Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 26 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

प्रदूषण से कब मिलेगी चंद्रपुर को राहत? विधायक मुनघंटीवार ने विधान सभा में उठाया मुद्दा

Sudhir Mungantiwar: चंद्रपुर के औद्योगिक प्रदूषण ने स्थानीय स्वास्थ्य और कृषि को प्रभावित कर दिया है; विधायकों की मांग पर सरकार ने जनप्रतिनिधियों सहित विशेष बैठक और कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया।

  • Written By: केतकी मोडक
Updated On: Jun 26, 2026 | 06:05 PM

विधायक सुधीर मुनगंटीवार (सोर्स- सोशल मीडिया )

Follow Us
Follow Us:

Chandrapur Industrial Pollution: चंद्रपुर जिले में बढ़ते औद्योगिक प्रदूषण का मुद्दा महाराष्ट्र विधानसभा के मानसून सत्र में प्रमुखता से उठाया गया। इस दौरान विधायक सुधीर मुनगंटीवार और विधायक किशोर जोरगेवार ने जिले में प्रदूषण की गंभीर स्थिति को लेकर सरकार का ध्यान आकर्षित करते हुए ठोस एवं दीर्घकालिक उपायों की मांग की।

विधायक सुधीर मुनगंटीवार ने राखी मांग

विधायक सुधीर मुनगंटीवार ने विधानसभा में कहा कि बढ़ते प्रदूषण के कारण चंद्रपुर के नागरिकों के स्वास्थ्य, कृषि और पर्यावरण पर गंभीर दुष्प्रभाव पड़ रहे हैं। उन्होंने बड़े उद्योगों से उनके वार्षिक टर्नओवर का कम से कम एक प्रतिशत हिस्सा बैंक गारंटी के रूप में जमा कराने का प्रस्ताव रखा। इसके साथ ही, उन्होंने प्रदूषण से प्रभावित किसानों को तत्काल मुआवजा देने तथा प्रदूषण नियंत्रण मंडल (MPCB) के अधिकारियों की कार्यप्रणाली की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग भी की।

विधायक सुधीर मुनगंटीवार की मांगों पर प्रतिक्रिया देते हुए पर्यावरण मंत्री पंकजा मुंडे ने स्वीकार किया कि चंद्रपुर में प्रदूषण एक बेहद गंभीर समस्या बन चुकी है। उन्होंने सदन को बताया कि हाल ही में उन्होंने स्वयं जिले का दौरा कर स्थिति का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया है। प्रदूषण संबंधी गंभीर शिकायतों को देखते हुए ‘महामाया कोल वॉशरी’ के खिलाफ ‘क्लोजर नोटिस’ (बंद करने का नोटिस) जारी करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

सम्बंधित ख़बरें

ठाणे में युवा उद्यमी की अनूठी पहल; शादी में खर्च करने की जगह नेत्रहीनों के लिए रोजगार पर किया खर्च

बारामती जलापूर्ति परियोजनाओं को रफ्तार, सुनेत्रा पवार ने दिसंबर 2026 तक काम पूरा करने के दिए निर्देश

चंद्रपुर में 1300 में से 833 जलजीवन मिशन योजनाएं अधूरी, मुनगंटीवार ने विधानसभा में सरकार को घेरा

फडणवीस के कार्यक्रम को बीच में ही छोड़ गई सांसद मेधा कुलकर्णी? पुणे में बीजेपी नेताओं की आंतरिक कलह उजागर

जोरगेवार ने प्रदूषण पर जताई चिंता

इसी मुद्दे पर विधायक किशोर जोरगेवार ने भी विधानसभा में विस्तार से अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि चंद्रपुर राज्य की ऊर्जा और औद्योगिक अर्थव्यवस्था का एक महत्वपूर्ण केंद्र है, लेकिन इस विकास की भारी कीमत यहां के स्थानीय लोगों को प्रदूषण के रूप में चुकानी पड़ रही है। उन्होंने क्षेत्र की कोयला खदानों, कोल वॉशरी, रेलवे साइडिंग, सीमेंट एवं स्टील उद्योगों तथा ताप विद्युत परियोजनाओं (थर्मल पावर प्लांट्स) से लगातार बढ़ रहे प्रदूषण पर गहरी चिंता व्यक्त की।

यह भी पढ़ें:- ‘जल्दी घर क्यों आए…’ पार्टी के बाद छोटी सी बात पर बड़े भाई ने पेट में घोंपा चाकू, अमरावती में मची सनसनी

मंत्री पंकजा मुंडे ने सदन को आश्वस्त किया कि सरकार चंद्रपुर के प्रदूषण के प्रश्न को लेकर पूरी तरह गंभीर है। उन्होंने घोषणा की कि जल्द ही जिले के सभी जनप्रतिनिधियों को शामिल कर एक विशेष बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रदूषण नियंत्रण के लिए व्यापक, दीर्घकालिक और व्यावहारिक उपायों पर सघन चर्चा की जाएगी। विधानसभा में हुई इस सकारात्मक चर्चा के बाद अब चंद्रपुर के नागरिकों की निगाहें सरकार द्वारा घोषित उपायों के वास्तविक क्रियान्वयन पर टिकी हुई हैं।

Chandrapur industrial pollution government meeting plan

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 26, 2026 | 06:05 PM

Topics:  

  • Chandrapur News
  • Chandrapur Pollution
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.