स्वच्छता ही सेवा अभियान: 1 अक्टूबर को चंद्रपुर में सामूहिक श्रमदान, जनभागीदारी बढ़ाने की अपील

Swachhata Hi Seva: चंद्रपुर जिले में 1 अक्टूबर को ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत सामूहिक श्रमदान होगा। ग्राम पंचायत स्तर पर सार्वजनिक स्थानों और गांवों में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।
chandrapur swachhata hi seva collective shramdaan october 1
चंद्रपुर स्वच्छता अभियान(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Chandrapur Cleanliness Campaign: ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ उपक्रम का आयोजन 1 अक्टूबर को जिलेभर में व्यापक स्तर पर किया जाएगा। श्रमदान के माध्यम से नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने और स्वच्छ, सुंदर व स्वस्थ गांवों के निर्माण में जनभागीदारी सुनिश्चित करना इस अभियान का उद्देश्य है।

ग्राम पंचायत स्तर पर सार्वजनिक स्थानों, स्कूल परिसर, सड़कों, चौक, जलस्रोतों के आसपास तथा अन्य आवश्यक स्थानों पर सामूहिक श्रमदान और स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। साथ ही कचरे का उचित वर्गीकरण, परिसर को स्वच्छ रखने और स्वच्छता की आदतों को दैनिक जीवन में अपनाने के लिए नागरिकों को जागरूक किया जाएगा।

chandrapur swachhata hi seva collective shramdaan october 1
छत्रपति संभाजीनगर में सूखे की मार के बीच आदित्य ठाकरे का सरकार पर निशाना, बोले- किसानों को तुरंत मिले राहत

स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी

‘स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि हर नागरिक की दैनिक जिम्मेदारी है।’ 1 अक्टूबर को प्रत्येक नागरिक कम से कम एक घंटा स्वच्छता के लिए समर्पित करे तो सामूहिक सहभागिता से स्वच्छ और स्वस्थ गांवों का निर्माण अधिक प्रभावी ढंग से किया जा सकता है।

एक घंटा श्रमदान की अपील

जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पुलकित सिंह ने अधिकारी-कर्मचारी, ग्राम पंचायत पदाधिकारी, स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थी, महिला बचत समूह, युवा, स्वयंसेवी संस्थाओं तथा नागरिकों से बड़ी संख्या में अभियान में सहभागी होने और स्वच्छता का संदेश घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com