छत्तीसगढ़ हाथकरघा वस्त्र प्रदर्शनी का चंद्रपुर में शुभारंभ, 26 अप्रैल तक चलेगा आयोजन
छत्तीसगढ़ हाथकरघा वस्त्र प्रदर्शनी 19 से 26 अप्रैल 2026 तक चन्द्रपुर में, बुनकरों के लिए रोजगार और कला का प्रदर्शन।
Chandrapur News: छत्तीसगढ़ शासन ग्रामोद्योग विभाग, जिला हाथकरघा कार्यालय बिलासपुर के सौजन्य से कोसा एवं कॉटन ऑट छत्तीसगढ़ हाथकरघा वस्त्र प्रदर्शनी सह विक्रय का शुभारंभ १९ अप्रैल २०२६ को दोपहर ४ बजे किया गया. बिसाहूदास महत राज्य छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय प्रोत्साहन पुरस्कार प्राप्त बुनकर राजन कुमार देवांगन के हस्ते राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर उक्त प्रदर्शनी का शुभारंभ प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी सांस्कृतिक सभागृह वयाईन गैलेरी पानी की टंकी चौक, चन्द्रपुर महाराष्ट्र में हुआ.
यह प्रदर्शनी १९ अप्रैल २०२६ से २६ अप्रैल २०२६ तक चलेगी. प्रदर्शनी के आयोजन का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के हाथकरघा बुनकरों, हस्तशिल्प कारीगर एवं खादी उत्पाद को विपणन हेतु उचित माध्यम से उपलब्ध कराना, बुनकरों के बुनाई कला को आम नागरिकों तक सीधे पहुंचाना तथा उपभोक्ता के माध्यम से नित नवीन डिजाईनों के विकास हेतु सुझाव प्राप्त करना है. प्रदर्शनी के माध्यम से छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय हाथकरघा वस्त्र उत्पाद को एक ही छत के नीचे आम उपभोक्ता तक सीधे पहुंचाना, बुनकरों हस्तकला के कारीगर, खादी वस्त्र उत्पादक के लिए नियमित रोजगार के अवसर में वृद्धि करना है.
छत्तीसगढ़ में हाथकरघा पर वस्त्र उत्पादन कर महिलाएं बुनकरी के माध्यम से अपनी पहचान बनाने में कामयाब हो रही है. उक्त प्रदर्शनी में कोसा एवं सूती उत्पादक क्षेत्र रायगढ, जाजगीरचाम्पा, बिलासपुर, चन्द्रपुर, अछोटा, धमतरी, सिवनी के बुनकर समिति के २४ बुनकर प्रतिनिधि द्वारा भाग लिया गया है. उनके द्वारा आकर्षक कोसा एवं कॉटन वस्त्र जैसे उत्कृष्ठ कलात्मक कोसा साडियों, कोसा मलमल, कोसा ड्रेस मटेरियल, कोसा सलवार सूट, कोसा बफ्ता, सूती साडियों, कॉटन शूटिंग, शर्टिंग, दुपट्टा आदि का प्रदर्शन किया गया है.
सम्बंधित ख़बरें
IRCTC करा रहा दिव्य दक्षिण यात्रा, भारत गौरव ट्रेन से होगा आध्यात्मिक धरोहर का अनुभव
CREDAI-MCHI की प्रॉपर्टी एग्ज़िबिशन में बिके 234 घर, 398 करोड़ का लोन मंज़ूर
ट्रैक्टर चालक की पुलिसकर्मी को गाली और जान से मारने की धमकी, वायरल वीडियो के बाद आरोपी शेगांव से गिरफ्तार
अकोला जिले के अनेक क्षेत्रों में तेज हवाएं चलीं, कुछ क्षेत्रों में हुई हल्की बारिश, तापमान में आयी गिरावट
शुभारंभ में उपस्थित मुख्य अतिथि एवं जन प्रतिनिधियों का प्रदर्शनी के नोडल अधिकारी डोमूदास, उप संचालक, हाथकरघा बिलासपुर के द्वारा अभार व्यवत्त किया गया. साथ ही उक्त प्रदर्शनी दिनांक १९अप्रैल२०२६ से २६अप्रैल २०२६ तक प्रतिदिन सुबड ११ बजे से रात्रि १० बजे तक खुली रहेगी. आयोजकों ने प्रदर्शनी में उपस्थित होकर छत्तीसगढ़ प्रदेश की बुनाई कला, हस्तशिल्प एवं खादी वस्त्र उत्पादन का अवलोकन कर प्रोत्साहित करने का अनुरोध किया है.
