Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Chandrapur News: चंद्रपुर मनापा आयुक्त की कार पर फेंके जाली नोट, जनविकास सेना ने लगाया ये आरोप

चंद्रपुर में करोड़ों की योजनाएं पुनः मंजूर कर शहर को कथित रूप से बदहाली के नर्क में धकेले जाने का आरोप लगाते हुए जनविकास सेना ने एक अनोखा प्रदर्शन किया। उन्होंने मनपा आयुक्त की कार पर जाली नोट फेंके।

  • By आकाश मसने
Updated On: Apr 05, 2025 | 07:46 AM

चंद्रपुर मनापा आयुक्त की कार पर जाली नोट फेंकते जनविकास सेना के कार्यकर्ता (फोटो नवभारत)

Follow Us
Close
Follow Us:

चंद्रपुर: महाराष्ट्र के चंद्रपुर में करोड़ों की लागत की योजनाएं विफल होने के बाद उसी काम की पुनः करोड़ों की योजनाएं मंजूर कर शहर को कथित रूप से बदहाली के नर्क में धकेले जाने का आरोप लगाते हुए जनविकास सेना ने एक अनोखा आंदोलन करते हुए मनपा आयुक्त के कार पर जाली नोटों के बंडल फेंके। शहर में धूल, गड्ढों के आलम के साथ ही मनपा में चल रहे कथित धांधलियों के खिलाफ आक्रामक रवैया अपनाते हुए जनविकास सेना ने इस आंदोलन को अंजाम दिया।

विभिन्न मंजूर योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु इन दिनों चंद्रपुर शहर की मुख्य सड़कों को पूर्णतः खोदा गया है, जिससे राहगीरों को धूल से भरे गड्ढों के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इस संदर्भ में आम नागरिकों की ओर से निरंतर आवाज उठाये जाने के बाद मनपा ने अंततः माता महाकाली की यात्रा तथा रामनवमी के औचित्य पर निकलने वाली शोभायात्रा की पृष्ठभूमि पर शहर के मुख्य 2 मार्गों की मरम्मत का काम हाथ में लिया है।

जनविकास सेना के कार्यकर्ताओं ने लगाए नारे

ऐसे में जनविकास सेना ने ‘मेन रोड तो बस एक झांकी है, अभी पूरा शहर खुदना बाकी है’ ऐसे नारे लगाते हुए शहर के गांधी चौक में स्थित मनपा कार्यालय के सामने आंदोलन शुरू किया। मनपा कार्यालय के ठीक सामने मनपा आयुक्त का कार्यालयीन वाहन पार्क किया हुआ था, आंदोलनकारियों द्वारा पहले से एक सूटकेस में जाली नोटों के बंडल भर लाये थे, यह नोटों की गड्डियां उन्होंने आयुक्त के वाहन पर फेंकना शुरू किया, जिससे परिसर में हड़कंप मच गया।

जनविकास सेना के अध्यक्ष पप्पू देशमुख ने आरोप लगाते हुए कहा कि, मनपा 506 करोड़ रुपए की नई भूमिगत सीवरेज योजना का क्रियान्वयन केवल कमीशनखोरी और चहेते ठेकेदार के हितों के लिए कर रही है। इस योजना के लिए न केवल मुख्य सड़कें बल्कि पूरे शहर की सड़कें फिर से खोदी जाएंगी।

एक लाख हस्ताक्षर के साथ CM से होगी शिकायत

जन विकास सेना ने इसी आंदोलन के साथ साथ ही शहर के गांधी चौक से विशाल हस्ताक्षर अभियान शुरू किया। सड़क से गुजरने वाले नागरिक भी इस हस्ताक्षर अभियान में शामिल होते दिखाई दिए। देशमुख ने बताया कि, पहले ही दिन एक हजार से अधिक नागरिकों ने इस हस्ताक्षर अभियान में भाग लिया।

महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

शहर के एक लाख नागरिकों द्वारा हस्ताक्षरित एक पत्र मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि अगले कुछ दिनों में शहर भर में पदयात्राएं और नुक्कड़ सभाएं आयोजित करके एक लाख हस्ताक्षर का लक्ष्य हासिल किया जाएगा।

Janvikas sena workers threw fake notes on the car of chandrapur municipal commissioner

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 05, 2025 | 07:46 AM

Topics:  

  • Chandrapur News
  • Corruption
  • Maharashtra News

सम्बंधित ख़बरें

1

Maharashtra Monsoon Alert: अगले 48 घंटे का हाई अलर्ट, पूरे राज्य में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी

2

गणेशोत्सव पर महाराष्ट्र के यात्रियों को रेलवे ने दी राहत, 367 अतिरिक्त ट्रेनें चलाने का किया ऐलान

3

Maharashtra News Live: राज्य में पिछले 24 घंटों में बाढ़ से जुड़ी घटनाओं में 6 लोगों की मौत

4

मुंबई मोनोरेल हादसे से यात्रियों में दहशत, डिप्टी CM शिंदे ने दिलाया भरोसा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.