चंद्रपुर के छात्र शौर्य देठे का सैनिक स्कूल में चयन, पांचवीं के छात्र ने बढ़ाया जिले का गौरव
Chandrapur ZP school: चंद्रपुर के शौर्य मंगेश देठे ने सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल की। जानें कैसे मार्गदर्शन केंद्र ने उनकी मदद की।
Chandrapur News: सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा जनवरी 2026 का परिणाम हाल ही में घोषित किया गया, जिसमें जिला परिषद स्कूल परचाना के कक्षा पांचवीं के छात्र शौर्य मंगेश देठे ने सफलता हासिल कर सैनिक स्कूल के लिए चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
शौर्य ने जवाहर नवोदय / सैनिक स्कूल परीक्षा मार्गदर्शन केंद्र, चंद्रपुर द्वारा संचालित मार्गदर्शन कक्षाओं, अभ्यास परीक्षाओं और काउंसलिंग का लाभ लिया था, जो उसकी सफलता का महत्वपूर्ण कारण रहा।
उसकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर केंद्र प्रभारी भरत कुमार, केंद्र संचालिका आम्रपाली बागेसर, गट शिक्षणाधिकारी मंगला तोडे, शिक्षण विस्तार अधिकारी सावन चालखुरे, केंद्र प्रमुख नारायण तेलकपल्लीवार, विषय विशेषज्ञ राकेश रामटेके, मुख्याध्यापक सुभाष आलवे, वर्ग शिक्षक मिलिंद कुलमेथे, अरविंद भगत तथा शौर्य के मातापिता ने उसका अभिनंदन कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
सम्बंधित ख़बरें
घोषणा के 2 महीने बाद भी शुरू नहीं हुई बल्लारशाह-मुंबई सुपरफास्ट एक्सप्रेस; रेलवे ने बदला ट्रेन का नंबर
Chandrapur Fuel Crisis: पेट्रोल-डीजल के लिए पंपों पर लगी लंबी कतारें, सांसद प्रतिभा धानोरकर ने DM को लिखा पत्र
चंद्रपुर में नकली कपास बीज पर बड़ी कार्रवाई, बिना लाइसेंस बीज भंडारण पर एक्शन; 86 हजार का माल जब्त
PM मोदी की अपील का असर, ईंधन बचत के लिए बड़ा फैसला; पूर्व मंत्री ने कम किया सुरक्षा काफिला
फोटो 8 सीएचएनबी 1 हरदोना खुर्द में तंबाकू की प्रतीकात्मक होली जिला परिषद स्कूल का अभिनव उपक्रम राजुरा सं। शिक्षा विभाग, जिला परिषद चंद्रपुर तथा सलाम मुंबई फाउंडेशन, मुंबई के संयुक्त तत्वावधान में राजुरा तालुका के जिला परिषद उच्च प्राथमिक विद्यालय हरदोना खुर्द में शुक्रवार 6 मार्च को तंबाकू के विरोध में प्रतीकात्मक होली का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन संजीवनी पेरगार अंबुजा फाउंडेशन ने किया, जबकि अध्यक्षता विद्यालय के मुख्याध्यापक सुधाकर जाधव ने की। विद्यालय के विषय शिक्षक तथा तंबाकू मुक्त शैक्षणिक संस्था अभियान के जिला विशेषज्ञ मार्गदर्शक मनीष अशोक मंगरूलकर ने कार्यक्रम की रूपरेखा और इस पहल के पीछे की भावना पर प्रकाश डाला।
उन्होंने तंबाकू के दुष्परिणामों, देश में बढ़ती गंभीर स्थिति तथा मुंह के कैंसर और पूर्वकैंसर के लक्षणों के बारे में विद्यार्थियों को विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक नरेश मंडोगडे, तृप्ती टिकले सहित सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों और गांव के नागरिकों का सहयोग मिला।
फोटो 8 सीएचएनबी 3 शिवजयंती उत्साह के साथ मनी शिवसेना उबाठा और शिंदे गुट की संयुक्त भागीदारी चंद्रपुर, ब्यूरो। भद्रावती नगर परिषद में।
