Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कांद्री-देऊलगांव का पुल बना मौत का जाल, मरम्मत की आस अधूरी

Kandri Deulgaon Bridge: भंडारा जिले के कांद्री-देऊलगांव मार्ग पर जर्जर पुल मौत का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों की शिकायतों के बावजूद प्रशासन अब तक नहीं जागा।

  • By आंचल लोखंडे
Updated On: Oct 30, 2025 | 06:38 PM

कांद्री-देऊलगांव का पुल बना मौत का जाल (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Bhandara News: मोहाडी तहसील के कांद्री गांव से देऊलगांव, पिटेसूर और आसपास के अन्य गांवों को जोड़ने वाला पुल अब मौत का जाल बनता जा रहा है। सालों पुराना यह पुल इतनी बुरी तरह जर्जर हो चुका है कि इस पर से गुजरना अब खतरे से खाली नहीं है। पुल के बीचोंबीच बड़े गड्ढे बन चुके हैं और जगह-जगह लोहे की सलाखें बाहर निकली हुई हैं। इस वजह से राहगीरों और वाहन चालकों को हर पल दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल की हालत इतनी खराब है कि न सिर्फ वाहन चलाना बल्कि पैदल चलना भी जान जोखिम में डालने जैसा हो गया है। बरसात के मौसम में पुल की कम ऊंचाई के कारण उस पर से पानी बहने लगता है, जिससे स्थिति और भी खतरनाक हो जाती है।

 नहीं टूटी प्रशासन की नींद

कांद्री, देऊलगांव, पिटेसूर और आलेसूर के नागरिकों के लिए यह पुल जीवनरेखा है, लेकिन अब यही रास्ता खतरा बन चुका है। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार वाहनों के टायर फट चुके हैं, लोग गिरकर घायल हुए हैं, फिर भी प्रशासन की नींद नहीं टूटी।

सम्बंधित ख़बरें

ठाणे में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म कोर्ट का बड़ा फैसला, दोषी को सुनाई 20 साल कारावास की सजा

नागपुर महानगरपालिका चुनाव: बीजेपी ने 10 लाख रुपए का प्रलोभन दिया, कांग्रेस का आरोप

तीसरे चरण में मेट्रो से जुड़ेगा दक्षिण नागपुर, सीएम फडणवीस ने चुनावी सभा में की घोषणा

दूसरे राज्यों की सफल योजनाओं का होगा अध्ययन, राजस्व मंत्री ने की बिदरी के नेतृत्व में समिति गठित

हर दिन किसान, विद्यार्थी और आम नागरिक इसी पुल से आवाजाही करते हैं। खेतों से धान, सब्जियां और पशुधन भी इसी मार्ग से लाए-लेजाए जाते हैं। लोगों का सवाल है “जान हथेली पर लेकर आखिर कब तक चलना पड़ेगा?”

प्रशासन की लापरवाही से बढ़ रहा खतरा

ग्रामीणों ने पुल की मरम्मत या नए निर्माण की मांग कई बार की है, लेकिन अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। न मरम्मत, न नया पुल सिर्फ फाइलों में वादे और जमीनी हकीकत में सन्नाटा यही इस पुल की वर्तमान स्थिति है।

ये भी पढ़े: छत्रपति संभाजीनगर में महिला से अश्लील हरकत, CCTV फुटेज की मदद से आरोपी गिरफ्तार

ग्रामीणों का तीखा सवाल है कि “क्या प्रशासन किसी बड़ी दुर्घटना के बाद ही जागेगा?” प्रशासन की यह लापरवाही न केवल चिंता का विषय है, बल्कि कभी भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है।

Kandri deulgaon bridge becomes death trap

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 30, 2025 | 04:03 PM

Topics:  

  • Chandrapur News
  • Maharashtra
  • Poor Road

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.