वजह से सावरगांव नर्सरी में स्थित लकडा डेपो में रखे सोसायटी के लकडे में आग पकड ली और अंदाजन 30 से 40 बिट जलकर खाक हो गया.
यह आग विद्युत विभाग के लापरवाही के कारण ही लगी जिसकी वजह से वनविभाग और लकडा डिपो में सोसायटी का लकडा जलकर खाक होने से बडी हानि हुई है. विद्युत विभाग के मुख्य 33 केवी और 11 केवी के इलेक्ट्रिक तार एक दूसरे से सटकर गए हुए है. यहां पेडों की शाखाएं भी तारों को स्पर्श करती है. इन शाखाओं की उचित पध्दति से कटाई नहीं किए जाने से स्पार्किंग होकर आग लग गई.
आग की जानकारी मिलते ही वनविभाग ने तत्काल नागभीड एवं सिंदेवाही के अग्निशमन दल के दो गाडियों की मदद ली. देर शाम तक दमकल की गाडियां, वनविभाग के फायरमैन एवं मजदूर एवं परिसर के पी.आर.टी. के सदस्य एवं स्वाब नेचर केअर संस्था के सदस्य मिलकर लकडों में लगी आग को बुझाने का भरसक प्रयास किया. आग पर काबू पाये जाने तक लाखों रुपयों का नुकसान होचुका था.
सम्बंधित ख़बरें
घोषणा के 2 महीने बाद भी शुरू नहीं हुई बल्लारशाह-मुंबई सुपरफास्ट एक्सप्रेस; रेलवे ने बदला ट्रेन का नंबर
Chandrapur Fuel Crisis: पेट्रोल-डीजल के लिए पंपों पर लगी लंबी कतारें, सांसद प्रतिभा धानोरकर ने DM को लिखा पत्र
चंद्रपुर में नकली कपास बीज पर बड़ी कार्रवाई, बिना लाइसेंस बीज भंडारण पर एक्शन; 86 हजार का माल जब्त
PM मोदी की अपील का असर, ईंधन बचत के लिए बड़ा फैसला; पूर्व मंत्री ने कम किया सुरक्षा काफिला
इस समय तलोधी बालापुर के वनपरिक्षेत्र अधिकारी के.आर. धोंडणे, नागपुर के वनपरिक्षेत्र अधिकारी महेश गायकवाड, स्वाब नेचर केअर संस्था के अध्यक्ष कायरकर, सदस्य महेश बोरकर, प्रशांत सहारे, वेदप्रकाश मेश्राम, विकास बोरकर, तलोधी एवं गोविंदपुर के क्षेत्र सहायक आर.एस. गायकवाड, नेरी के क्षेत्र सहायक रासेकर, वनरक्षक एस.बी. पेंदाम, एस.एस. गौरकर आदि उपस्थित थे.
Massive fire in savargaon lakda depa negligence of electricity department exposed
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
CBSE का बड़ा फैसला, 700 रुपये से घटाकर अब सिर्फ 100 रुपये में देख सकेंगे अपनी आंसर शीट
May 17, 2026 | 05:28 PMUAE के बाराकाह न्यूक्लियर पावर प्लांट पर ड्रोन हमला, जनरेटर रूम में लगी भीषण आग; जानें ताजा हालात
May 17, 2026 | 05:25 PMकल शिंदे सेना में गए, आज शरद पवार के सिल्वर ओक पहुंचे आनंद परांजपे; महाराष्ट्र की राजनीति में फिर बढ़ा सस्पेंस
May 17, 2026 | 05:24 PMसिंहस्थ 2028 में गुम होने का डर खत्म! RPF और NGO का डिजिटल कदम; श्रद्धालुओं को मिलेंगे ‘RFID ट्रैकिंग बैंड’
May 17, 2026 | 05:20 PMRCB vs PBKS: कोहली और वेंकटेश अय्यर की अर्धशतकीय पारी, बेंगलुरु ने पंजाब को जीत लिए दिया 223 रन का टारगेट
May 17, 2026 | 05:16 PMShare Market: तेज गिरावट या लौटेगी हरियाली, सोमवार को कैसा रहेगा बाजार? ये फैक्टर्स तय करेंगे मार्केट की चाल
May 17, 2026 | 05:12 PMनीदरलैंड के अफ्सलाउटडाइक डैम पर पहुंचे PM मोदी, जानिए क्यों दुनिया भर में होती है इसकी चर्चा
May 17, 2026 | 05:09 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














