Chandrapur: महाराष्ट्र मेडिकल काउंसिल चुनाव, 60 उम्मीदवार मैदान में; 9 पदों के लिए मुकाबला
Chandrapur Voting Arrangements: महाराष्ट्र मेडिकल काउंसिल चुनाव 26 अप्रैल को चंद्रपुर में होगा। 9 पदों के लिए 60 उम्मीदवार मैदान में, 1643 मतदाता गुप्त मतदान से चुनेंगे प्रतिनिधि।
- Written By: अंकिता पटेल
महाराष्ट्र मेडिकल काउंसिल चुनाव,(प्रतिकात्मक तस्वीर सोर्स: सोशल मीडिया)
Maharashtra Medical Council Election: चंद्रपुर महाराष्ट्र मेडिकल काउंसिल का चुनाव 26 अप्रैल 2026 को संपन्न होगा। परिषद के 9 सदस्यों के चयन के लिए कुल 60 उम्मीदवार मैदान में हैं। चंद्रपुर जिले के कुल 1643 पात्र मतदाताओं द्वारा गुप्त मतदान के माध्यम से मतदान प्रक्रिया संपन्न की जाएगी।
यह मतदान रामनगर स्थित डॉ. बाबासाहब आंबेडकर कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय के पास स्थित शासकीय मेडिकल कॉलेज की प्रशासनिक इमारत में होगा, जहां कुल तीन मतदान केंद्र बनाए गए हैं। कक्ष क्रांक 1 (अधिष्ठाता कक्ष के सामने) में 1 से 544 मतदाताओं का मतदान, कक्ष क्रमांक 2 (नर्सिंग कक्ष) में 545 से 1087 मतदाताओं का मतदान तथा कक्ष क्रमांक 3 (प्रशासनिक अधिकारी कक्ष) में 1088 से 1643 मतदाताओं का मतदान होगा।
मतदान का समय सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा। इस अवधि में सभी पात्र मतदाताओं से निर्धारित केंद्र पर अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आह्वान किया गया है। मतदाताओं को पहचान पत्र रखना अनियं होगा जिसमें महाराष्ट्र मेडिकल काउंसिल द्वारा जारी पंजीकरण प्रमाणपत्र (यदि फोटो नहीं है तो अन्य फोटो पहचान पत्र के साथ), महाराष्ट्र मेडिकल काउंसिल द्वारा जारी पहचान पत्र, भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मान्य फोटोयुक्त पहचान पत्र का समावेश है।
सम्बंधित ख़बरें
राज ठाकरे की ‘इन’ बातों से आप कैसे रह गए अनजान, कार्टूनिस्ट से राजनीति के करिश्माई नेता बनने तक का सफर
Raj Thackeray Birthday Special: करिश्माई भाषण, फायरब्रांड नेता की छवि… फिर भी सत्ता से दूर क्यों MNS प्रमुख?
सिर्फ 12 घंटे में दिल्ली से मुंबई, 20 जून बाद पूरी तरह खुल सकता है एक्सप्रेसवे
कारगिल से कन्याकुमारी तक रिकॉर्ड दौड़, ठाणे पहुंचे अल्ट्रा रनर कार्तिक जोशी, रोजाना 70 से 80 Km दौड़ रहें हैं
मोबाइल, कैमरा ले जाने पर लगाया प्रतिबंध
मतदान केंद्र में मोबाइल फोन और वीडियो कैमरा ले जाने की अनुमति नहीं होगी। मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जिनके माध्यम से पूरी प्रक्रिया रिकॉर्ड की जाएगी, प्रत्येक उम्मीदवार का एक प्रतिनिधि संबंधित मतदान केंद्र पर उपस्थित रह सकता है।
यह भी पढ़ें:-चंद्रपुर जिला वार्षिक योजना 2026-27 पर मंथन, पालकमंत्री अशोक उईके ने विकास कार्यों की समीक्षा
जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वसुमना पंत ने सभी पंजीकृत डॉक्टर मतदाताओं से अपील की है कि वे चुनाव के नियमों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण एवं अनुशासित तरीके से मतदान करें। महाराष्ट्र मेडिकल काउंसिल चुनाव 2026 को पारदर्शी, निष्पक्ष एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सभी डॉक्टरों और संबंधितों से सहयोग करने का भी आह्वान किया गया है।
