चंद्रपुर: स्थानीय निकायों में 50% से अधिक आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट में अंतिम सुनवाई, कई नगरपालिकाओं पर संकट
Chandrapur News: स्थानीय निकायों में 50 फीसदी से अधिक आरक्षण के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में 21-22 जुलाई को अंतिम सुनवाई होगी। इससे चंद्रपुर जिले की कई नगर पालिकाओं का भविष्य दांव पर है।
- Written By: रूपम सिंह
सुप्रीम कोर्ट (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Chandrapur Supreme Court Reservation Hearing: स्थानीय निकायों में 50 प्रतिशत की तय मर्यादा से अधिक आरक्षण निकाले जाने के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में 21 और 22 जुलाई को अंतिम सुनवाई होने जा रही है। जिससे तय सीमा से अतिरिक्त आरक्षण निकालकर चुनाव लिए जाने वाली जिले की कुछ नगर पालिकाओं का भविष्य संकट में पड़ गया है। स्थानीय निकायों में अतिरिक्त आरक्षण निकाले जाने के विषय पर सुप्रीम कोर्ट में 21 एवं 22 जुलाई को अंतिम सुनवाई होने जा रही है।
ज्ञात रहे कि जिले में 10 नगर पालिकाओं तथा एक नगर परिषद के लिए दिसंबर माह में चुनाव लिए गए थे। जिनमें मूल, बल्लारपुर, राजुरा, घुग्घुस, भद्रावती, गड़चांदुर, वरोरा, चिमूर, नागभीड़, ब्रम्हपुरी, और भिसी नगर पंचायत का समावेश था। उल्लेखनीय है कि, अतिरिक्त आरक्षण के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में दायर एक याचिका पर कोर्ट ने वर्ष 2010 में एक फैसला सुनाया था, जिसमें कोर्ट ने साफ तौर पर यह कहा था कि, स्थानीय निकायों में किसी भी सूरत में 50 प्रतिषद से अधिक आरक्षण मान्य नहीं होगा।
सुप्रीम कोर्ट के उक्त फैसले के मद्देनजर ब्रम्हपुरी नगर परिषद में निकाले गए 50 प्रतिशत से अधिक आरक्षण के चलते इस नगर परिषद का भविष्य अब सुप्रीम कोर्ट में 21 जुलाई को हो रही सुनवाई पर निर्भर हो गया है। 50 प्रतिशत से अधिक आरक्षण निकाले जाने वाली जिले की अन्य नगर परिषदों का भविष्य भी अब अधर में दिखाई दे रहा है। जिले की मूल नगर परिषद में भी 54 प्रतिशत आरक्षण निकाला गया है।
सम्बंधित ख़बरें
गैरकानूनी काम करने वाले ही दिल्ली के चक्कर लगाते हैं…अरविंद सावंत का बागी सांसदों पर तीखा हमला
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, अब सरकारी उत्सव के रूप में मनाई जाएगी अजित पवार की जयंती
लोकल यात्री ध्यान दें! हार्बर लाइन पर चार दिनों तक रहेगा रात्रिकालीन ब्लॉक, वडाला रोड तक ही चलेंगी कुछ ट्रेनें
महाराष्ट्र को कौशल संपन्न बनाने की तैयारी, स्किल फर्स्ट पैटर्न के जरिए प्रशिक्षण, उद्योग और रोजगार को मिला मंच
यह भी पढ़ें:- संभाजीनगर: छावनी के रेजिमेंटल स्कूलों की जर्जर इमारतें घोषित खतरनाक, नए शैक्षणिक सत्र में प्रवेश पर लगी रोक
50 प्रतिशत की तय सीमा से अधिक आरक्षण निकाला
चंद्रपूर शहर महानगरपारिवा यह भी उल्लेखनीय है कि, 2 दिसंबर को हुए नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के इस चुनाव में जिले में कुछ नगर पालिकाओं में आरक्षण की 50 प्रतिशत की तय सीमा से अधिक आरक्षण निकाले जाने का आरोप है। ब्रम्हपुरी नगर परिषद के लिए 24 अक्टूबर 2025 को आरक्षण का ड्रा निकाला गया था, तथा इस नगर परिषद में 52।17 प्रतिशत आरक्षण निकाला गया था।
