Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

चंद्रपुर रेत तस्करी रैकेट का पर्दाफाश, BJP के दो बड़े नेताओं पर FIR से मची खलबली, पार्टी ने साधी चुप्पी

BJP in Brahmapuri Sand Smuggling: ब्रह्मपुरी में रेत तस्करी का भंडाफोड़। भाजपा के पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष और वरिष्ठ नेता के ट्रैक्टर जब्त। कांग्रेस से भाजपा में आए नेताओं पर FIR से मचा हड़कंप।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Apr 16, 2026 | 08:56 AM

रेत तस्करी में भाजपा का नाम (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

BJP Sand Smuggling Controversy: ब्रम्हपुरी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अहेरनवरगांव में छापा मारकर बड़े पैमाने पर रेत की तस्करी पकड़ी और 6 आरोपियों पर मामला दर्ज किया है। इनमें 2 भाजपा के नेता बताये जा रहे हैं। भाजपा नेताओं के नाम आने से खलबली मच गई है। दबी जुबान में लोग अब यह कहने लगे हैं कि जो भाजपा कांग्रेस नेताओं पर मकोका लगाने का काम कर रही थी उसी पार्टी के नेता अब पकड़े जा रहे हैं लेकिन अब मकोका लगाने जैसी कोई बात नहीं हो रही है। इससे भाजपा की किरकिरी होने लगी है।

पुलिस को पता चला है कि BJP के वरिष्ठ नेताओं की छत्रछाया में रेत तस्करी का कारोबार जोरशोर से चल रहा था। इस घटना को लेकर राजनीतिक हलकों में खलबली मची हुई है। इस मामले में पुलिस ने कृष्णकांत गोवर्धन देवढगले (26), विलास विखार, यश प्रभु बंडे (20), मोंटू सहारे, साहिल कृष्णलाल बर्डे (21) और कृष्णलाल सहारे को आरोपी बनाया है। इनमें से कृष्णलाल सहारे पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष रह चुका है।

विधानसभा चुनाव भी लड़ा

BJP ने विधानसभा चुनाव 2024 में कृष्णलाल को ब्रम्हपुरी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया था। बेहद रोमांचक मुकाबले में वह कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार से हार गया था। वहीं विलास विखार एक समय में कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार का कर्मठ कार्यकर्ता था।

सम्बंधित ख़बरें

मंत्रालय की सुरक्षा कड़ी, Elite Guard कमांडो तैनात, आतंकी खतरे के बीच बड़ा कदम

प्याज की कीमतों पर कंट्रोल के लिए बड़ा प्लान, महाराष्ट्र में अब बनेगा Onion Powder

NCP में इस्तीफों की लगी झड़ी! वर्धा के कई दिग्गज नेताओं ने छोड़ा पद, पार्टी में सियासी भूकंप के संकेत

हर दिन 1.5 करोड़ का नुकसान झेल रहा MSRTC: सुधार के लिए सख्त कदम, 2025-26 में 591 करोड़ रुपये का घाटा

ब्रम्हपुरी नगरपालिका में गट नेता से लेकर महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी निभाने वाले विलास विखार ने ऐन नगरपालिका चुनाव के पूर्व नगराध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस से नाता तोड़कर BJP का दामन थाम लिया। परंतु उसके नगराध्यक्ष बनने के सपने अधूरे रह गए क्योंकि भाजपा ने टिकट ही नहीं दिया।

भाजपा नेताओं पर मामला दर्ज

विखार भाजपा में जाने के बाद विधायक कीर्ति कुमार भांगड़िया के नजदीक है। साथ ही उसके राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले के साथ भी अच्छे संबंध होने की चर्चा है। पुलिस के अनुसार इन दोनों भाजपा नेताओं के ट्रैक्टर रेत तस्करी में लिप्त होने के कारण उन पर भी मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें – NCP में इस्तीफों की लगी झड़ी! वर्धा के कई दिग्गज नेताओं ने छोड़ा पद, पार्टी में सियासी भूकंप के संकेत

पुलिस ने बताया कि रेत और ट्रैक्टर जब्त कर लिए गए हैं। सभी आरोपियों को जमानत भी मिल गई है। आगे की दंडात्मक कार्रवाई के लिए ब्रम्हपुरी के तहसीलदार को पुलिस ने अपनी रिपोर्ट पेश कर दी है। तहसीलदार के माध्यम से ट्रैक्टर मालिकों पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

अवैध परमिट से रेत ढुलाई

सहारे को आरोपी बनाया गया है। सभी आरोपी ब्रम्हपुरी तहसील के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले हैं। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी बिना किसी वैध परमिट के वैनगंगा नदी के किनारे से अवैध तरीके से रेत का उत्खनन और परिवहन कर रहे थे जिससे राजस्व का नुकसान हो रहा था। आरोपी करीब 3 ब्रास रेत (कुल कीमत 18,000 रुपये) चोरी करके ले जा रहे थे। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कीं जिनकी कुल कीमत 15,18,000 बताई गई।

Brahmapuri sand smuggling bjp leaders involved controversy

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 16, 2026 | 08:56 AM

Topics:  

  • BJP
  • Chandrapur News
  • Maharashtra
  • Nagpur News
  • sand smuggling case

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.