-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chandrapur »
- Heavy Rain Again Affected Life River Drains Are In Spate Wardha River Is Overflowing
धुवांधार बारिश से फिर जनजीवन प्रभावित; नदी, नाले उफान पर, वर्धा नदी लबालब
- Written By: नवभारत डेस्क

चंद्रपुर. जिले में तीन दिन पूर्व हुई अभूतपूर्व बारिश से हुए जलभराव से हुई क्षति की यादें अभी ताजा ही थी कि, शुक्रवार को फिर एक बार जिले में धुवांधार बारिश हुई, जिससे पुनः एक बार जनजीवन बुरी तरफ प्रभावित हुआ.
मौसम विभाग द्वारा जिले में शुक्रवार को ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए तेज बारिश होने का पूर्वानुमान पहले ही व्यक्त किया गया था, यह अनुमान सटीक साबित हुआ और जिले में अधिकांश स्थानों पर सुबह 10 बजे से ही झमाझम बारिश ने अपनी उपस्थिति दर्शाना शुरू किया, यह बारिश दोपहर 12 के बाद से तेज होती चली गयी, जिससे फिर एक बार चंद्रपुर शहर समेत जिले के अधिकांश गांवों में नदी, नाले लबालब हो गए.
पिछले 4 दिनों से कभी तेज तो कभी रिमझिम हो रही बारिश से जिले के अधिकांश जलाशयों में अब तेजी से जलसंग्रहण बढ़ता जा रहा है. शुक्रवार तक जिले के 4 जलाशय ओव्हरफ़्लो हो चुके थे, चंदई, चारगांव और असोलमेंढा जलाशय मंगलवार को ही ओव्हरफ़्लो हो चुके थे, इनमें शुक्रवार को लभानसराड जलाशय का भी इजाफा हुआ. उल्लेखनीय है कि,असोलमेंढा जलाशय की जलसंग्रहण क्षमता 213.840 मीटर की है, जिसमें अब पानी का स्तर 214.110 मीटर तक पहुंच गया है.चंदई की क्षमता 231 मीटर, चारगांव की 226.500 मीटर तथा लभानसराड की क्षमता 226.700 मीटर की है, यह सभी जलाशय फुल्ल हो चुके है तथा इनसे पानी छोड़ा जा रहा है.
सम्बंधित ख़बरें
चंद्रपुर जिले में औसत 31.84 प्रतिशत जलसंग्रह, बारिश बढ़ने पर राहत की उम्मीद
चंद्रपुर: जिवती के किसानों को भी मिलेगा योजनाओं का लाभ, CM फडणवीस ने दिए ऑफलाइन सातबारा जारी करने के निर्देश
लोन से लेकर डिपॉजिट तक में खेल! ऑडिट में खुली पोल, चंद्रपुर की पतसंस्था में ढाई करोड़ का गबन
चंद्रपुर में सर्पदंश से 6 वर्षीय मासूम की मौत, जिवती की स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल
चंद्रपुर शहर से करीब स्थित इराई बांध में भी अब जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है, इस बांध में चारगांव जलाशय से छोड़ा जाने वाला पानी जमा होता है. इराई बांध शुक्रवार तक 52 प्रतिशत तक भर चुका था. इस जलाशय की जलसंग्रहण क्षमता 207.500 मीटर की है, खबर लिखे जाने तक इस बांध में 205.250 मीटर पानी एकत्रित हो चुका था.
जिले के अन्य जलाशयों में डोंगरगांव प्रकल्प भी अब ओव्हरफ़्लो की दिशा में बढ रहा था, यह जलाशय 92.76 प्रतिशत तक भर चुका था, यही हाल घोडाझरी प्रकल्प का है, यह जलाशय 72 प्रतिशत तक भर चुका था.नलेश्वर 55 प्रतिशत, पकड़ीगुड्डम 41 प्रतिशत तो अमलनाला 37 प्रतिशत भर गया है.
उधर वर्धा जिले में स्थित लाल नाला प्रकल्प से लगातार 411 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है, जिससे वर्धा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है. शुक्रवार दोपहर तक वर्धा नदी का पानी बल्लारपुर से राजुरा मार्ग पर स्थित पुल को टच करने की स्थिति में पहुंच चुका था. गौरतलब है कि, इस पुल से ही तेलंगाना और महाराष्ट्र के बीच अंतरराज्यीय यातायात जारी रहती है. गोसीखुर्द बांध से भी 5238 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है, जिससे वैनगंगा नदी के जलस्तर में भी तेजी से इजाफा हो रहा है.
औसत से 40 प्रतिशत बारिश
जिले में 1 जून से शुक्रवार तक इस मौसम की औसत से 40 प्रतिशत बारिश हो चुकी थी. गुरुवार को जिले में मूल तहसील में सर्वाधिक 138 मिमी बारिश दर्ज की गई. अन्य तहसीलों में सावली में 120, पोंभुरना 102, गोंडपिपरी 80, ब्रम्हपुरी, नागभीड़ 65 और सिंदेवाही में 46 मिमी बारिश हुई थी. गौरतलब है कि, वर्ष 2022 के मुकाबले जिले में अब तक कुछ कम ही बारिश हुई है. जिले में वर्ष 2022 को 20 जुलाई तक 54 प्रतिशत के हिसाब से औसतन 651 मिमी बारिश हुई थी, इस वर्ष यह बारिश 38.8 प्रतिशत के हिसाब से 468 मिमी रही है.
जलाशयों की स्थिति
असोलमेंढा – 100 प्रश
चंदई – 100 प्रश
चारगांव – 100 प्रश
लभानसराड – 100 प्रश
इराई – 52 प्रश
घोडाझरी – 72 प्रश
नलेश्वर – 55 प्रश
डोंगरगांव – 92 प्रश
पकडीगुड्डम – 40 प्रश
अमलनाला – 37 प्रश
Heavy rain again affected life river drains are in spate wardha river is overflowing
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र में जाति सत्यापन के लिए AI और ब्लॉकचेन का होगा इस्तेमाल, CM फडणवीस ने दिए निर्देश
Jul 02, 2026 | 06:18 PMवो शरणार्थी नहीं, धर्म के योद्धा थे! भारत-पाक विभाजन पर बोले RSS चीफ मोहन भागवत, सिंधी समाज को लेकर कही ये बात
Jul 02, 2026 | 06:14 PMओवरटेक के चक्कर में मौत को दी चुनौती! दो ट्रकों के बीच से निकला ट्रक, हवा में उठ गए पहिए
Jul 02, 2026 | 06:12 PMकश्मीर में मटन की भारी किल्लत, शादी-ब्याह पर मंडराया संकट! व्यापारियों ने पंजाब को ठहराया जिम्मेदार
Jul 02, 2026 | 06:10 PMसागर में घर के दरवाजे पर बैठा था मौत का पहरेदार-‘कोबरा’, पूरी रात कमरे में कैद रहा परिवार; ऐसे किया रेस्क्यू
Jul 02, 2026 | 06:01 PMमहाराष्ट्र सरकार की नई किसान ऋणमाफी योजना से 56 लाख किसानों का होगा फायदा, जानें कितने लाख तक होगी कर्जमाफी
Jul 02, 2026 | 05:51 PM‘सिया के साथ रिया जैसा बर्ताव न करें’ कहकर घिरे डायरेक्टर संजय गुप्ता, सोशल मीडिया पर हुई तीखी आलोचना
Jul 02, 2026 | 05:50 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














