Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

चंद्रपुर के स्कूल में बच्चों ने टॉफी समझकर निगलीं एनीमिया की गोलियां, 19 छात्र अस्पताल में भर्ती; जांच शुरू

Chandrapur News: चंद्रपुर में जिला परिषद स्कूल के 19 छात्रों ने शिक्षकों की गैरमौजूदगी में ज्यादा आयरन गोलियां खा लीं। तबीयत बिगड़ने पर सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच के आदेश दिए गए।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Feb 13, 2026 | 01:43 PM

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: AI)

Follow Us
Close
Follow Us:

Chandrapur Iron Tablets Overdose Case: महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां एक जिला परिषद स्कूल के 19 छात्र एनीमिया रोधी (Iron/Folic Acid) गोलियों का अत्यधिक सेवन करने से बीमार पड़ गए हैं। यह घटना भद्रावती तहसील के भामदेली गांव की है। अधिकारियों ने शुक्रवार को पुष्टि की कि सभी बच्चों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

कैसे हुआ यह हादसा?

नियम के अनुसार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को कुपोषण और एनीमिया से बचाने के लिए हर सोमवार को आयरन की गोलियां दी जाती हैं। यह गोलियां शिक्षकों की निगरानी में ही दी जानी चाहिए। हालांकि, भामदेली के इस स्कूल में मंगलवार को कुछ अलग ही हुआ। बताया जा रहा है कि शिक्षकों की अनुपस्थिति का फायदा उठाते हुए बच्चों ने अलमारी या बैग में रखी इन गोलियों को निकाल लिया और बड़ी मात्रा में इनका सेवन कर लिया। संभवतः बच्चों ने इसे ‘टॉफी’ या कोई मीठी गोली समझकर खा लिया।

बुधवार रात बिगड़ी तबीयत

चंद्रपुर जिला स्वास्थ्य अधिकारी अशोक कटारे ने बताया कि आयरन की गोलियां खाने के अगले दिन यानी बुधवार रात को बच्चों की हालत खराब होने लगी। कुल 19 छात्रों ने सिर चकराने, जी मिचलाने और अत्यधिक बेचैनी की शिकायत की। स्कूल प्रशासन और परिजनों ने तुरंत एंबुलेंस बुलाई और बच्चों को चंद्रपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सम्बंधित ख़बरें

आईआईटी बॉम्बे-कोलंबिया यूनिवर्सिटी की साझेदारी, मैन्युफैक्चरिंग के लिए बनेगा नया एआई सेंटर

नागपुर में ड्रग्स तस्करी’ का पर्दाफाश: प्राइवेट बस में सीट के नीचे छिपा था 4 लाख का MD; पुलिस ने दबोचा

मुंबई हार्बर लाइन एसी लोकल को जबरदस्त रिस्पॉन्स, 16 दिन में 6.40 लाख यात्रियों ने किया सफर

नागपुर जिले में 5 मौतें: कहीं ‘काल’ बनकर दौड़ा टिप्पर, कहीं जलाशय ने ली जान; सावनेर में युवक ने लगायी फांसी

स्वास्थ्य की वर्तमान स्थिति

अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक, भर्ती किए गए 19 बच्चों में से 16 की हालत अब पूरी तरह स्थिर है। हालांकि, 3 बच्चों की स्थिति को देखते हुए उन्हें अभी भी डॉक्टरों की कड़ी निगरानी (Observation) में रखा गया है। गनीमत यह रही कि समय रहते बच्चों को इलाज मिल गया, वरना आयरन ओवरडोज अंगों को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता था।

यह भी पढ़ें:- नासिक सिंहस्थ कुंभ 2027: मानसून से निपटने को टेंट सिटी होगी पूरी तरह ‘स्टॉर्म प्रूफ’, AI से संभलेगी भीड़

जिला परिषद CEO ने दिए जांच के आदेश

इस गंभीर लापरवाही को देखते हुए जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) पुलकित सिंह ने मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। सवाल यह उठ रहे हैं कि बच्चों के हाथ इतनी बड़ी मात्रा में दवाएं कैसे लगीं और उस समय स्कूल का स्टाफ कहां था?

Chandrapur zp school 19 students ill after iron tablets overdose bhadrawati news

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 13, 2026 | 01:43 PM

Topics:  

  • Chandrapur
  • Chandrapur News
  • Maharashtra

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.