Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बाघ के शिकार मामले में फिर पांच आरोपी गिरफ्तार

  • Written By: नवभारत डेस्क
Updated On: Oct 16, 2023 | 11:24 PM

File Photo

Follow Us
Close
Follow Us:
  • राजोली फाल शिकार मामला: आरोपी नंबर नौ, आरोपी गुवाहाटी से गिरफ्तार

सावली. वन परिक्षेत्र कार्यालय के अंतर्गत आनेवाले उपवनक्षेत्र व्याहड खुर्द परिसर के राजोली फाल में छह माह पहले दो बाघों का शिकार किया गया था. इस मामले में सावली वन विभाग ने गुवाहाटी से पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. वन विभाग ने उन्हे अदालत में पेश किया और 18 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया. इससे पहले इस मामले में एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था.

गिरफ्तार आरोपियों में अर्जुन सिंह प्यारेसिंह कुर्डिया(39), ओमप्रकाश कुर्डिया (45), रामदास गोपी कुर्डिया(40), मायादेवी कुर्डिया(50), राजवती ओमप्रकाश कुर्डिया(40) शामिल हैं. बाघ का शिकार गडचिरोली जिले के आंबेशिवनी इलाके में किया गया था. इस बीच, गुवाहाटी में बाघ की खाल के साथ आरोपियों के पकड़े जाने के बाद यह खुलासा हुआ कि शिकारी गिरोह ने सावली तहसील के राजोली फाल से दो बाघों का शिकार किया था. उसी आधार पर पहले से जेल में बंद तीनों को वन विभाग ने हिरासत में लिया था. इसके बाद एक महिला को गिरफ्तार कर लिया गया. अब पांच और लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

व्यवसाय की आड़ में शिकार

यह आरोपी वन क्षेत्र में रहकर विभिन्न सामान बेचने का कारोबार करते हैं.  लेकिन उस व्यवसाय की आड़ में बाघों का शिकार करना उनका मुख्य व्यवसाय होने की जानकारी वनविभाग ने दी. यह कार्रवाई सहायक वन संरक्षक कुमार शेडगे, विशेष बाघ सुरक्षा बल के वनपरिक्षेत्र अधिकारी घनश्याम नायगांवकर, सावली वनपरिक्षेत्र अधिकारी प्रवीण विरुटकर के नेतृत्व में वन विभाग की टीमों ने गुवाहाटी पहुंचकर गिरफ्तार कर लिया. वन विभाग के अधिकारी आगे की जांच कर रहे हैं.

सम्बंधित ख़बरें

चंद्रपुर रेत तस्करी रैकेट का पर्दाफाश, BJP के दो बड़े नेताओं पर FIR से मची खलबली, पार्टी ने साधी चुप्पी

चंद्रपुर: ‘DJ की धुन पर खूनी डांस’, अंबेडकर जयंती समारोह में दहशत, इलाके में पसरा मातम

चंद्रपुर बांबेझरी और कुसुंबी गांवों के किसानों के जमीन विवाद पर पालकमंत्री का आश्वासन, समाधान के लिए प्रशासन

चंद्रपुर में भीषण सड़क हादसा; जंगली सूअर को बचाने में पलटी बारातियों की पिकअप, 12 घायल; 6 की हालत गंभीर

Five accused arrested again in tiger hunting case

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 16, 2023 | 11:24 PM

Topics:  

  • Chandrapur News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.