-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chandrapur »
- Rajura Vote Chori Resonates In Delhi Congress Rahul Gandhi Slams Election Commission
दिल्ली में गूंजी राजूरा की वोट चोरी, चुनाव आयोग पर बरसे कांग्रेस नेता राहुल गांधी, जानें कैसे टला
- Written By: प्रिया जैस
Rahul Gandhi On Vote Chori: चंद्रपुर के राजुरा विधानसभा क्षेत्र में कथित वोट चोरी का मुद्दा कांग्रेस नेता लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा दिल्ली में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में गूंजा।

राहुल गांधी (सौजन्य-IANS)
Chandrapur News: लोकसभा में नेता विपक्ष तथा कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा दिल्ली में ली गयी प्रेस कॉन्फ्रेंस में चंद्रपुर जिले के राजूरा विधानसभा क्षेत्र में हुई कथित वोट चोरी की गूंज सुनाई दी। इस गूंज से राजुरा क्षेत्र से विधानसभा में निर्वाचित रहे भाजपा के विधायक देवराव भोंगले पुनः एक बार विवादों के घेरे में फंस गए है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वोट चोरी के मुद्दे पर दिल्ली में गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस ली। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी क्या आरोप करते है इस ओर सबकी निगाहें लगी थी। इस बहुप्रतीक्षित प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में स्थित राजूरा विधानसभा क्षेत्र में हुई कथित वोटों की धांधली का उल्लेख किया।
राजुरा मतदाता सूची से छेड़छाड़
उन्होंने आरोप लगाया कि, राजुरा क्षेत्र में मतदाता सूची से हजारों मतदाताओं ने नाम हटाये गए और सूची में 6850 वोट अतिरिक्त जोड़े गए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि, जो नाम सूची से गायब किये गए वो मुख्यतः उन बूथों से हटाए गए थे जिन बूथों पर पिछले चुनाव में कांग्रेस को अधिकांश वोट प्राप्त हुए थे। यह वोट दलित, अल्पसंख्यक और ओबीसी के वोट थे। इसी प्रकार की धांधली कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, हरयाणा में भी सामने आयी है। जो अन्य राज्यों में बैठकर एक ही व्यक्ति या यंत्रणा द्वारा की गई है।
सम्बंधित ख़बरें
कानपुर देहात: कांग्रेस की स्वागत सभा में चले लात-घूंसे, पूर्व और वर्तमान जिलाध्यक्ष के समर्थक आपस में भिड़े
“चंदा भी चुराते हैं, विधायक भी…” आगरा पहुंचते ही राजेंद्र पाल गौतम ने योगी सरकार पर बोला बड़ा हमला
अयोध्या में कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में कानपुर में सत्याग्रह, गांधी प्रतिमा पर जताया विरोध
चंद्रपुर जिले में औसत 31.84 प्रतिशत जलसंग्रह, बारिश बढ़ने पर राहत की उम्मीद
गौरतलब है कि राजुरा विधानसभा क्षेत्र में विधानसभा चुनाव के दौरान वोटों की धांधली होने का आरोप कांग्रेस के जिलाध्यक्ष तथा विधानसभा चुनाव में पराजित कांग्रेस प्रत्याशी सुभाष धोटे ने पहले ही लगाया था। उल्लेखनीय है कि, वर्ष 2024 को हुए विधानसभा चुनाव में राजुरा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी देवराव भोंगले महज 3054 वोटों के अंतर से विजयी रहे थे।
वोट चोरी का पहला मामला
उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के सुभाष धोटे को मात दी थी। भोंगले को 72882 जबकि धोटे को 69828 वोट प्राप्त हुए थे। इस क्षेत्र में मतदाताओं की कुल पंजीकृत संख्या 315073 थी जिनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 159821 जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 155252 थी।
यह भी उल्लेखनीय है कि, राजुरा क्षेत्र में हुई कथित वोट चोरी का मामला सर्वप्रथम इस क्षेत्र के पराजित प्रत्याशी सुभाष धोटे ने ही एक प्रेस कॉन्फ्रेंस लेकर उजागर किया था। उन्होंने कहा था कि, राजुरा में हुई वोटों की धांधली की शिकायत उन्होंने जिलाधिकारी और उप विभागीय अधिकारी से करने पर जिला प्रशासन ने इस क्षेत्र से 6853 से अधिक वोट कम कर दिए थे।
पर जब उन्होंने निर्वाचन क्षेत्र के गांव -गांव जाकर मुआयना किया तब पता चला था कि, राजुरा और गड़चांदुर में मतदाता सूची में अतिरिक्त मतदाताओं के नाम जोड़े जा चुके है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि, राजुरा में हुई वोटों की धांधली को लेकर जिला प्रशासन ने भले ही 6853 वोट हटाये किंतु इस मामले में किसी के भी खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है।
प्रशासन की सतर्कता से ही टला राजूरा में वोटों का फर्जीवाड़ा
चंद्रपुर, कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा राजुरा क्षेत्र में हुई कथित वोट चोरी के संदर्भ में लगाये गए आरोपों की पृष्ठभूमि पर जिला प्रशासन ने यहां स्पष्ट किया कि, जिला प्रशासन की सतर्कता से ही राजूरा में वोटों के फर्जीवाड़े को विफल किया गया था।
यह भी पढ़ें – चंद्रपुर में भ्रष्टाचार के खिलाफ शिवसेना का पैदल मार्च, नंदोरी से भद्रावती तक निकाली रैली
राजुरा विधानसभा क्षेत्र के मतदाता पंजीकरण अधिकारी रविन्द्र माने ने यहां बताया कि, राजुरा क्षेत्र के मतदाता पंजीकरण अधिकारियों ने क्षेत्र में कम समय में बड़ी संख्या में ऑनलाइन प्राप्त आवेदनों के संबंध में किसी भी शिकायत की प्रतीक्षा किए बिना तत्काल कदम उठाए थे और स्वतःस्फूर्त और नियमानुसार ठोस कार्रवाई की गई थी। उन्होंने बताया कि, राजुरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत प्राप्त कुल 6861 आवेदनों को समय पर अस्वीकार कर दिया गया था। जिसके कारण इन आवेदनों को मतदाता सूची में शामिल नहीं किया गया था।
Rajura vote chori resonates in delhi congress rahul gandhi slams election commission
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 02 July 2026: सिंह-कन्या को मिलेगा लाभ, धनु-मकर रहें सतर्क, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 02, 2026 | 12:08 AMEXCLUSIVE: राजधानी भोपाल में रिहायशी इलाकों के बीच गौस गोदाम, फायर सेफ्टी के नाम पर फेल व्यवस्थाएं- VIDEO
Jul 01, 2026 | 11:49 PMसलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
Jul 01, 2026 | 11:23 PMJammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
Jul 01, 2026 | 11:14 PMनागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट
Jul 01, 2026 | 11:11 PM‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Jul 01, 2026 | 11:10 PMबुरहानपुर में कीचड़ में बैठे पार्षद: जलभराव के विरोध में ‘जल आंदोलन’, महापौर के खिलाफ जमकर नारेबाजी
Jul 01, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














