Chandrapur News: चंद्रपुर में रेत घाटों की नीलामी की तैयारी, नागरिकों से मांगे सुझाव और आपत्तियां

Chandrapur District Survey Report: चंद्रपुर जिले में वर्ष 2026-27 के रेत घाटों की नीलामी प्रक्रिया शुरू हो गई है। सर्वेक्षण रिपोर्ट वेबसाइट पर उपलब्ध है और नागरिकों से सुझाव व आपत्तियां मांगी गई हैं।
chandrapur sand ghat auction 2026 27 dsr suggestions
चंद्रपुर रेत घाट नीलामी(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Chandrapur Sand Ghat Auction: चंद्रपुर जिले में वर्ष 2026-27 के लिए रेत घाटों की नीलामी की प्रक्रिया के तहत जिला प्रशासन ने जिला सर्वेक्षण रिपोर्ट (DSR) तैयार की है। इस रिपोर्ट पर नागरिकों से सुझाव और आपत्तियां आमंत्रित की गई हैं।

राज्य स्तरीय पर्यावरण समितियों SEAC और SEIAA से पर्यावरणीय मंजूरी प्राप्त करने के लिए जिले के निर्धारित रेत घाटों के प्रस्ताव प्रस्तुत किए जाएंगे। इसी के मद्देनजर उपलब्ध संसाधनों के आधार पर तैयार की गई DSR को नागरिकों के अवलोकन एवं अभिमत के लिए जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया गया है।

chandrapur sand ghat auction 2026 27 dsr suggestions
Nagpur News: फिरौती से पहले फंस गया किडनैपर, पुलिस की फुर्ती ने बचाई 5 वर्षीय मासूम की जान, 1 घंटे में सुलझी अपहरण की गुत्थी

चंद्रपुर जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट

रिपोर्ट में रेत घाटों की जानकारी जिला सर्वेक्षण रिपोर्ट में जिले में निर्धारित किए गए रेत घाटों तथा वहां उपलब्ध रेत संसाधनों से संबंधित जानकारी शामिल है। रेत घाटों की नीलामी के मद्देनजर नागरिक रिपोर्ट का अवलोकन कर अपने सुझाव एवं अभिमत प्रस्तुत कर सकते हैं।

यहां दें सुझाव

खनिकर्म शाखा, जिलाधिकारी कार्यालय, चंद्रपुर में सुझाव प्रत्यक्ष रूप से जमा किए जा सकते हैं। इसके अलावा miningofficer.chanda@gmail.com पर ई-मेल के माध्यम से भी अभिमत भेजा जा सकता है। जिलाधिकारी वसुमना पंत ने नागरिकों से जिला सर्वेक्षण रिपोर्ट का अध्ययन कर अधिक से अधिक सुझाव एवं अभिमत प्रस्तुत करने की अपील की है।

Navbharat Live
navbharatlive.com