

Highlights:
चंद्रपुर जिले में सड़क हादसों में होने वाली मौतों के आंकड़े में इस वर्ष 9 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है।
31 मार्च 2025 तक जिले में दोपहिया वाहनों और कारों की कुल संख्या 6,87,507 थी, जो अब और बढ़ गई है।
जिले में 11 ब्लैक स्पॉट होने के बावजूद हादसों में मौतों का प्रमाण कम करने में RTO को सफलता मिली है।
Chandrapur Road Accident Deaths Reduction: चंद्रपुर जिले में बढ़ती वाहनों की संख्या और इस अनुपात में अपर्याप्त होती सडकों के बीच भी किये गए प्रयासों को सफलता मिलती दिखाई दे रही है। इस वर्ष हादसों में होनेवाली मौतों का आंकडा कम हुआ है। इसे 9 प्रतिशत तक कम किये जाने की जानकारी उपप्रादेशिक परिवहन विभाग ने दी है।
चंद्रपुर आरटीओ (MH-34) के उपलब्ध आधिकारिक सांख्यिकीय आंकड़ों के अनुसार, 31 मार्च 2025 तक दोपहिया वाहनों और कारों की कुल संख्या 6,87,507 थी। जो अब काफी बढ़ गई है। वहीं जिले में 11 ब्लैक स्पॉट है। ऐसे में हादसों का प्रमाण भी अत्यधिक रहा है।
इसमें होनेवाली मौतों का प्रमाण कम करने को लेकर उपप्रादेशिक परिवहन विभाग ने समुचित प्रयास किये। इसके लिए सरकार से प्राप्त रडार वाहन तथा इंटरसेप्टर वाहनों का अच्छा प्रयोग किया गया। साथ ही आरटीओ के नेतृत्व में समय समय पर विविध उपाय योजनाओं को साकार कर यह उपलब्धि हासिल किये जाने क जानकारी उपप्रादेशिक परिवहन अधिकारी रावसाहेब रगड़े ने दी।
दुर्घटनात्मक मौतों में कमी आना हमारे लिए संतोष की बात है। हमने इसके लिए बहुत प्रकार के कार्य किये है। जो अभी भी चल रहे है। जुलाई से रडार वाहन की मदद मिली है। हमने तालुका टू तालुका 5 फ्लाईंग स्कॉड बनाए है। और भी कई गतिविधियों के चलते यह सफलता मिली है। परंतु लोगों के सहयोग के बिना यह प्रयास अधूरे रहेंगे।
इसके अलावा आरटीओ के मार्गदर्शन में हर बुधवार को लाससेंस रिनिवल सेशन्स, सडक सुरक्षा पर जागरुकता, सीट बेल्ट व ट्रीपल सीट आदि पर कार्रवाई आदि लगातार मुहिम की तरह चलाए जा रहे है। 5 नवंबर तक इंटर सेप्टर से मुहिम चलाई जा रही है। इसके अच्छे परिणाम भी नजर आ रहे है।