‘स्नैपचैट’ कांड का पर्दाफाश! स्कूली छात्राओं को फंसाकर बनाए अश्लील वीडियो; ब्लैकमेल कर खरीदी बुलेट-iPhone
Chandrapur Blackmail Crime News: मूल शहर में स्कूली छात्राओं को ब्लैकमेल करने वाले गिरोह का भंडाफोड़। स्नैपचैट के जरिए फंसाकर वसूले गहने। विधायक सुधीर मुनगंटीवार ने की सीआईडी जांच की मांग।
- Written By: प्रिया जैस
भिवंडी रेप ब्लैकमेल केस (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Mul Police Snapchat Blackmail Case: स्कूली छात्राओं को प्रेमजाल में फंसाकर उनके अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का सनसनीखेज मामला मूल शहर में सामने आया है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पीड़ित छात्रा के पिता की शिकायत पर मूल पुलिस ने 3 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तार आरोपियों में वेदांत पुरुषोत्तम बुरांडे (21, निवासी मूल), प्रारब्ध राजेश कीर्तिवर (20, निवासी चरोली) और कृष्णा योगेश व्यास (19, निवासी मूल) बताए गए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने स्नैपचैट के माध्यम से छात्राओं से दोस्ती की और धीरे-धीरे उनका विश्वास जीतकर उनसे नजदीकियां बढ़ाईं। इसके बाद उन्होंने निजी वीडियो तैयार किए और उन्हें वायरल करने की धमकी देकर छात्राओं को ब्लैकमेल (Blackmail) करना शुरू किया। बदनामी के डर से पीड़िता ने आरोपियों को सोने के जेवर दिए।
9.30 लाख का माल बरामद
जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने ये जेवर गड़चिरोली के एक ज्वेलर को बेच दिए और उस पैसे से बुलेट मोटरसाइकिल, एप्पल कंपनी का मोबाइल फोन और अन्य महंगी वस्तुएं खरीदीं। पीड़िता द्वारा साहस दिखाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
सम्बंधित ख़बरें
Navabharat Nishanebaaz: चंदा चोरी से लेकर चादर चोरी आखिर ऐसी कौन-सी मजबूरी
इंदौर: होटल की बालकनी से गिरकर प्रॉपर्टी कारोबारी की संदिग्ध मौत, कमरे में मौजूद 5 लोगों की तलाश में पुलिस
Chandrapur News: ट्रेन में टीटीई पर हमले की घटना की निंदा, दोषियों और संरक्षणकर्ताओं पर कार्रवाई की मांग
Chandrapur Congress: धानोरकर-वडेट्टीवार गुटबाजी चरम पर, 16 पार्षदों को अयोग्यता का कारण बताओ नोटिस
उनके पास से करीब 4 लाख 80 हजार रुपये कीमत की बुलेट मोटरसाइकिल, 1 लाख 35 हजार रुपये का मोबाइल फोन तथा 3 लाख 15 हजार रुपये के सोने के आभूषण बरामद किए गए हैं। आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से तीन दिन की पुलिस रिमांड दी गई है।
पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज
जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों पर पॉक्सो कानून के तहत भी प्रकरण दर्ज किया है। जिस होटल में यह आपराधिक गतिविधियां चल रही थीं, उसे प्रशासन ने सील कर दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच गोपनीय तरीके से जारी है।
यह भी पढ़ें – मुंह में कपड़ा ठूसा, हाथ पर काटा..पुणे रेस्क्यू सेंटर से 13 बांग्लादेशी लड़कियां फरार, CCTV में कैद हुई वारदात
एक और आरोपी पर दुष्कर्म का मामला
इस मामले में राजीव अमर डोंगरे (20, निवासी मूल) का नाम भी उजागर हुआ है। उसने भी स्नैपचैट के जरिए दो छात्राओं से दोस्ती कर उनके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िताओं की शिकायत पर उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट और भारतीय दंड संहिता की धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
सीआईडी जांच की मांग
घटना की गंभीरता को देखते हुए विधायक सुधीर मुनगंटीवार ने पुलिस अधीक्षक से संपर्क कर इस मामले की जांच सीआईडी से कराने की मांग की है।
पुलिस ने अपील की है कि यदि किसी अन्य छात्रा के साथ भी इस प्रकार की घटना हुई हो तो वह आगे आकर शिकायत दर्ज कराएं। इस मामले के सामने आने के बाद पूरे क्षेत्र में चिंता का माहौल है।
