Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

क्लोरीन गैस रिसाव की जांच करें, सांसद धानोरकर ने की दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

Gas Leak: रहमतनगर परिसर में स्थित मनपा के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट में हुई क्लोरीन गैस रिसाव की घटना बेहद गंभीर होने से इसकी उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग उठी।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Sep 19, 2025 | 12:36 PM

एसटीपी में गैस लीक (सौजन्य-नवभारत)

Follow Us
Close
Follow Us:

Chandrapur News: चंद्रपुर शहर के रहमतनगर परिसर में स्थित मनपा के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट में हुई क्लोरीन गैस रिसाव की घटना बेहद गंभीर होने से इसकी उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग स्थानीय सांसद प्रतिभा धानोरकर ने की है। उन्होंने कहा है कि, नागरिकों की सुरक्षा से जुड़ी इस प्रकार की किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

धानोरकर ने कहा कि,गैस रिसाव से नागरिकों में दहशत फैल गई है और कई लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। नागरिकों के जीवन से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति या संगठन को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने जिलाधिकारी और मनपा आयुक्त को निर्देश दिए कि, गैस रिसाव के सही कारण की गहन और तत्काल जांच की जाए और एक रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।

घटना के लिए ज़िम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त और तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाए।विस्थापित नागरिकों को सभी आवश्यक सहायता प्रदान की जानी चाहिए। जिन नागरिकों को श्वसन संबंधी या अन्य कोई समस्या हुई है, उन्हें तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जानी चाहिए।

विधायक जोरगेवार ने लिया जायजा

इस बीच स्थानीय विधायक किशोर जोरगेवार ने भी गैस रिसाव की घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। जोरगेवार ने बताया कि, गैस रिसाव से स्वास्थ्य संबंधी शिकायत करने वाले सभीं लोगों को बुधवार को ही सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया गया था। उन्होंने बताया कि, अब स्थिति नियंत्रण में है और नागरिकों को घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है।

उल्लेखनीय है कि, गुरुवार को सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट परिसर में स्थिति सामान्य बनी थी, जिससे रहमतनगर से स्थलांतरित किये गए सभी परिवार अपने अपने घरों में लौट आये थे। गैस रिसाव की इस घटना की सीटीपीएस प्रशासन की ओर से विशेषज्ञों की टीम की मदद से जांच की जा रही है।

स्थिति नियंत्रण में होने का दावा

रहमत नगर क्षेत्र में चंद्रपुर थर्मल पावर स्टेशन (CTPS) के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP PLANT) में क्लोरीन गैस का रिसाव हुआ। इस संबंध में, मनपा प्रशासन ने तत्काल नियंत्रण उपाय लागू किए हैं। नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए, संबंधित विभागों द्वारा आवश्यक कार्रवाई की गई है और स्थिति वर्तमान में नियंत्रण में है।रिसाव से नागरिकों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को होने वाले संभावित खतरे को देखते हुए, मनपा प्रशासन द्वारा क्षेत्र के 125 नागरिकों को महात्मा ज्योतिबा फुले स्कूल, किदवई हाई स्कूल में स्थानांतरित कर दिया गया था।

यह भी पढ़ें – दिल्ली में गूंजी राजूरा की वोट चोरी, चुनाव आयोग पर बरसे कांग्रेस नेता राहुल गांधी, जानें कैसे टला

मनपा प्रभारी आयुक्त विद्या गायकवाड़ ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए। तत्पश्चात, मनपा अतिरिक्त आयुक्त चंदन पाटिल, उपायुक्त संदीप चिद्रावार ने प्रभावित नागरिकों को सुरक्षित रूप से स्थानांतरित करने के निर्देश दिए और तदनुसार सभी नागरिकों को सुरक्षित रूप से स्थानांतरित कर दिया गयाथा। साथ ही, मनपा प्रशासन द्वारा चिकित्सा दल और आपातकालीन सेवाओं को घटनास्थल पर तैयार रखा गया था।

घटनास्थल पर मौजूद अधीक्षक

इस बीच पुलिस अधीक्षक मुमक्का सुदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ईश्वर कातकड़े, उप-विभागीय पुलिस अधिकारी सुधाकर यादव, पुलिस निरीक्षक आसिफ शेख, निशिकांत रामटेके, अमोल कचोरे, दंगा नियंत्रण दल, अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी आदि घटना स्थल पर मौजूद थे।
कार्यकर्ता भी हुए प्रभावित

गैस रिसाव के कारण लोगों को किसी की तरह की परेशानी ना हो इसलिए कुछ राजनीतिक दलों और संगठनों के कार्यकर्ता लोगों की मदद करने में जुटे थे। इनमें से कुछ की हालत बिगडने पर उन्हें आईसीयू में भरती करना पड़ा।

Investigate chlorine gas leak mp dhanorkar demands strict action against culprits

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 19, 2025 | 12:36 PM

Topics:  

  • Chandrapur
  • Chandrapur News
  • Maharashtra

सम्बंधित ख़बरें

1

नासिक में हथियारों के साथ दो युवक गिरफ्तार, पंचवटी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

2

त्र्यंबकेश्वर में श्रद्धालुओं को मिलेगा साफ पानी, कुशावर्त कुंड में लगा नया जल शुद्धीकरण संयंत्र

3

नासिक शहर में वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं ने लोगों की उड़ाई नींद, 6 बाइक गायब, पुलिस जांच में जुटी

4

टिकट के भरोसे पार्टी बदली, नतीजा हार, क्या नासिक में भी दोहराएगा इतिहास? नेताओं के धड़कनें तेज

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.