Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

CSR का फंड लिया फिर भी नहीं बांटी सिलाई मशीनें, RTI के तहत जानकारी में घोटाले का भंडाफोड़

RTI Disclosure Chandrapur: चंद्रपुर में CSR फंड के तहत 50 सिलाई मशीनें ग्राम पंचायत को देने का दावा किया लेकिन लाभार्थियों तक नहीं पहुँची। RTI के माध्यम से खुलासा हुआ है।

  • By आंचल लोखंडे
Updated On: Nov 24, 2025 | 06:25 PM

CSR का फंड लिया फिर भी नहीं बांटी सिलाई मशीनें (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Chandrapur CSR scam: अनुसार चंद्रपुर वेकोलि ने ग्राम पंचायत को 50 सिलाई मशीनें दी थी। परंतु यह मशीने लाभार्थियों को बांटी ही नहीं गई। इस खुलासे से हड़कंप मच गया है। इतना ही नहीं ऐसी कोई सिलाई मशीनें भी ग्रामपंचायत को मिली इसका आधिकारिक दस्तावेज ही ग्राम पंचायत में अब मौजूद न होने की बात स्वयं ग्राम पंचायत की सचिव ने कही है। जिससे सिलाई मशीन वितरण में बड़ी धांधली की संभावना जतायी जा रही है।

हालांकि अब तक इसपर किसी ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। संतप्त लोगों ने इसपर ग्राम पंचायत प्रशासन की जमकर खिंचाई की है। आरटीआई के तहत सामाजिक कार्यकर्ता संजय शिंदे का कहना है कि सीएसआर गतिविधि के अंतर्गत पहले सरपंच व्दारा वेकोलि से लिखित मांग की जाती है। योग्य लाभार्थियों का चयन होता है। उसके अनुसार मांग मंजूर होती है। ऐसे में जब वेकोलि ने दुर्गापुर ग्रामपंचायत को मशीनें दी तो इस संबंध में एक भी दस्तावेज ग्राम पंचायत में मौजूद कैसे नहीं है।

जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा

ऐसा सवाल आरटीआई कार्यकर्ता संजय शिंदे ने उठाया है। ग्राम पंचायत की सचिव वेस्कडे को इतनी बडी बात मालूम नहीं कि वह जिम्मेदारी से पल्ला झाड रही है। इन बातों को लेकर लोगों में आश्चर्य है। लाभार्थियों को भी आश्चर्य है कि अगस्त में प्रस्तावित सिलाई मशीन वितरण कार्यक्रम आखिर हुआ कहां। बहरहाल इसपर अब वेकोलि की ओर से क्या रुख अपनाया जाता है इस ओर लोगों की नजरे लगी है।

ग्राम पंचायत में नहीं रिकार्ड

दरअसल यह पूरा मामला दो अलग अलग आरटीआई से स्पष्ट हुआ है। पहली आरटीआई ग्राम पंचायत में लगाई गई थी। जिसमें पूछा गया था कि अगस्त 2025 में सीएसआर अंतर्गत प्रशिक्षित महिलाओं को सिलाई मशीन बांटी जानी थी, क्या उसका वितरण हुआ है।

ये भी पढ़े: पुल बना लेकिन ST बस शुरू नहीं, चिमूर-नागभीड़ मार्ग पर छात्रों की परेशानी

इसपर ग्राम पंचायत की सचिव वेस्कडे ने लिखित रुप में कहा है कि सिलाई मशीन वितरण के बारे में कोई जानकारी ग्राम पंचायत के दस्तावेजों में उपलब्ध नही है। इसी परिप्रेक्ष्य में जब वेकोलि को आरटीआई के माध्यम से यही पूछा गया तो चंद्रपुर क्षेत्र वेकोलि के महाप्रबंधक ने सन 2022 से 25 दौरान दुर्गापुर ग्राम पंचायत को सिलाई मशिनें दिये जाने का खुलासा किया। वेकोलि ने आरटीआई के जवाब में स्पष्ट लिखा है कि दुर्गापुर ग्राम पंचायत को 50 सिलाई मशीन दी गई थी।

Csr fraud chandrapur sewing machines

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 24, 2025 | 06:25 PM

Topics:  

  • Chandrapur News
  • Maharashtra
  • Online Scam

सम्बंधित ख़बरें

1

सुहास कांदे ने इतिहास रच दिया है, वे विकास के बिग बॉस हैं…चुनाव प्रचार में उतरे एकनाथ शिंदे

2

आरोप नहीं, अगले 5 साल का विजन लाया हूं…CM फडणवीस ने निकाय चुनाव में मांगा वोट

3

येवला को विकास चाहिए, महायुति उम्मीदवार ही जीतेंगे…पूर्व MP समीर भुजबल ने भरी हुंकार

4

फांसी की सज़ा तक शांत नहीं बैठेंगे, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पीड़ित परिवार को दिया आश्वासन

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.