पोंभूर्णा श्मशान भूमि में पूजा को लेकर विवाद, तीन युवकों ने की मारपीट, तीन लोग घायल; जांच में जुटी पुलिस
Chandrapur crime News: चंद्रपुर के पोंभूर्णा में श्मशान भूमि में पूजा करने पर विवाद हो गया। अज्ञात युवकों ने इसे 'अघोरी कृत्य' बताकर मारपीट की, जिससे 3 लोग घायल हो गए। पुलिस जांच जारी है।
- Written By: रूपम सिंह
Crime सांकेतिक फोटो (सोर्सः फाइल फोटो)
Chandrapur Crime Sellur Ghat: पोंभुर्णा के युवक के अंतिम संस्कार के कुछ ही घंटों बाद सेल्लूर घाट श्मशान भूमि में घटी एक संदिग्ध घटना से क्षेत्र में चर्चा का माहौल बन गया। श्मशान परिसर में कुछ लोगों द्वारा पूजा-अनुष्ठान किए जाने की सूचना मिलने पर वहां पहुंचे कुछ युवकों ने इसे कथित रूप से ‘अघोरी कृत्य’ बताते हुए आपत्ति जताई। इसी बात को लेकर हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। यह घटना शनिवार रात करीब 8 बजे हुई।
चंद्रपुर शहर के एक 24 वर्षीय युवक का उसी दिन सेल्लूर घाट श्मशान भूमि में अंतिम संस्कार किया गया था। परिजन अंतिम संस्कार के बाद घर लौट गए थे। कुछ समय बाद सूचना मिली कि श्मशान परिसर के समीप नदी किनारे कुछ लोग पूजा-विधि कर रहे हैं।
बताया गया है कि अशोक पुष्पलवार (पॉभूर्णा), सुरेश दिवसे (चेक बल्लारपुर) और विनोद चिताडे (गोंडपिपरी) नदी किनारे पूजा-अर्चना कर रहे थे। इसी दौरान वहां पहुंचे तीन अज्ञात युवकों ने उक्त अनुष्ठान पर आपत्ति जताते हुए इसे ‘अघोरी कृत्य’ बताया।
सम्बंधित ख़बरें
बूथ कार्यकर्ता से मुख्यमंत्री तक, देवेंद्र फडणवीस का वह सफर जो हर किसी के लिए प्रेरणा है
नागपुर से इतना खास लगाव क्यों रखते हैं देवेंद्र फडणवीस? तस्वीरों में जानिए सफर!
अजीत पवार और बारामती: सात बार विधायक बनने से लेकर बारामती मॉडल गढ़ने तक का राजनीतिक सफर
युवाओं के सामने उद्धव ने सिर झुकाया, जंतर-मंतर पर CJP के मंच से भरी हुंकार, बोले- महाराष्ट्र आपके साथ है
परिसर में विभिन्न तरह की चल रहीं चर्चाएं
घटना में तीनों व्यक्तियों को मामूली चोटें आईं । उन्हें उपचार के लिए पोंभुर्णा ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां प्राथमिक उपचार के बाद अगले दिन छुट्टी दे दी गई। सूचना मिलने पर पोंभूर्णा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा किया ।
यह भी पढ़ें:- Nagpur Weather: भीषण गर्मी के बीच शाम को गरजेंगे बादल, जानें आज नागपुर के मौसम का पूरा पूर्वानुमान
अशोक पुष्पलवार की शिकायत पर तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है तथा मामले की आगे जांच जारी है। इस बीच श्मशान भूमि में किए जा रहे पूजा-अनुष्ठान के वास्तविक उद्देश्य को लेकर विभिन्न तरह की चर्चाएं हो रही है । कुछ लोगों ने इसे कथित रूप से गुप्त धन की खोज से भी जोड़कर देखा है। हालांकि चंद्रपुर पुलिस ने नागरिकों से अफवाहों पर विश्वास न करने और सत्यापित जानकारी पर ही भरोसा रखने की अपील की है।
