नागपुर जिले में 5 मौतें: कहीं ‘काल’ बनकर दौड़ा टिप्पर, कहीं जलाशय ने ली जान; सावनेर में युवक ने लगायी फांसी
Nagpur District Accidents: नागपुर जिले में हादसों का ब्लैक थर्सडे। उमरेड में पिता-पुत्री की मौत के बाद भड़की हिंसा, टिप्पर फूंका। सावनेर और रामटेक में भी तीन ने गंवाई जान।
- Written By: प्रिया जैस
मृतक - जान्वही, देवीदास, सुभाष, पवन, कुंती
Umred Mohpa Road Accident: उमरेड-मोहपा मार्ग पर गुरुवार को सुबह करीब 10 बजे एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में पिता और पुत्री की मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया और गुस्साए ग्रामीणों ने दुर्घटना के लिए जिम्मेदार टिप्पर ट्रक को आग के हवाले कर दिया। कुछ समय के लिए इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बन गई।
मृतकों की पहचान मोहपा निवासी जान्हवी सुभाष भिवणकर (18) और उसके पिता सुभाष केशव भिवणकर (52) के रूप में हुई है। जान्हवी 12वीं बोर्ड की परीक्षा देने अपने पिता के साथ बाइक से उमरेड जा रही थी। उसके साथ गांव की ही वंशिका ज्ञानेश्वर नरूले (18) भी परीक्षा देने जा रही थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुभाष भिवणकर अपनी बाइक क्रमांक एमएच 31/एएक्स 7578) से दोनों को लेकर उमरेड की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उमरेड एमआईडीसी क्षेत्र में गिट्टी खदान की ओर जा रहे तेज रफ्तार टिप्पर ट्रक क्रमांक एमएच 40/बीजी 7750 ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
सम्बंधित ख़बरें
Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में अगले 4 दिन होगी आफत की भारी बारिश! इन जिलों में अलर्ट जारी
वो शरणार्थी नहीं, धर्म के योद्धा थे! भारत-पाक विभाजन पर बोले RSS चीफ मोहन भागवत, सिंधी समाज को लेकर कही ये बात
कोटेदारों ने की मुख्य सचिव से शिकायत, सड़े गले चावल कैसे बांटे साहब, इसे जानवर ही खा सकते हैं, गरीब लोग नहीं
टमाटर के तीखे तेवर हुए नरम! 60 रूपए से घटकर 20 रूपए किलो पर आया दाम; नागपुर के आम उपभोक्ताओं को बड़ी राहत
टक्कर इतनी जोरदार थी कि सुभाष भिवणकर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल जान्हवी ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वंशिका नरूले इस हादसे में बच गई। इस दिल दहलाने वाली घटना से मोहपा गांव में शोक और रोष का माहौल है। ग्रामीणों का आरोप है कि मार्ग पर भारी वाहनों की अनियंत्रित आवाजाही और प्रशासनिक लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ।
गुस्साई भीड़ ने टिप्पर में लगाई आग
दुर्घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने टिप्पर चालक को पकड़ लिया और वाहन में आग लगा दी। मौके पर पहुंचे पुलिस वाहनों पर भी पथराव की घटना सामने आई जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई। कुछ समय के लिए मोहपा गांव और आसपास के क्षेत्र में आवागमन बाधित रहा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक हर्ष पोद्दार, उपविभागीय पुलिस अधिकारी वृष्टी जैन, पुलिस निरीक्षक धनाजी जलक सहित अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे।
अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर हालात पर काबू पाया गया। अग्निशमन दल ने जलते वाहन की आग पर नियंत्रण पाया। फिलहाल क्षेत्र में कड़ा पुलिस बंदोबस्त लगाया गया है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि उमरेड-मोहपा मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही नियंत्रित नहीं की गई तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
युवक ने लगाई फांसी
सावनेर के सर्वोदयनगर पानी टंकी परिसर में रहने वाले युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान पवन धोंडबाजी ताजने (२४) के रूप में की गई। घटना के समय मृतक के पिता बकरियां चराने गए हुए थे। शाम करीब 5 बजे जब वे घर लौटे तो पवन फांसी के फंदे पर लटका हुआ नजर आया। उन्होंने शोर मचाया तो परिसर के नागरिक जमा हो गये।
घटना की जानकारी मिलने पर सामाजिक कार्यकर्ता हितेश बंसोड और सावनेर पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को बंसोड की मदद से नीचे उतारा और पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सावनेर के सरकारी अस्पताल भेज दिया। आत्महत्या का कारण अज्ञात है। जांच जारी है।
यह भी पढ़ें – गोंदिया की उस फाइल में क्या था? अजित पवार प्लेन क्रैश में नया मोड़, नाना के बयान से पटेल पर मुड़ी शक की सुई!
पिकअप-बाइक की टक्कर में महिला मृत
रामटेक-तुमसर महामार्ग पर दोपहर करीब 4.30 बजे मौजा किरणापुर (जं.) के पास एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार कुंती श्रीधर गाढवे (47) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति श्रीधर गाढवे (50) गंभीर रूप से घायल हो गए।
दोनों नगरधन से तुमसर के पास मिटेवाणी गांव में रिश्तेदार के विवाह समारोह में जा रहे थे। सूचना मिलते ही अरोली पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर शव को उप जिला अस्पताल रामटेक भेज दिया। घायल श्रीधर गाढवे का रामटेक के एक निजी अस्पताल में इलाज जारी है। मामले की आगे की जांच जारी है।
अंबाला झील में डूबा व्यक्ति
रामटेक थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबाला जलाशय में तैरने गए 40 वर्षीय व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान कुही तहसील के हरदोली निवासी देवीदास ढेकलजी कारेमोरे के रूप में हुई है जो अपने रिश्तेदारों से मिलने रामटेक आए थे। जानकारी के अनुसार, 11 फरवरी को दोपहर करीब 1 बजे वे अंबाला झील में तैरने उतरे लेकिन पानी की गहराई का सही अनुमान न लग पाने के कारण डूब गए।
सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय गोताखोरों ने तलाशी अभियान शुरू किया लेकिन अंधेरा होने से अभियान रोकना पड़ा। गुरुवार सुबह करीब 10.30 बजे शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए उप-जिला अस्पताल भेजा गया। बाद में शव परिजनों को सौंप दिया गया।
