- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chandrapur »
- Drugs Selling Two Accused Including Minor Arrested In Chandrapur
चंद्रपुर में ड्रग्स बेचते नाबालिग समेत 3 आरोपी गिरफ्तार, 2.84 लाख का माल जब्त
Chandrapur News: चंद्रपुर पुलिस ने रयतवारी कॉलरी में छापा मारकर नाबालिग सहित दो आरोपियों से एमडी पाउडर, नकद और मोबाइल फोन जब्त किया। आरोपियों के खिलाफा NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।
- Written By: आकाश मसने

जब्त ड्रग्स के साथ चंद्रपुर पुलिस (फोटो नवभारत)
Chandrapur MD powder Seized: चंद्रपुर पुलिस ने 31 दिसंबर 2025 को रयतवारी कॉलरी में नशीले पदार्थों की बिक्री करने वाले नाबालिग और दो आरोपियों के खिलाफ छापा मारा। इस कार्रवाई में 2.84 लाख रुपए के मादक पदार्थ और मोबाइल फोन जब्त किए गए। मामले की जांच रामनगर पुलिस कर रही है।
छापा और जब्ती की कार्रवाई
चंद्रपुर स्थानीय अपराध शाखा की टीम को गोपनीय सूचना मिली थी कि रयतवारी कॉलरी में अवैध मादक पदार्थ बेचे जा रहे हैं। सूचना के आधार पर 31 दिसंबर को टीम ने छापा मारा। इस दौरान एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया। उसके पास से 48.160 ग्राम एमडी पाउडर बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत ₹2,40,000 है। साथ ही आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन (₹5,000) और नकद ₹39,000 भी जब्त किया गया। इस प्रकार कुल 2,84,000 रुपए के माल की जब्ती हुई।
आरोपियों पर मामला दर्ज
इस छापेमारी में पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग व चंद्रपुर रयतवारी कॉलरी निवासी सैफुद्दीन सिद्दीकी, नागपुर निवासी श्रीकांत डुंबरे शामिल है। पुलिस ने इनके खिलाफ रामनगर थाना में अपराध क्रमांक 1101/2025 दर्ज किया। मामला NDPS एक्ट की धारा 8(क), 22(ब) और 29 के तहत चल रहा है। जांच वर्तमान में रामनगर पुलिस कर रही है।
सम्बंधित ख़बरें
Baramati Byelection: बारामती और राहुरी में चुनाव लड़ने पर अड़ी कांग्रेस, निर्विरोध निर्वाचन की उम्मीदें खत्म
Mumbai Metro Line-9 उद्घाटन टला, दहिसर-काशीगांव फेज-1 अब 6 अप्रैल को होगा लॉन्च
चंद्रपुर की महाकाली यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, झरपट नदी में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी, देखें तस्वीरें
Mumbra में फायरिंग से सनसनी: छेड़छाड़ के विवाद में एक की मौत, आरोपी गिरफ्तार
यह भी पढ़ें:- 2026 की शुरुआत सुहावने मौसम के साथ, नए साल की पहली सुबह मुंबई में हुई झमाझम बारिश
पुलिस टीम और नेतृत्व
इस कार्रवाई का नेतृत्व पुलिस निरीक्षक अमोल काचोरे ने किया। पुलिस अधीक्षक मुम्मका सुदर्शन और अपर पुलिस अधीक्षक ईश्वर कातकड़े के मार्गदर्शन में स्थानीय अपराध शाखा की पूरी टीम शामिल रही। टीम में सहायक पुलिस निरीक्षक बलराम झाडोकार, पुलिस उप निरीक्षक सुनील गौरकार, हवालदार नितीन सालवे, नितीन कुरेकार, सुभाष गोहोकार, सचिन गुरनुले, प्रमोद कोटनाके, परवरिश शेख, आरक्षक शशांक बादामवार, प्रसाद धुलगुंडे और चालक सिपाही प्रमोद डंबारे शामिल थे।
पुलिस की अपील
पुलिस ने सभी नागरिकों से अनुरोध किया है कि नशीले पदार्थ का सेवन, बिक्री या खरीद करना कानूनन अपराध है। ऐसे किसी भी गतिविधि की सूचना चंद्रपुर पुलिस हेल्पलाइन 7887890100 पर दी जा सकती है।
Drugs selling two accused including minor arrested in chandrapur
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Baramati Byelection: बारामती और राहुरी में चुनाव लड़ने पर अड़ी कांग्रेस, निर्विरोध निर्वाचन की उम्मीदें खत्म
Apr 03, 2026 | 11:13 AMUAE का कंगाल पाकिस्तान को अल्टीमेटम, 17 अप्रैल तक लौटाना होगा 2 बिलियन डॉलर का कर्ज, नहीं तो…
Apr 03, 2026 | 11:08 AMनवभारत विशेष: आखिर महाराष्ट्र सरकार को झुकना पड़ा, किसानों की कर्जमाफी उपकार या लूट की वापसी!
Apr 03, 2026 | 11:07 AMधुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 15वें दिन की कमाई में हल्की गिरावट, फिर भी पकड़ रही मजबूत
Apr 03, 2026 | 11:03 AMMumbai Metro Line-9 उद्घाटन टला, दहिसर-काशीगांव फेज-1 अब 6 अप्रैल को होगा लॉन्च
Apr 03, 2026 | 10:53 AMचंद्रपुर की महाकाली यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, झरपट नदी में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी, देखें तस्वीरें
Apr 03, 2026 | 10:52 AM2026 में EV का धमाका, सस्ता से लेकर लग्जरी तक नई इलेक्ट्रिक गाड़ियां अप्रैल में लॉन्च
Apr 03, 2026 | 10:51 AMवीडियो गैलरी

बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM
वर्दी पहनते ही पिता की याद में छलके आंसू, परेड में जवान ने स्वर्गीय पिता की तस्वीर को किया सलाम; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:28 PM











